पौड़ी में प्रवासियों ने श्रमदान कर बनाई ढाई किमी लम्बी सड़क
पौड़ी, विकासखंड पोखड़ा में आनंदपुर गांव के ग्रामीणों ने मिशाल पेश की है। लॉक डाउन के दौरान गांव लौटे प्रवासियों ने गांव से बाहर शहरों में रह रहे अन्य प्रवासियों के साथ मिलकर 13 लाख से अधिक धनराशि आपसी सहयोग से एकत्र की। इस धनराशि से प्रवासियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव तक पहुंचने के लिए ढाई किमी...
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, कुछ अफसरों के पर कतरे तो कुछ का बढ़ा कद
उत्तराखंड सरकार ने सोमवार को नौ आला अफसरों के कामकाज में फेरबदल किया है। इसमें कुछ अधिकारियों से कुछ विभागों का कार्यभार वापस लिया गया है जबकि कुछ को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आईएएस अधिकारी सौजन्या से निदेशक, राज्य पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन निदेशालय का पदभार वापस ले लिया गया है। इसी तरह डॉ. वी षणमुगम से सचिव...
महाकुम्भ-2021 का आयोजन निर्धारित समय पर ही होगाः त्रिवेन्द्र
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और अखाड़ा परिषद के संत महात्माओं ने आज यहां सीएम आवास में आयोजित बैठक में महाकुम्भ मेला 2021 के संबंध में विचार विमर्श किया।
अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्री महंत हरीगिरी जी महाराज ने बताया कि उनकी सभी अखाड़ों के संतों के साथ चर्चा हुई है। सभी ने इस बात पर सहमति दी है कि ज्योतिष...
नेपाल के एफएम रेडियो पर भारत विरोधी प्रसारण
सीमांत क्षेत्र पिथौरागढ़ जिले की धारचूला तहसील अंतर्गत कालापानी, लिम्पियाधुरा और लिपुलेख को जहां नेपाल सरकार अपने देश का हिस्सा होने का दावा कर रही है, वहीं नेपाल रेडियो के एफएम चैनल पर और वहां के सोशल मीडिया में इन दिनों भारत विरोधी मुहिम छिड़ी हुई है।
नेपाल की ओली सरकार ने भारत के तमाम विरोध के बावजूद उत्तराखंड के...
श्रद्धालुओं की गैरमौजूदगी में भगवान बदरी विशाल की पूजा अर्चना में लगे हैं हकहकूकधारी
कोरोना संकट काल में चारधामा यात्रा पर श्रद्धालु के न पहुंचने के बाद भी हकहकूकधारी समाज की युवा पीढ़ी भगवान बदरीविशाल के प्रति अपने पूर्वजों की आस्था व समर्पण की भावना को साकार कर रहे हैं। धाम में डिमरी पंचायत, माल्या पंचायत, मेहत्ता, भंडारी, कमदी तथा स्योकार थोक के बारीदार के लोग ही भगवान की सेवा करते हैं। भगवान की पूजा...
उत्तराखंड, उप्र और हरियाणा के मुख्यमंत्री कांवड़ यात्रा स्थगित रखने पर सहमत
देहरादून, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांवड़ यात्रा के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से विस्तार से विचार विमर्श किया। बैठक में सामूहिक सहमति बनी कि इस वर्ष कोरोना की परिस्थितियों को देखते हुए कांवड़ यात्रा को स्थगित कर दिया जाए। कांवड़ संघों...
सूर्य ग्रहण : रविवार के दिन ग्रहण पड़ने से बढ़ा महत्व, जानिये क्या करें, क्या न करें?
भारत सहित विश्व के लिए बहुत सावधानी का संदेश देगा सूर्यग्रहण
2020 का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून, रविवार को लगेगा। यह खग्रास सूर्यग्रहण होगा, जो पूरे विश्व सहित भारतवर्ष को राजनीतिक एवं कूटनीतिक मोर्चे पर विशेष संयमित एवं सावधान रहने का संदेश देगा। ग्रहण का प्रभाव आम जनमानस पर गहरा पड़ेगा।
राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज आईडीपीएल के संस्कृत प्रवक्ता आचार्य...
जनता पर दोहरा बोझ डाल रही है त्रिवेंद्र सरकार :प्रीतम सिंह
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कोरोना काल में राज्य सरकार की सोचने, समझने तथा देखने की शक्ति हुई क्षीण हो गई है। सरकार ने बसों का किराया बढ़ाकर जनता के घावों पर नमक छिड़कने का काम किया है। यह सरकार को जनता को राहत कम बल्कि शोषण ज्यादा कर रही है।
प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने यहां जारी...
टिहरी में न रोजी, न शिक्षा पर ध्यान, पलायन को मजबूर इंसान
किसी जमाने में राजशाही की शान कहे जाने वाले टिहरी जिले में पलायन आयोग की रिपोर्ट में जो सबसे बडे़ दो कारण उभरे हैं, वह रोजगार और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की तलाश से जुडे़ हैं। करीब 70 फीसदी पलायन इन दो वजहों से ही हुआ है। इसमें भी रोजगार की तलाश सबसे बड़ा कारण है, जिसके लिए 52 फीसदी...
उत्तराखंड ने फिल्मों की शूटिंग के लिए खोले दरवाजे, नई एसओपी जारी
उत्तराखंड सरकार जहां एक तरफ कोरोना से बचाव और रोकथाम को लेकर सख्ती बरत रही है, वहीं अब अनलॉक की ओर भी धीरे-धीरे कदम बढ़ा रही है। इसी क्रम में मानक प्रचालन कार्यविधि (एसओपी) के साथ ही राज्य में फिल्मों की शूटिंग के लिए दरवाजे खोल दिए गए हैं। उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद ने इसके लिए दिशा-निर्देश तय किये हैं, जिन्हें...


























































