हरिद्वार में वैक्सीन का स्टॉक समाप्त, टीकाकरण अभियान थमा
हरिद्वार में शुक्रवार को वैक्सीन का स्टॉक समाप्त होने से टीकाकरण अभियान पर ब्रेक लग गया। इसके चलते बीते तीन दिनों से 20 हजार का आंकड़ा छू रहे हरिद्वार जिले में आज केवल 2678 लोगों को ही वैक्सीन की डोज दी गई।
कुछ दिन टीकाकरण में तेजी आने के बाद एक बार फिर इस अभियान पर ब्रेक लग गया है।...
उत्तराखंड मंत्रिमंडल: एक जुलाई से चारधाम यात्रा पर निर्णय, जल्द जारी होगी एसओपी
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार की शाम को सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में एक जुलाई से स्थानीय लोगों के लिए चारधाम यात्रा प्रारंभ करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। चारधाम यात्रा को लेकर देवस्थानम बोर्ड और जिला प्रशासन से समन्वय के लिए एक-एक वरिष्ठ अधिकारी की तैनाती की जाएगी। यात्रा को लेकर जल्द ही एसओपी जारी की जाएगी।
-देवस्थानम बोर्ड और जिला प्रशासन...
राष्ट्रपति कोविन्द विशेष ट्रेन से उत्तर प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर रवाना
राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से एक विशेष प्रेसीडेंशियल ट्रेन से उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित अपने पैतृक स्थान के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर रेल मंत्री पीयूष गोयल और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं सीईओ सुनीत शर्मा स्टेशन पर मौजूद थे।
राष्ट्रपति कोविन्द के साथ उनकी पत्नी...
उत्तराखंड के पांच जिलों में येलो अलर्ट, दून में चटक धूप
उत्तराखंड में 29 जून तक हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग ने 26 और 27 जून तक पांच जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
पिछले तीन दिनों से देहरादून समेत मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप से गर्मी का प्रभाव दिख रहा है। शुक्रवार सुबह भी कड़क धूप निकली। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक गरज-चमक के...
मुख्यमंत्री आवास को भी कोरोना केन्द्र के रूप में प्रयोग किया जायेगा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना की तीसरी लहर को लेकर कोई ढिलाई बरतने को तैयार नही हैं। उनका कहना है कि तीसरी लहर के लिए उत्तराखंड की जनता को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरा सहयोग और समर्थन दिया जाएगा।
गुरुवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो मुख्यमंत्री आवास को भी कोरोना...
लॉकडाउन से गंगा जल की गुणवत्ता में सुधार
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के कारण गंगाजल की गुणवत्ता में काफी सुधार आया है। यह कहना है वरिष्ठ समाजसेवी और पेशे से शिक्षक डॉ. शम्भू प्रसाद नौटियाल का। लॉकडाउन के दौरान अपने संसाधनों के बल पर गंगोत्री से लेकर ऋषिकेश तक गंगाजल की स्वच्छता पर शोध करने वाले डॉ. नौटियाल ने बताया कि...
भूमि अतिक्रमण मुक्त करने गयी टीम पर हमला, महिला एसआई समेत कई घायल
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के कुमराडा गांव में ग्राम समाज की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा धार्मिक मूर्तियां स्थापित कर उसे कब्जाने का प्रयास किया जा रहा था, जिसकी ग्रामीणों द्वारा शिकायत तहसील प्रशासन को की गई। इसके बाद अपर तहसीलदार सुरेश कुमार सैनी ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कानूनगो व लेखपाल से रिपोर्ट तलब की। जिसमें सामने आया है कि...
जॉइंट कॉम्बिंग ऑपरेशन से जंगलों में हो रही हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर
वेस्टर्न सर्कल के 5 वन प्रभागों के काफी संवेदनशील होने के वजह से यहां वन्य जीव तस्कर बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश में जुटे रहते हैं। बरसात के दिनों में जंगलों में सड़कें टूटने, नदियों में पानी आने और झाड़ियां उगने से, जंगल घना होने से गश्त करना काफी मुश्किल भरा हो रहा है। बारिश का...
आईएमए ने बाबा रामदेव के खिलाफ दी तहरीर, डीजीपी को भेजा पत्र
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की (आईएमए) उत्तराखंड शाखा ने बुधवार को बाबा रामदेव के खिलाफ देहरादून गढ़ी कैंट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार को शिकायती पत्र भेजा है।
आईएएम ने बाबा रामदेव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द शर्मा, सचिव अजय खन्ना, प्रदेश कोषाध्यक्ष...
हाईकोर्ट कोर्ट ने पूछा- बच्चों को बचाने के लिए आप लोग क्या कर रहे
हाईकोर्ट ने कोरोना के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि डेल्टा वेरिएंट एक महीने में पूरे देश में फैल गया था और डेल्टा प्लस वेरिएंट को तीन महीने भी नहीं लगेंगे। फिर हमारे बच्चों को बचाने के लिए आप लोग क्या कर रहे हैं।
कोर्ट ने...



























































