देहरादून के वसंत विहार में फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का खुलासा
देहरादून जिले के वसंत विहार थाना क्षेत्र में फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर पकड़ा गया है।एसटीएफ प्रभारी ने बताया कि यह कॉल सेंटर विदेश में रहने वाले बुजुर्गों, दिव्यांगों के अलावा सेना के रिटायर्ड अधिकारियों और कर्मचारियों को निशाना बनाकर मोटी कमाई कर रहा था। संयुक्त टीम ने पांच लोगों को दबोचा है। इनमें चार आरोपित दिल्ली के और एक आरोपित ...
लक्सर में जंगल से पहुंचा हाथी के पहुंचने से हड़कंप
लक्सर के भोगपुर गांव के जंगलों से निकलकर एक हाथी अचानक रामपुर-रायघटी-रंजीतपुर गांव पहुंच गया। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद हाथी को गांव से जंगल की ओर भेजा।
यह हाथी रामपुर-रायघटी-रंजीतपुर के पास के खेतों में पहुंच गया। हाथी को ग्रामीणों ने देखा तो गांव...
राज्य में पुलिस विभाग में ताबातोड़ तबादले, पढ़ें किसे क्या मिली नई जिम्मेदारी
उत्तराखंड के पुलिस विभाग में तीन आईजी समेत 13 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। इनमें छह जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं।
गृह सचिव नितेश कुमार झा की ओर से जारी आदेश में आईजी रैंक के तीन अधिकारियों अमित सिन्हा, वी मुरुगेशन और एपी अंशुमान के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। अमित कुमार को...
उत्तराखंड में ब्रिटेन के नए कोरोना स्ट्रेन की दस्तक
उत्तराखंड में भी ब्रिटेन के नए कोरोना स्ट्रेन ने दस्तक दे दी है। प्रदेश में इसका पहला मरीज राजधानी देहरादून में मिला है। स्वास्थ्य विभाग (कोविड 19) के जिला नोडल अफसर डा. राजीव दीक्षित ने इसकी पुष्टि की है।
डा. दीक्षित ने बताया कि 44 वर्षीय यह मरीज ब्रिटेन से लौटे एक व्यक्ति के सम्पर्क में आया था। दिल्ली से...
उत्तराखंड कांग्रेस ने चार्जशीट के लिए 13 सदस्यीय कमेटी की गठित
उत्तराखंड कांग्रेस ने पूर्व विधायक नवप्रभात की अध्यक्षता में 13 सदस्यीय चार्जशीट कमेटी का गठन कर लिया है। यह कमेटी त्रिवेंद्र सरकार की चार साल की खामियों के खिलाफ आरोप पत्र तैयार करेगी। इसके साथ ही सांगठनिक दृष्टि से जिलों व सभी 70 विधानसभाओं के प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी गई। अब हर माह ब्लॉक, नगर, महानगर व जिले की...
चीन सीमा से लगे नेलांग-जाडुंग को दोबारा आबाद करने की कवायद
1962 के भारत -चीन युद्ध के समय से ही वीरान हो चुके जाड़ समुदाय से जुड़े नेलांग और जाडुंग गांव को दोबारा बसाने की योजना में जिला प्रशासन की ओर से कोशिशें शुरू हो चुकी हैं। इससे संबंधित कमेटी हर माह दो बैठक करेगी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नेलांग-जाडुंग से बगोरी और डुंडा में विस्थापित हो चुके ग्रामीणों से...
शूटिंग के लिए नैनीताल पहुंचे रोनित रॉय ने पहनी पहाड़ी टोपी तो याद आये जैकी दादा
वर्ष 1992 में ‘जान तेरे नाम’ फिल्म में हीरो बनकर बॉलीवुड में आये सिने अभिनेता अभिनेता रोनित राय आज कल यहां प्रवास पर हैं। राय यहां वूट सेलेक्ट के लिए बन रही वेबसीरीज कैंडी फिल्म की शूटिंग के लिए आए है। यह शूटिंग करीब डेढ़ महीने चलेगी। उनके साथ अभिनेत्री ऋचा चड्ढा भी आयी हैं।
राय का स्वागत स्थानीय पहाड़ की...
पहाड़ी उत्पादों की मुंबई में हो रही काफी मांग : राजीव खंडेलवाल
रग रग में गंगा (एक निर्मल अविरल यात्रा) की टीम गुरुवार को नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत चमोली जिले के 11 गांवों में से एक कलस्टर गोलिम गांव में पहुंची। अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने यहां की महिलाओं के मेहनत की खूब प्रशंसा की और यहां के रहन-सहन, लोगों के बारे में तथा आर्गेनिक उत्पादों के बारे में जिज्ञासा व्यक्त...
हरिद्वार में 7 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
मकर संक्रांति स्नान पर्व के अवसर पर देश के कोने-कोने से आये लगभग 7 लाख 11 हजार श्रद्धालुओं द्वारा आरती के समय तक हर की पैड़ी सहित कुम्भ क्षेत्र के अन्य समस्त घाटों पर पवित्र डुबकी लगाकर पुण्यलाभ अर्जित किया गया।
कुम्भ मेला पुलिस बुधवार की शाम से ही अपनी ड्यूटी पर तैनात हो गई थी। रात्रि 12.00 बजे के...
कुंभनगरी देवप्रयाग में साधु-संतों ने किया पहला शाही स्नान
कुंभनगरी देवप्रयाग में मकर संक्रांति पर्व पर सर्वज्ञ पीठ के शंकराचार्य सहित जूना, निरंजनी, महानिर्वाणी अखाड़ा सहित षडदर्शन साधु समाज, अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षा समिति के आहवान पर साधु-संतों ने संगम पर छड़ी पूजन कर कुंभ का पहला शाही स्नान किया। इससे पहले साधु संतों ने तीर्थनगरी में पर्वतीय वाद्य यंत्रों के साथ पेशवाई भी निकाली। साधु-संतों ने...



























































