Page 202

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक आफत की बारिश

उत्तराखंड
उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक सोमवार को लगातार दूसरे दिन आफत की बारिश रुक-रुक जारी है। मौसम विभाग ने बारिश-तूफान को लेकर अगले 48 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। केदारनाथ, बदरीनाथ सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश से जगह-जगह भूस्खलन और मार्ग पर पत्थरों के...

पंतनगर इंडस्ट्रियल स्टेट का नाम पूर्व मुख्यमंत्री एन डी तिवारी के नाम पर होगा

नारायण दत्त तिवारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर में स्थित औद्योगिक क्षेत्र (इंडस्ट्रियल स्टेट) का नाम पूर्व मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी के नाम पर रखने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर, पंडित नारायण दत्त तिवारी के राज्य के प्रति योगदान को सम्मानित करने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए पंतनगर...

उत्तराखंड : ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू, निचले इलाकों झमाझम बारिश से बढ़ी ठंड

बर्फबारी
एक दिन पूर्व चटकती धूप और गर्मी के बाद रविवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। इससे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है और निचले इलाकों झमाझम बारिश से ठंड बढ़ गयी है। मौसम के बदले मिजाज से अन्नदाता फिर चिंतित हो गया है, क्योंकि उसकी फसल कटी रखी है। मौसम विभाग ने पहले...

उत्तराखंड: कोरोनारोधी वैक्सीनेशन के पहले डोज का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा

कोरोना वैक्सीन
उत्तराखंड में कोरोनारोधी टीका की पहली डोज सभी पात्र लोगों को लगाने के निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। यह लक्ष्य तय समय दिसम्बर से तीन माह पहले पूरा कर लिया गया है। प्रदेश में पहला डोज 77 लाख 29 हजार 466 लोगों और दूसरा डोज 34 लाख से अधिक लोगों को लगाया जा चुका है। रविवार...

मौसम के अलर्ट के मद्देनजर प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा रोकी

केदारनाथ
मौसम विभाग की ओर से 36 घंटे तक भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को अस्थाई रूप से रोक दिया है। रविवार को अपराह्न 11.30 बजे बाद सोनप्रयाग से केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को रोक दिया, जबकि केदारनाथ से वापस आने वाले यात्रियों की आवाजाही देर सांय तक जारी रही। चारधाम पर आने वाले...

उत्तराखंड में बारिश जारी, 20 तक अलर्ट, मुख्यमंत्री ने प्रशासन को दिए निर्देश

उत्तराखंड
उत्तराखंड से मानसून की विदाई के बाद देहरादून सहित प्रदेश भर में रविवार सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी गड़बड़ियों के सक्रिय होने के चलते राज्य में भारी से बहुत भारी को बारिश को लेकर अगले तीन दिन तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस चेतावनी के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

उत्तराखंड: चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

रुद्रनाथ
चमोली जिले में मध्य हिमालय की 11 हजार सात सौ फीट की ऊंचाई पर स्थित चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट रविवार को शीतकाल के लिए विधि विधान के साथ बंद हो गये हैं। इसके बाद भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली भक्तों के साथ अपने शीतकालीन गद्दी स्थल गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर पहुंच गई है। जहां आगामी वर्ष की...

ऐसे में कैसे होगी किसानों की आय दोगुनी, जब सिंचाई नहरें हों खस्ताहाल

किसानों
चमोली, सरकार की ओर से किसानों की आय दोगुनी करने के दावे भले की किये जा रहे हों लेकिन जिस प्रकार से सिंचाई नहरों की खस्ता हालत होने के चलते सिंचाई का संकट बना हुआ है। उससे सरकार के दावे जमीनी हकीकत से दूर की कौड़ी बनी हुई है। उत्तराखंड राज्य अलग बनने के बाद उम्मीद की जा रही थी...

प्रधानमंत्री पांच नवंबर को आएंगे केदारनाथ, बाबा का करेंगे दर्शन

केदारनाथ
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच नवंबर को केदारनाथ आएंगे। इस दौरान वह बाबा केदार के दर्शन के साथ ही केदारनाथ में द्वितीय चरण के पुनर्निर्माण का शिलान्यास कर सकते हैं। प्रधानमंत्री का माहभर में उत्तराखंड का यह दूसरा दौरा होगा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रधानमंत्री के पांच नवंबर के प्रस्तावित केदारनाथ दौरे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि...

प्रणव चैंपियन बोले, पार्टी से नहीं, गुर्जरों से है मेरी पहचान

प्रणव
अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाले खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने एक फिर से नया बयान देकर विवाद उत्पन्न कर दिया है। चैंपियन ने कहा कि मुझे केवल भाजपा से मत समझिए, मैं एशियन हैवीवेट चैंपियन हूं। आईएफएस क्वालीफाई हूं। प्रणव चैंपियन ने कहा कि वीर गुर्जरलैंड रियासत का राजा हूं। मेरी पहचान केवल भाजपा...