मसूरी में स्कार्पियों खाई में गिरी,5 लोग गंभीर रुप से घायल
मसूरी शहर के स्प्रिंग रोङ में एक स्कार्पियों करीब दो सौ फीट गहरी खाई में गिर गई। जिसमें पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही आईटीबीपी के 75 कंमाडो सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे किसी तरह सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
घटना में घायल तीन पुरुष और दो महिलाएँ एक...
अगले 24 घंटे तक 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक 5 जिलों में: उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पिथौरागढ़ के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है । मुख्य सचिव एस रामास्वामी ने संबंधित अधिकारियों को एडवाइजरी जारी कर ज़रूरी एहतियात बरतने की हिदायत दी है ।
चारधाम यात्रा को देखते हुए मुख्य सचिव ने किसी भी आपदा की स्थिति में...
उत्तराखण्ड ने पूंजी निवेश को बढ़ावा देने के लिये बिछाया रेड कारपेट
उत्तराखण्ड में पूंजी निवेश को बढ़ावा देने के रेड कारपेट बिछाया गया है। इज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत 10 करोड़ तक के क्लीयरेंस का अधिकार जिलाधिकारियों को दिया गया है। 10 करोड़ से अधिक का क्लियरेंस मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा दिया जाता है। सोमवार को सचिवालय में बेलजियम के राजदूत श्री जेन लुयकस के...
दुराचार के आरोपी को 15 साल कठोर कारावास
अपर सत्र न्यायाधीश शंकर राज की नैनीताल कोर्ट ने लकवाग्रस्त 70 साल की वृद्धा के साथ दुराचार के दोषी को 15 साल कठोर कारावास व 15 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। घटना के छह माह बाद वृद्धा की मौत हो गई थी। गिरफ्तारी के बाद मुजरिम जेल में ही था और अदालत के फैसले के बाद फिर उसे जेल भेज...
योगगुरु रामदेव पहुँचे परमार्थ
योगगुरु बाबा रामदेव ऋषिकेश स्तिथ परमार्थ निकेतन पहुँचे जहां वो योगा घाट में चल रहे श्रीराम कथा में शामिल हुए, परमार्थ निकेतन के परामध्यक्ष चिदानंद मुनि ने योगगुरु रामदेव का स्वागत किया। इस मौके पर योगगुरु बाबा रामदेव ने मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर उनके मंत्रिमंडल की तारीफ की, उन्होंने बताया कि मोदी सरकार देश के...
यात्री बनकर हैलीपेड पंहुचे रूद्रप्रयाग डीएम, टिकट कालाबाजारी को पकड़ा रंगे हाथ
केदारनाथ यात्रा में इस साल श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है पर जब रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश गिल्डियाल स्वयं यात्री बनकर केदारनाथ धाम के दर्शन करने के लिए हवाई टिकट खरीदने के लिए हेली कंपनियों के एजेंट्स के पास पहुँचे, तो उन्हें अंत में ट्रेवल कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवानी पड़ गई। जी हाँ, दरअसल मामला कुछ यूँ...
पुलिस पर ताना तमन्चा
सुल्तानपुर पट्टी ढाबे पर खाना खाने के दौरान किसी बात को लेकर युवकों की पुलिसकर्मियों से बहस हो गई। आरोप है कि युवकों ने पुलिसकर्मियों से अभद्र व्यवहार कर ढाबे पर तोड़फोड़ शुरू कर दी और तमंचा तान दिया। इससे ढाबे पर भगदड़ मच गई। पीड़ित ढाबा स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने तीन को पूछताछ के लिए हिरासत...
उत्तरकाशी डीएम की पाठशाला
डीएम डाॅ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक राजकीय कीर्ति इण्टर कालेज में कक्षा 12 ‘ब’ के छात्रों को जीव विज्ञान विषय पढाया।डीएम ने कहा कि जीव विज्ञान उनकी पसंदीदा विषय है। कहा कि बच्चों को जीव विज्ञान पढाने से बच्चे प्रतियोगिता परीक्षा के लिए ओैर अधिक मजबूत हो सकते है। कहा...
कोर्ट में बहस के दौरान भिड़े वकील
एक अधिवक्ता ने सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) पर बेवजह गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।खटीमा में एपीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने कोतवाली में प्रदर्शन किया।
पुलिस को दी तहरीर में अधिवक्ता लालाराम ने कहा कि सोमवार दोपहर वह एक मुकदमे की पैरवी के लिए अदालत में...
कुमाऊं में पहला रोटी बैंक
रुद्रपुर शहर के फुटपाथों पर रोटी के लिए मांग-मांग कर गुजारा करने वालों का पेट अब रोटी बैंक भरेगा। लोकसेवा समिति ने इसका बीड़ा उठाया है। इसके लिए संस्था ने नगरवासियों से भी सहयोग की अपेक्षा की।
गरीबों के लिए यह संस्था देवदूत बनकर आई है। यह बैंक सिह कॉलोनी की गली नंबर 4 में खुलेगी। इस वक्त संस्था की...
























































