उत्तराखंड में दो और आइएफएस प्रशिक्षुओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, तीन पहुंची संख्या
उत्तराखंड में कोरोना वायरस से संक्रमित दो और मामले सामने आए हैं। यह दोनों इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के प्रशिक्षु आइएफएस हैं। जिन्हें दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही अब तक तीन मामलों में कोरोना की पुष्टि हो गई है। पहला मरीज भी आइजीएनएफए का आइएफएस प्रशिक्षु है।
बता दें,...
दुबई से आए बुजुर्ग दंपति स्वास्थ्य जांच को पहुंचे जिला अस्पताल
नैनीताल, एक दिन पहले ही दुबई में अपने बेटे के पास से लौटे बुजुर्ग दंपति बृहस्पतिवार को बीडी पांडे जिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां उनकी स्वास्थ्य जांच की गई। जांच में दोनों स्वस्थ मिले हैं। इसके बावजूद उन्हें स्वास्थ्य विभाग ने अपनी निगरानी में लेकर उन्हें उनके घर पर ही ‘एकांतवास’ में रहने का प्रबंध करवा दिया है, तथा उनके...
राज्यपाल ने कोविड-19 की रोकथाम की ली जानकारी
देहरादून, राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बुधवार को राजभवन में कोविड-19 (नाॅवल कोरोना वायरस) की रोकथाम की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जनता से सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजभवन में आवश्यक कार्य होने पर ही आगंतुकों को आने की अनुमति दी जाए।
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने स्वास्थ्य सचिव नितेश झा एवं आपदा प्रबंधन सचिव एस.मुरूगेशन से कोविड-19...
कोरोना पर कैबिनेट का फैसला- उत्तराखंड में सभी मॉल 31 मार्च तक बंद
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में गुरुवार को यहां हुई कैबिनेट की बैठक में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर राज्य में सभी मॉल 31 मार्च तक बंद रखने का निर्णय किया गया। सरकार के कोरोना वायरस पर रोकथाम के लिए किए गए कुछ फैसलों पर भी कैबिनेट ने अपनी मुहर लगाई। इसके अलावा विधानसभा के बजट सत्र...
कोरोनाः मनसा देवी मंदिर में विदेशी श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक, मास्क वितरित
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट समिति ने विदेशी श्रद्धालुओं के मंदिर आने पर रोक लगा दी है। विदेशी श्रद्धालु हालात सामान्य होने तक मंदिर के अंदर जाकर दर्शन नहीं कर सकेंगे। साथ ही भारतीय श्रद्धालु भी मास्क लगाकर ही सिद्ध पीठ के दर्शन करेंगे।
- मास्क का लगा कर ही श्रद्धालु कर पाएंगे दर्शन
बुधवार...
भाजपा ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला, होमवर्क करने की दी सीख
भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर कांग्रेस नेताओें द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ताओं को उनकी 'भड़ास का मंच' करार दिया है। पार्टी ने कांग्रेस नेताओं को सलाह दी कि प्रदेश सरकार पर निराधार और मनगढ़ंत आरोप लगाने के बजाय वह होमवर्क करें।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय ने यहां जारी बयान...
उत्तराखंडः बजट सत्र का दूसरा चरण देहरादून में
उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र का बाकी हिस्सा अब गैरसैंण की बजाय देहरादून में होगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को यहां सरकार के तीन साल पूरा होने पर विकास पुस्तिका के लोकार्पण के मौके पर दी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में कोरोना पीड़ितों के इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी।
कोरोना पीड़ितों के इलाज...
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत
उत्तराखंड में कोरोना वायरस के कोहराम के बीच स्वाइन फ्लू से निपटने की चुनौती खड़ी हो गई है। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के अब तक नौ पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और इस बीमारी की वजह से एक महिला की मौत हो गई।
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के प्रबंधन में जुटी सरकार के सामने नई चुनौती
स्वास्थ्य विभाग का...
अमेरिकी नागरिक कोरोना की जांच कराने खुद पहुंचा अस्पताल
नैनीताल, एक अमेरिकी व्यक्ति स्वयं बीडी पांडे जिला चिकित्सालय कोरोना की जांच कराने के लिए पहुंच गया। इससे हड़कंप मच गया। सिर में जटाओं वाला करीब 35 वर्षीय हिप्पी-बाबा सा लगने वाला व्यक्ति मास्क लगाए हुए था। जब लोगों ने उसकी ओर गौर किया तो उसे कोरोना संक्रमित समझकर लोग सहम गए। वह सीधा अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचकर...
22 मार्च से खाडी व मलेथा से होकर गुजरेंगे ऋषिकेश जाने वाले वाहन
नई टिहरी, ऑल वेदर रोड निर्माण के तहत ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौडियाला से देवप्रयाग के बीच तोताघाटी में पहाड़ को कटाई के कार्य को देखते हुये आगामी 22 से 31 मार्च तक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान कौडियाला से देवप्रयाग के बीच हल्के वाहन देवप्रयाग से खाडी एवं भारी वाहन मलेथा-भद्रकाली से होकर गुजरेंगे। इसके...



























































