आईएमए: भारतीय सेना को मिले 319 जांबाज
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में शनिवार को कड़े प्रशिक्षण के बाद पासिंग आउट परेड (पीओपी) की अंतिम पगबाधा को पार करते हुए 319 युवा अफसर बतौर लेफ्टिनेंट शरहद की निगहबानी के लिए भारतीय सेना का अभिन्न हिस्सा बन गए। बतौर रिव्यूइंग अफसर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जेंटलमैन कैडेट्स की सलामी ली।
परेड में सीडीएस जनरल बिपिन रावत को शामिल होना...
उत्तराखंड के 13 महाविद्यालयों में बनाए जाएंगे बालिका छात्रावासः डॉ.धनसिंह रावत
उत्तराखंड के 13 राजकीय महाविद्यालयों में बालिका छात्रावासों के निर्माण की जाएगी। कार्यदायी संस्थाओं को 50 बेड के 13 बालिका छात्रावासों का आगणन शासन को उपलब्ध कराने को गया है।
प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में सूबे के 13 महाविद्यालयों के छात्रावासों पर 48 करोड़ 60 लाख की धनराशि खर्च की...
सीडीएस जनरल रावत के सुरक्षा अधिकारी ब्रिगेडियर लिड्डर पंचतत्व में विलीन
तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के सुरक्षा अधिकारी ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर का पार्थिव शरीर शुक्रवार को बरार स्क्वायर श्मशान घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गया। श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी होने के बाद ब्रिगेडियर के पार्थिव शरीर पर लिपटा तिरंगा सैन्य परम्परा के अनुसार उनकी पत्नी...
सीडीएस रावत और उनकी पत्नी मधुलिका को देश-दुनिया ने दी अंतिम विदाई
तमिलनाडु हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले भारतीय सैन्य बलों के पहले प्रमुख सीडीएस बिपिन रावत को आज अंतिम विदाई दी गई। जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर शुक्रवार को बेस हॉस्पिटल से उनके आवास लाया गया। सीडीएस बिपिन रावत और मधुलिका रावत को उनकी बेटियों कृतिका और तारिनी ने फफकते हुए श्रद्धांजलि दी। इसके बाद देश के तमाम...
रोजगार पंजीयन के लिए ‘अपणी सरकार’ पोर्टल बना सिर दर्द
गोपेश्वर, सरकार की ओर से नवम्बर माह में शुरू किया गया 'अपणी सरकार' पोर्टल जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए परेशानी का बन गया है। यहां सेवा योजना विभाग में पोर्टल का संचालन 17 नवम्बर से अभी तक शुरू नहीं हो सका है। इससे बेरोजगारों को पंजीकरण में खासी दिक्कतों का सामना कराना पड़ रहा है।
राज्य सरकार की ओर से...
उत्तराखण्ड से सीडीएस का रहा विशेष लगाव
उत्तराखण्ड से सीडीएस बिपिन रावत का विशेष लगाव रहा। प्रदेश के युवाओं को सेना भर्ती के ऊंचाई मानकों में 5 सेंटीमीटर की छूट के साथ सेना भर्ती में अवसर देने के लिए पिथौरागढ़ में बीआरओ की स्थापना के लिए सैद्धांतिक सहमति सीडीएस जनरल बिपिन रावत दे चुके थे। यही नही, जनरल रावत रिटायरमेंट के बाद देहरादून में रहना चाहते...
आईएमए पासिंग आउट परेड तय समय पर होगा, राष्ट्रपति लेंगे सलामी
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड (पीओपी) निर्धारित समय पर 11 दिसम्बर को होगी। बतौर रिव्यूइंग अफसर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जेंटलमैन कैडेट्स की सलामी लेंगे। गुरुवार को जेंटललैन कैडेटों ने शनिवार को होने वाली पीओपी को लेकर रिहर्सल किया। सीडीएस बिपिन रावत के आकस्मिक निधन के बाद परेड को लेकर असमंजस बना हुआ था।
आईएमए की जनसंपर्क अधिकारी...
मुख्यमंत्री ने बिपिन रावत के परिजनों से दिल्ली में की भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के आवास पर उनके परिजनों से भेंट कर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन बहुत बड़ी अपूरणीय क्षति है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जनरल बिपिन रावत और उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति...
रावत दंपति का अंतिम संस्कार शुक्रवार को बरार स्क्वायर श्मशान घाट पर होगा
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार शुक्रवार (10 दिसंबर) को दिल्ली छावनी में किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर के गुरुवार शाम तक एक सैन्य विमान से राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने की उम्मीद है। रावत दंपति के पार्थिव देह शुक्रवार को उनके कामराज मार्ग स्थित सरकारी आवास पर लाए जाएंगे। यहीं पर सुबह 11...
उत्तराखंड में सीडीएस रावत के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक
उत्तराखंड सरकार ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। प्रदेश में 9 दिसम्बर से 11 दिसंबर तक राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज झुका रहेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के आलवा प्रदेश मंत्रीगण सहित गणमान्य लोगों ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत...


























































