एनएच घोटाले में कुछ ऐसे भी हुए हैं घोटाले
पड़ोसी की जमीन का करोङों का मुआवजा फर्जी तरीके से हड़पने का मामला जसपुर मेें सामने आया है। पीड़ित किसानों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मामले की जांच कराने की मांग की है।
ग्राम गढ़ी हुसैन, निवासी सतीश कुमार व राजकुमार की गांव में ही लगभग नौ एकड़ भूमि अलग-अलग खातों में दर्ज है। पड़ोस ही में गदरपुर निवासी एक...
सैलानियों से गुलजार हुई सरोवर नगरी
जैसे जैसे मैदानी इलाकों में पारा बढ़ रहा वैसे-वैसे लोग पहाड़ो का रुख कर रहे हैं। हर वीकेंड सरोवरनगरी, नैनीताल मेंसैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। पर्यटक वाहनों की वजह से तल्लीताल, माल रोड, मल्लीताल, कालाढूगी रोड में यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। भीड़ की वजह से वाहन रेंगते हुये आगे बढ़ रहे हैं।
पर्यटक स्थल किलबरी, हिमालय दर्शन, बारापत्थर, पंत पार्क, लवर्स प्वाइंट, स्नोव्यू में रौनक बढ़ी है। झील में नौका से सैर करने के लिये सैलानियों के तांता लगा है,जबकि केव गार्डन,चिड़ियाघर, रोप वे में टिकट के लिए मारामारी मची है।
एसएसपी जनमेजय खंडूरी की ओर से ट्रैफिक नियंत्रित करने को पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसपी सिटी हरीश सती के अनुसार प्रत्येक वाहन कोज्योलिकोट से ही चेक कर आगे बढ़ाया जा रहा है। वाहनों की भीड़ कम करने के लिए ट्रैफिक को ज्योलीकोट से भीमताल को डाइवर्ट किया जा रहा है।
अभी आने वाले कुछ और हफ्ते सरोवरनगरी पर्यटकों को अपनी ओर खींचेगी जिससे होटल, दुकानें और रेस्तरां मालिकों के चहरे खिले हुये है। जैसे ही मैदानी क्षेत्रों में बारिश आएगी, पारा गिरेगा, स्कूल खुलेंगे तभी...
रोपवे से केदारनाथ पहुंचाने की तैयारी हुई तेज
अगर सब कुछ ठीक रहा तो द्वादश ज्योर्तिलिंगों में से एक श्री केदारनाथ धाम की यात्रा में न तो मौसम खलल बनेगा और न ही हेलीकॉप्टरों की धमाचौकड़ी से केदारनाथ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के वन्य जीवन में परेशानी आएगी। इसे देखते हुए केदरनाथ के केदारपुरी के लिए अब रोपवे (रज्जु मार्ग) निर्माण को मंथन तेज हो गया है। इसके...
उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल में आईएएस, आईपीएस के हुए तबादले
उत्तराखंड में सोमवार को आईएएस और आईपीएस की जिम्मेदारियों में हुए बड़े फेरबदल:
आईएएस फेरबदल
डा.एस रामास्वामी- केंद्रीय पोषित योजनाएं उच्च शिक्षा तथा कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग वापस लिये गये
रणवीर सिंह- नये विभाग - अपर मुख्य सचिव,प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा
ओमप्रकाश- नये विभाग-अपर मुख्य सचिव,लोक निर्माण तथा राज्य संपत्ति
राधा रतूड़ी- नये विभाग- प्रमुख सचिव, कार्मिक, सर्तकता,सुराज भ्रष्टाचार उन्मूलन एंव...
सीएम जनता कार्यक्रम में 200 से अधिक लोगों की समस्याओं का निस्तारण
जनता की कसौटियों पर खरा उतरने के लिए सीएम रावत हर महीने के पहले और तीसरे सोमवार को जनता से मिलेगें और इसी कड़ी में सोमवार को सीएम कैम्प कार्यालय के जनता दर्शन हाॅल में आम जन की शिकायतों व समस्याओं के निस्तारण के लिए जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक-एक कर 200...
ज्वालापुर में अध्यापकों ने स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ खोला मोर्चा
ज्वालापुर हरिद्वार के सेंट मेरी स्कूल के अद्यापक मैनेज्मेंट से विरोध के चलते हड़ताल पर चले गये है। ज़िला अधिकारी से हुई बातचीत में सभी स्टाफ़ को हड़ताल समाप्त करने का फ़ैसला सुनने को मिला था। इसके साथ साथ ही ये आश्वसन भी मिला की वेतन विवाद के संबंध में मैनेज्मेंट से बात की जायेगी। इस स्कूल में लगभग 3000...
बीजेपी के लिये अपने बने सौतेले! हरक सिंह ने सरकार को खड़ा किया कटघरे में
18 मार्च को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद डबल इंजन का दावा करने वाली सरकार के दूसरे इंजन के लोको पॉयलेट ने शपथ ली थी। त्रिवेंद्र सिंह रावत को उत्तराखंड राज्य का सीएम बनाया गया इसके साथ ही उन्होने अपनी टीम गठित भी की। उस टीम में कांग्रेस से भाजपा में आए दिग्गजो को भी जगह दी गई। हरीश...
नही थम रहे गंगा में हादसे,पिछले 5 सालों में 135 पर्यटक गंवा चुके हैं अपनी जान
लहरो की रोमांच का खेल रिवर राफ्टिंग ने ऋषिकेश की पहचान देश -विदेश में इस खेल से बनायीं है, लेकिन पिछले कुछ सालो से यहाँ के राफ्टिंग जोन में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे है। दिल्ली उत्तराखंड में पर्यटन आर्थिक रीड माना जाता है ऐसे में साहसिक पर्यटन की पहचान पूरे विश्व में रिवर राफ्टिंग से होती है। बीते कुछ...
गुजरात से आए 3 टूरिस्ट गंगा में डूबे,खोज जारी
यमकेश्वर प्रखंड के सिरासु क्षेत्र में घूमने आए 15 लोगों के ग्रुप में शामिल तीन लोग नहाते हुए डूब गए जिनका गंगा में पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक गुजरात से कुछ लोगों का ग्रुप वीकेंड पर सिरासु स्थित एक रिसोर्ट में ठहरा था ।ग्रुप के सदस्य रविवार को सिरासु गंगा तट नावघाट के समीप वॉलीबॉल खेल...
अब ड्रोन करेंगे बाघों की निगरानी
बाघों के लिहाज से संवेदनशील कॉर्बेट टाइगर (सीटीआर) रिजर्व की निगहबानी अब थल के साथ ही नभ से भी होगी। सुरक्षा के लिए अब सीटीआर में ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। ड्रोन जहां संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देगा, वहीं जंगल के दूरस्थ क्षेत्र में लगने वाली आग की लोकेशन भी बताएगा।
बाघों की मौजूदगी के चलते सीटीआर में हमेशा...
























































