नाबालिग को वाहन देना पिता को पड़ा भारी
मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत गुरुवार को नाबालिग द्वारा दुपहिया वाहन चलाने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने नाबालिग लड़के के पिता पर 31 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। मैजिस्ट्रेट ने जुर्माना नही अदा करने की स्थिति में आरोपित को 01 माह के कारावास की सजा भी सुनाई है।
अधिवक्ता वासु गर्ग ने बताया कि हरिद्वार जिला अदालत में...
चारधाम यात्रा : कोरोना नियमों के पालन के साथ 18 सितम्बर से होगा संचालन
उत्तराखंड चारधाम यात्रा का संचालन कोरोना नियमों को पालन के साथ 18 सितम्बर से किया जाएगा। यात्रा के दौरान 72 घंटे पूर्व जांच रिपोर्ट और कोरोना टीका के दोनों डोज का प्रमाण पत्र अनिवार्य रहेगा। गुरुवार को हुई सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ प्रतिबंधों के साथ हटा दिया है।
गुरुवार रात सचिवालय...
उत्तराखंड में मिथक तोड़कर भाजपा बनाएगी सरकार : प्रह्लाद जोशी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश चुनाव प्रभारी व केंद्रीय खान व कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राज्य में भाजपा मिथक तोड़कर पुनः सरकार बनाएगी। उन्होंने पदाधिकारियों से पूरे मनोयोग से 2022 के चुनाव के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया।
गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों की...
बदरीश पंडा पंचायत ने कहा- पहले हमारी सुनो फिर करो बदरीनाथ में मास्टर प्लान से काम
श्री बदरीश पंडा पंचायत के पदाधिकारियों ने मास्टर प्लान बदरीनाथ को लेकर तीन सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई के बाद निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है। पंडा पंचायत के पदाधिकारियों ने गुरुवार को उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है।
श्री बदरीश पंडा पंचायत के सचिव रजनीश मोतीवाल का कहना है कि पंडा पंचायत...
कोविड की शत-प्रतिशत पहली डोज लगाने वाला जिला बना चमोली
चमोली जिले में कोविड-19 महामारी के खिलाफ टीकाकरण का बड़ा लक्ष्य बुधवार को हासिल कर लिया गया। जिले में 18 साल से ज्यादा उम्र वाले लक्षित सभी लोगों को कोरोना का पहला टीका लग चुका है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों से घिरे सीमांत जनपद चमोली में लक्षित शत प्रतिशत आबादी को कोविड सुरक्षा कवच देना बड़ी उपलब्धि है।
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना...
उत्तराखंड के आठवें राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह ने ली शपथ
उत्तराखंड के मनोनीत राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने बुधवार सुबह राजभवन में आठवें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। नैनीताल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
बुधवार सुबह 10.54 बजे राजभवन में राष्ट्रगान के साथ शपथ ग्रहण का कार्यक्रम किया गया। राजभवन पहुंचने पर मुख्य सचिव एसएस संधू और...
उत्तराखंड आप अध्यक्ष कलेर ने दिया इस्तीफा, तीन कार्यकारी अध्यक्ष बने
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कलेर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ खटीमा विधानसभा से चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी मिलने के बाद इस्तीफा दिया है। वहीं पार्टी ने तीन नए कार्यकारी अध्यक्ष और चुनाव कैंपेन की घोषणा कर दी है।
मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में आप नेता...
आईएमए ने असैनिक भर्ती प्रचार को बताया भ्रामक
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की ओर से असैनिक कर्मचारियों की भर्तियों को भ्रामक और गलत प्रचार बताया गया है। संस्थान की ओर से कहा गया है कि वर्तमान में ऐसी कोई भर्ती नहीं की जा रही है।
भारतीय सैन्य अकादमी के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल हिमानी पंत ने एक जारी बयान में कहा कि मीडिया प्लेटफार्म्स पर ग्रुप ’सी’ पदों...
उत्तराखंड में 17 तक बारिश को लेकर अलर्ट, कैंपटी फॉल का बढ़ा जलस्तर
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से पर्यटकों से लेकर स्थानीयों लोगों की परेशानियां बढ़ी हुई हैं। बारिश से मूसरी स्थित ऊंचाई वाला कैंपटी फॉल उफान पर है। पुलिस की ओर से कैंपटी से समय रहते पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। मौसम विभाग ने इस सप्ताह के लिए दून, नैनीताल, चंपावत के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में...
उत्तराखंड : 21 सितम्बर तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू
उत्तराखंड में वर्तमान रियायत के साथ 21 सितम्बर तक एक सप्ताह के लिए फिर कोरोना कर्फ्यू को बढ़ा दिया गया है। इस दौरान रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। विवाह समारोह और शवयात्रा में भी 50 से अधिक लोग नहीं शामिल होंगे।
सोमवार को सरकार की ओर से मानक संचालन प्रकिया (एसओपी) जारी की गई है, जिसमें सभी नियम और शर्तें पहले...



























































