कुंभ में फर्जी कोरोना जांच मामले में लालचंदानी लैब ने दायर की याचिका
हरिद्वार कुंभ के फर्जी कोरोना जांच के मामले में आरोपित लालचंदानी लैब ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर की है। इसमें मुकदमा निरस्त कर गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की गई है। इससे पहले आरोपित मैक्स को-ऑपरेटिव सर्विसेज कंपनी भी हाई कोर्ट की शरण ले चुकी है।
लालचंदानी लैब निदेशक मंडल ने याचिका में कहा है कि उनकी...
रुड़की का केरोसिन फैन विदेशों में बढ़ा रहा देश की शान
इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अंग्रेजी शासनकाल से अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली शिक्षानगरी रुड़की वर्तमान में भी अपनी प्राचीन पहचान को कायम रखने में सफल है। इन दिनों केरोसिन फैन को लेकर रुड़की आम लोगों के बीच चर्चा में है। यहां के अरशद मूमान ने 200 साल पुराने पंखे को रेनोवेट कर नया रूप दिया है। भाप से चलने...
उत्तराखंड में बारिश से ऋषिकेश-बदरी, केदारनाथ राजमार्ग सहित 174 मोटर मार्ग बाधित
उत्तराखंड में लगातार तीसरे दिन बारिश के चलते गंगा, अलकनंदा, पिंडर, मंदाकिनी,सरयू और काली, खतरे के निशान के आसपास बह रही हैं। छोटी बड़ी नदियों के उफान पर आने से पहाड़ से मैदान तक जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऋषिकेश-बदरी, ऋषिकेश-केदारनाथ, अल्मोड़ा-घाट सहित आठ राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित है। इसके अलावा बॉर्डर जनपद, ग्रामीण सहित लगभग 174 मोटर मार्ग पर आवागमन बंद है।...
कोरोना महामारी में योग उम्मीद की किरण : प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज जब पूरा विश्व कोरोना महामारी का मुकाबला कर रहा है तो योग उम्मीद की एक किरण भी बना हुआ है। प्रधानमंत्री सोमवार को 7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
प्रधानमंत्री ने कहा “जब कोरोना के अदृश्य वायरस ने दुनिया में दस्तक दी थी, तब कोई भी देश अपने साधनों से, सामर्थ्य से और मानसिक...
उत्तराखंड में बढ़ा कोविड कर्फ्यू, अब पांच दिन खुलेंगे बाजार, चारधाम यात्रा भी होगी ऐसे शुरू
उत्तराखंड सरकार ने कई छूट के साथ कोरोना कर्फ्यू की अवधि 29 जून तक एक सप्ताह के लिए फिर बढ़ा दी है। चारधाम यात्रा स्थानीय लोगों के लिए एक जुलाई और अन्य राज्य के लोगों के लिए 11 जुलाई से प्रारंभ की जाएगी। कर्फ्यू के दौरान प्रदेश में बाजार अब पांच दिन खुलेंगे। होटल, रेस्टोरेंट, बार और सभी कार्यालय को 50 प्रतिशत उपस्थिति...
उत्तराखंड में बारिश से नदियां उफान पर
उत्तराखंड के ऊपरी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश से राज्य की अधिकांश नदियां उफान पर हैं। बरसात की वजह से हुए भूस्खलन से बदरीनाथ हाइवे समेत तमाम रास्ते बंद हो गए हैं। गंगा और सहायक नदियों में तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है। कई स्थानों पर गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
हरिद्वार में शनिवार...
उत्तराखंड में बारिश से नदियों का बढ़ा जलस्तर, कई जगह हाईवे बंद
उत्तराखंड में शुक्रवार को बारिश से गढ़वाल और कमाऊं में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। पिथौरागढ़-घाट, बदरीनाथ व केदारनाथ हाईवे सहित राज्य के अन्य हाईवे बंद होने से आवाजाही बाधित है। प्रशासन की ओर से मार्ग खोलने के लिए कार्य जारी है। मौसम विभाग ने 20 जून तक बारिश का रेड अलर्ट जारी करते हुए छोटी नदियों, नालों...
कुंभ में फर्जी कोविड जांच मामले में हाई कोर्ट पहुंची मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज
हरिद्वार कुंभ मेले के दौरान कोविड जांच में धोखाधड़ी के मामले पर सोमवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हो सकती है। आरोपित मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज ने सीएमओ की ओर से दर्ज कराई गई पुलिस एफआईआर की वैधता को हाई कोर्ट में चुनौती दी है।
हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कुंभ मेला के दौरान श्रद्धालुओं के कोविड के एंटीजन टेस्ट में फर्जीवाड़ा करने...
आईडीपीएल कोविड केयर सेंटर में अब ब्लैक फंगस मरीजों का इलाज होगा
आईडीपीएल स्थित राइफलमैन जसवंत सिंह कोविड केयर सेंटर में अब म्यूकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) के मरीजों का उपचार भी किया जाएगा। 500 बेड की सुविधा वाले इस सेंटर का उद्घाटन 26 मई को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा किया गया था। यह जानकारी एम्स निदेशक प्रो. रविकांत ने दी।
उन्होंने बताया कि सेंटर में एम्स में अनुभवी चिकित्सकों की टीम और...
उत्तराखंड: छह आईएएस और दो पीसीएस के तबादले
उत्तराखंड शासन ने शुक्रवार को छह भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और दो राज्य सिविल सेवा (पीसीएस) सहित कुल आठ अधिकारियों के प्रशासनिक दायित्वों में फेरबदल किया है।
कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग के अनु सचिव हनुमान प्रसाद की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश में आईएएस आशीष कुमार चौहान से एमडी परिवहन निगम का चार्ज हटा कर अभिषेक रोहिल्ला को एमडी परिवहन निगम...



























































