11 मई को प्रीतम संभालेंगे प्रदेश कांग्रेस की कमान
कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह 11 मई को कांग्रेस भवन पहुंचकर पार्टी की कमान संभालेंगे। अध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार कांग्रेस भवन आयेंगे व पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद एक बार फिर प्रदेश के कांग्रेस कार्यालय पर ढोल व नगाड़ों की आवाज सुनाई देगी। प्रदेश प्रवक्ता...
एनएच-87 बनाने में 14 हजार से ज्यादा पेड़ों को देनी होगी कुर्बानी
डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने सोमवार को एनएचएआई, कार्यदायी संस्थाओं, वन विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में एनएच-87 (रामपुर से काठगोदाम), नैनीताल हाईवे और एनएच-74 के चौड़ीकरण कार्यों की समीक्षा की। जिले में एनएच-87, नैनीताल हाईवे के चौड़ीकरण कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि...
चार मिनार रोलकर कम्पनी का सेम्पल फेल होने पर कम्पनी बंद करने के आदेश
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, काशीपुर ने महुआखेड़ागंज स्थित चार मीनार रोलर कंपनी के पानी के नमूने फेल होने पर बंदी के आदेश दिए हैं। इतना ही नहीं ऊर्जा निगम को बिजली आपूर्ति ठप करने के लिए लिखा है। बोर्ड के अफसरों ने कुछ दिन पहले ही विभिन्न प्रकार की ब्रश बनाने वाली चार मीनार रोलर कंपनी से पानी के नमूने...
ट्रेन्चिंग ग्राउन्ड पर याचिका निरस्त
उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल ने गंगा नदी के बीचोबीच में ऋषिकेश नगर पालिका द्वारा बनाए जा रहे ट्रेन्चिंग ग्राउंड संबंधी जनहित याचिका को निस्तारित करते हुए जनसुनवाई के बाद आगे के कदम उठाने के निर्देश दिए हैं । न्यायालय में पालिका के अधिवक्ता द्वारा अंडर टेकिंग देने और जनसुनवाई कराने जैसा कदम उठाने की बात कहने के बाद मुख्य न्यायाधीश के.एम.जोसफ और न्यायमूर्ति वी.के.बिष्ट...
आध्यात्मिक सुकून के लिए द्रोणागिरी पहुंची उमा भारती
राजनीतिक व्यस्तता से दूर आध्यात्मिक ध्यान व सुकून के लिए केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती सोमवार को पौराणिक द्वारका की द्रोणीगिरि पर्वत श्रृंखला स्थित पांडवखोली, अल्मोड़ा पहुंची। उनका प्रवास बेहद गोपनीय रखा गया है। सिर्फ सुरक्षा कर्मी और स्टॉफ को ही वहां आने-जाने की इजाजत है। वह यहां कुकुछिना (कौरवछीना) की ऊपरी पहाड़ी पांडवखोली में ध्यान लगाएंगी। विख्यात...
दून बुद्धिस्ट कमेटी हर्षोल्लास के साथ मनायेगी बुद्ध पूर्णिमा
नमो बुद्धायः पूरे चांद के दिन भगवान बुद्ध का जन्मदिन, हर्षोल्लास के साथ पूरे विश्व में मनाया जाता है, लेकिन दून बुद्धिस्ट कमेटी या आज के समय में डीबीसी कही जाने वाली कमेटी जोकि 2014 में बनी थी हर साल बुद्ध पूर्णिमा बङें हर्षोल्लास से मनाती है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन देहरादून के आसपास से काफी लोग सेलिब्रेशन में...
सीपी सिंह बनें उत्तराखंड बसपा के नए प्रदेश प्रभारी
उत्तराखंड चुनाव में मिली करारी हार के बाद बसपा ने उत्तराखंड की जिले व विधानसभा की सारी इकाइयां भंग कर दी हैं। प्रदेश प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी की जगह अब सीपी सिंह को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वह पहले बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हालांकि, प्रदीप जाटव की प्रदेश प्रभारी के पद पर तैनाती...
बैठकों में बिना तैयारी के पहुंचे अधिकारियों पर बरसे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के बीच परिसम्पत्तियों के बंटवारे के मामलों की समीक्षा की।बैठक में कुछ विभागों के अधिकारियों द्वारा बिना तैयारी के आने पर सीएण नाराज हुए और अधिकारियों को अपने काम करने का तरीका सुधारने की वाॅर्निंग दी। उन्होंने कहा कि अगली बार ऐसी लापरवाही पर सीधे निलंबन की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने...
बीईओ ना हटाया तो ग्राम प्रधान करेगी आत्महत्या
ग्राम पंचायत मिस्सरवाला, काशीपुर की प्रधान शाहजहां ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को हटाने की मांग की। कहा कि वह गांव में विकास कार्यो में अवरोध पैदा कर रहे हैं। यदि 15 दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पद से वह त्याग पत्र देगी और बीईओ, जसपुर कार्यालय में 25 मई को आत्मदाह...
बुर्का पहन ज्वैलर्स की दुकान से लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ
ग्राहक बनकर आई छह बुर्काधारी महिलाओं ने लाखों के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। महिलाओं के जाने के बाद जब सराफा व्यापारी ने आभूषण देखे तो उसके होश उड़ गए। उसने सीसीटीवी कैमरा खंगाला तो उसमें महिलाओं की सारी करतूत साफ दिखाई दी।गदरपुर के सराफा व्यापारी ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया...



























































