भाजपा पूर्व मंडल मंत्री राजीव सरीन सहित कई कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

0
517

देहरादून, भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस अनुसूचित जाति जनजाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक राजकुमार व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने सभी का स्वागत किया।

यहां कांग्रेस अनुसूचित जाति जनजाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक राजकुमार व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस में शामिल हो गये। इस अवसर पर भाजपा पूर्व मंडल मंत्री व पूर्व वार्ड अध्यक्ष राजीव सरीन व अन्य कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में अपनी निष्ठा जताते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर कांग्रेस में शामिल होने वालों में राजीव सरीन, रविन्द्र सिहं रावत, धीरज कुमार, अजेन्द्र अन्तेवाल, मलिक राम, मौहम्माद शैराज, राहुल, राजेश वैश्य, प्रेम सिंह, कुंवर पाल, धनेश सिंह चैधरी, ललित कुमार, शहवीर, हेमन्त सरीन, शैकी सरीन सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस अवसर पर राजकुमार ने कहा है कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष को तेज किया जायेगा और भाजपा के शासन में जनता के साथ ही साथ कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने संबाेिधत किया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति जनजाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पार्षद देविका रानी, निखिल कुमार आदि शामिल थे।