सलमान और आमिर के साथ करना चाहती हूं फिल्मः उर्वशी
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला हल्द्वानी के जागेश्वर धाम के दर्शन कर मंगलवार को मुंबई लौट गई। हल्द्वानी में पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा, मैं कलाकार हूं। कलाकार को किसी भी रोल से परहेज नहीं होता। इसलिए मैं किसी भी तरह की भूमिका करने को तैयार हूं।
उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने की बात पर बोली अगर मुझे यह...
फाइनेंस कंपनी का मैनेजर ही निकला गेम मेकर
जसपुर,में बाल विकास परियोजना के खाते से 20.50 लाख रूपये निकालने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। पुलिस बैंक कर्मियों की मिली भगत एवं गिरोह की जांच कर रही है। मुख्य आरोपी काशीपुर की एक फाइनेंस कंपनी में शाखा प्रबंधक है।
सोमवार को कोतवाली प्रभारी कमलेश भट्ट में बताया कि मोहल्ला...
नवजात की मौत पर हंगामा
काशीपुर के न्यू नर्सिंग होम में नवजात शिशु की मौत पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा काटा। मामला बढ़ता देख सुरक्षा की खातिर चिकित्सकों ने स्वयं को कमरे में बंद कर लिया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दो चिकित्सकों को पूछताछ के लिए...
संस्कृति और कला का मेला: “मसूरी माउंटेन फेस्टिवल 2017”
पहाड़ों की रानी मसूरी एक बार फिर स्वागत के लिए तैयार है, आप सोच रहे होंगे किसके स्वागत के लिये, तो आइये आपको बताते है - एक बार फिर मसूरी में आयोजित होने जा रहा हैं, 'मसूरी माउंटेन फेस्टिवल' जिसमें लेखक, पर्वतारोही, संरक्षण में रुचि रखने वाले, आर्टिस्ट, म्यूज़िशियन और फोटोग्राफरस भाग लेंगे। यह सारे कलाकार ना केवल भारत...
यूपी का कुख्यात “चच्चा” गैंग हिरासत में
उत्तर प्रदेश पुलिस की नाक में दम करने वाला बुलंदशहर का कुख्यात "चच्चा" गैंग उत्तराखण्ड पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उत्तर प्रदेश में कई दर्जन डकैती, लूट और हत्याओं जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देने वाले चच्चा गैंग की तलाश में युपी पुलिस लम्बे समय से थी लेकिन ये गैंग कभी पुलिस के हाथ नहीं चढ़ पाया। लेकिन उत्तराखण्ड...
पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली
मिशन सर्वोदय अभियान के तहत थाना प्रभारी ऋषिकेश निहारिका भट्ट ने पुलिस द्वारा यातायात के नियमों का पालन, दुपहिये वाहन मे हैलमेट का प्रयोग, दुपहिये वाहन मे तीन सवारी न बिठाना सड़क सुरक्षा, ड्रग के प्रति जागरुकता, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ अभियान व नारी सशक्तिकरण तथा नागरिक सुरक्षा के संबंध मे दुपहिये वाहन मे हैलमेट का प्रयोग कर, भरत मंदिर...
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिस्टम पर उठाये सवाल
भाजपा सरकार को विपक्ष की जरुरत नहीं है उन्ही के कार्यकर्ता बहुत है सरकार का विरोध करने के लिए। जी हां भाजपा कार्यकार्ताओं ने अपनी ही सरकार के कार्यों पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाए बदहाल है और सरकार गम्भीर नहीं, जल्द सुधार ना लाने पर धरना देने की तक चेतावनी दी है।
रुद्रपुर जिला अस्पताल की...
सैन्य क्षेत्र में आग
रविवार रात रानीखेत के एरोड़ व मंगचौड़ा क्षेत्र के जंगलों में लगी आग को काबू करने में सेना के जवानों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। सैन्य क्षेत्र के जंगलों तक पहुंची आग को जवानों ने फायर लाइन बनाकर काबू किया। वन विभाग के अनुसार आग से कई हेक्टेयर जंगल को नुकसान पहुंचा है।
ताड़ीखेत ब्लॉक के ऐरोड़ गांव के ऊपरी...
गंगनहर मरम्मत कार्य में धांधली पर सरकार से मांगा जवाब
नैनीताल हाई कोर्ट ने गंगनहर हरिद्वार की मरम्मत कार्यों में धांधली की जांच को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड सरकारों से स्थिति साफ करने को कहा है।
हरिद्वार निवासी विनोद कुमार ने याचिका दायर कर कहा है कि गंगनहर में मरम्मत कार्यों में उत्तर प्रदेश की कार्यदाई संस्था ने भारी अनियमितताएं बरती हैं।...
हरक सिंह ने कही हमारे मन की बात-प्रीतम सिंह
हरक सिंह रावत ने अपने चित परिचित अंदाज़ में बयान देकर शांत पड़ी कांग्रेस को भी सरकार पर हमला करने के लिये बारूद दे दिया है। हरक सिंह रावत के अपनी सरकार औऱ पार्टी को कटघरे में खड़ा करने वाले बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने टिप्पणी करते हुए न्यूज़पोस्ट टीम से कहा कि, "सबसे पहले मैं हरक...



























































