कोरोना का खौफः सड़क पर पड़े रहे 500 के नोट, किसी ने हाथ नहीं लगाया
इन दिनों लोगों में कोरोना की किस कदर दहशत है, इसकी ताजा मिसाल आज यहां की धर्मपुर सब्जी मंडी में देखने को मिली, जब 500 और 100 रुपये के नोट सड़क पर बिखरे पड़े थे लेकिन उन्हें उठाने वाला कोई नहीं था।
सूचना मिलने पर पुलिस ने ले जाकर थाने में जमा किए नोट
दरअसल, आज सुबह देहरादून की धर्मपुर सब्जी...
राजनीति: भगत ने कहा झूठीं तो भड़कीं इंदिरा ह्रदयेश
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश को झूठी कहकर भड़का दिया। कांग्रेस नेता हदयेश ने प्रेस नोट जारी करके अपनी नाराजगी सार्वजनिक की है। उन्होंने कहा है कि अपने पचास साल के विधायी जीवन में उन्होंने ऐसी बातें पहली बार सुनी हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सदन में अपने पहले ही संबोधन...
लाॅक डाउनः कूची और रंग में छलकी कोरोना की पीड़ा
इन दिनों पूरा देश कोरोना महामारी के वैश्विक संकट की इस घड़ी में लाॅक डाउन है। जीवन बचाने के लिए घर से बाहर निकलने पर पाबंदी है। इस लाॅक डाउन का कई लोग और संस्थाओं की ओर से सदुपयोग किया जा रहा है। इसी कड़ी में चेज हिमालय और पहाडी ट्रैवलर की ओर से अग्रणी विकास समिति के सहयोग...
रुद्रप्रयागः मानकों को ताक में रखकर बनाई जा रही सुरक्षा दीवार
काश्तकारों की कृषि की सुरक्षा और जानवरों को ग्रामीण क्षेत्रों से दूर रखने के उद्देश्य से वन विभाग दूरस्थ जंगलों में सुरक्षा दीवार और चेक डैम निर्माण के नाम पर बजट ठिकाने लगाने में लगा हुआ है। रुद्रप्रयाग वन्य जीव प्रभाग यूनिट गुप्तकाशी ने मानकों को ताक में रखकर क्षेत्र के अंतर्गत जंगलों में जो दीवारें और चेक डैम...
बदरीनाथ धाम की पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग में भी आई कमी
कोरोना काल में देशव्यापी लॉक डाउन का असर बदरीनाथ धाम को प्रतिवर्ष मिलने वाली पूजा बुकिंग में भी पड़ा है। मंदिर समिति के अनुसार पहले इस अवधि तक करीब 80 लाख लोग पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराते थे। इस बार अभी तक सिर्फ दस लाख लोगों ने पूजा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है।
बदरीनाथ धाम में सुचारु पूजा...
स्विटज़रलैंड के पहाड़ पर तिरंगा, प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा पूरा विश्व कोरोना के खिलाफ एक साथ
स्विटज़रलैंड ने अपने यहां आल्प्स पर्वत श्रृंखला में स्थित दुनिया के प्रख्यात पहाड़ मेटरहॉर्न पर तिरंगा प्रोजेक्ट करके कोरोनोवायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की है। इसे ट्वीटर के माध्यम से साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा है कि पूरा विश्व कोरोना महामारी से लड़ने के लिए एक साथ खड़ा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...
पचासी वर्षीय शांति देवी ने पीएम केयर फंड में दिए एक लाख रुपये
चमोली जिले के गौचर गांव की वयोवृद्ध शांति देवी ने कोराना से जंग लड़ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करते हुए पीएम केयर फंड में एक लाख रुपये की मदद की है।
शांति देवी (85) ऑनरेरी कैप्टन स्वर्गीय महिपाल सिह गुसाई की पत्नी हैं। उनके पति तृतीय गढ़वाल राइफल्स से सेवानिवृत्त हुए थे। शांति देवी ने देश...
उत्तराखंड के सभी विवि और डिग्री कॉलेजों में 21 से ऑनलाइन शुरू होंगी कक्षाएं
उत्तराखंड के सभी डिग्री कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 21 अप्रैल से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की जाएंगी। शासन सचिव डॉ अहमद इकबाल ने आज इस आशय के आदेश जारी किए हैं।
राज्य के समस्त विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और उच्च शिक्षा निदेशक को जारी इस आदेश में कहा गया है कि राज्य के समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों तथा राज्य विश्वविद्यालयों और उसके...
ऋषिकेश के किसान बारिश से हलकान
ऋषिकेश में बीती देर रात और शनिवार सुबह हुई बारिश जहां शहरी क्षेत्र के लिए गर्मी से राहत लेकर आई, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में बेमौसम की यह बारिश किसानों के लिए आफत बनकर आई। कोरोना वायरस के कारण एक ओर मजदूर, किसानों से लेकर हर वर्ग त्रस्त है, ऐसे में बारिश ने गांवों में किसानों की मुश्किलें...
दोनों धामों के रावल उत्तराखंड रवाना, तय तिथि को खुलेंगे कपाट
चारधाम यात्रा के दो धाम बदरी और केदार धाम के कपाट खुलने को लेकर की जा रही तमाम कयासबाजियों पर विराम लग गया है। बदरीनाथ व केदारनाथ धाम के रावल शीतकालीन प्रवास से अपने-अपने धाम के लिए शुक्रवार को रवाना हो गए। अब तय कार्यक्रम के अनुसार वैदिक परंपरा और विधि-विधान के साथ चारधाम के कपाट तय तिथि पर...



























































