भाजपा अध्यक्ष बोले, नेतृत्व परिवर्तन पर नहीं, विकास कार्यों पर हुई चर्चा, मुख्यमंत्री नाराज

0
540
भाजपा
उत्तराखंड भाजपा कोर ग्रुप की बैठक शनिवार शाम समाप्त हो गई। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन नहीं होने जा रहा। बैठक में चार साल के विकास कार्यों पर चर्चा हुई। सूत्रों का कहना है कि बैठक के बाद पर्यवेक्षक रमन सिंह और राज्य प्रभारी मुख्यमंत्री आवास सीएम से मिलने गए।
पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार भी बैठक में मौजूद हैं। बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री नाराज होकर बाहर निकल गए थे। मुख्यमंत्री ने बैठक से बाहर जाते समय मीडिया का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इसे राज्य में सियासी बदलाव को जोड़कर देखा जा रहा है।
बैठक खत्म होने के बाद तमाम तरह की अटकलों पर विराम लगाते हुए भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पत्रकारों से कहा कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन नहीं हो रहा है। प्रदेश में 18 मार्च को त्रिवेंद्र सरकार के कार्यकाल को चार साल पूरे हो रहे हैं। इसी संबंध में बैठक में चर्चा की गई।
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने भी कहा है कि बैठक में 18 मार्च को राज्य सरकार के चार साल के कार्यकाल पूरे होने पर चर्चा हुई है। सरकार इस दिन राज्यभर में कार्यक्रम आयोजित करेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि भाजपा विकास और आगामी योजना की रणनीति पर काम कर रही है। चुनावी साल आने वाला है। हम सही रास्ते पर हैं। युद्ध के लिए तैयार हैं। सरकार का घोषणा के अनुसार काम चल रहा है। विपक्ष आपसी कलह में उलझा हुआ है। वह दुष्प्रचार की राजनीति कर रहा है है। राज्य में प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा।
सांसद अजय भट्ट ने कहा है कि बैठक में चार साल के विकास और योजनाओं को निचले स्तर पर पहुंचाने पर चर्चा हुई।