आईएमए पासिंग आउट परेड तय समय पर होगा, राष्ट्रपति लेंगे सलामी
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड (पीओपी) निर्धारित समय पर 11 दिसम्बर को होगी। बतौर रिव्यूइंग अफसर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जेंटलमैन कैडेट्स की सलामी लेंगे। गुरुवार को जेंटललैन कैडेटों ने शनिवार को होने वाली पीओपी को लेकर रिहर्सल किया। सीडीएस बिपिन रावत के आकस्मिक निधन के बाद परेड को लेकर असमंजस बना हुआ था।
आईएमए की जनसंपर्क अधिकारी...
मुख्यमंत्री ने बिपिन रावत के परिजनों से दिल्ली में की भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के आवास पर उनके परिजनों से भेंट कर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन बहुत बड़ी अपूरणीय क्षति है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जनरल बिपिन रावत और उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति...
रावत दंपति का अंतिम संस्कार शुक्रवार को बरार स्क्वायर श्मशान घाट पर होगा
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार शुक्रवार (10 दिसंबर) को दिल्ली छावनी में किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर के गुरुवार शाम तक एक सैन्य विमान से राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने की उम्मीद है। रावत दंपति के पार्थिव देह शुक्रवार को उनके कामराज मार्ग स्थित सरकारी आवास पर लाए जाएंगे। यहीं पर सुबह 11...
उत्तराखंड में सीडीएस रावत के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक
उत्तराखंड सरकार ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। प्रदेश में 9 दिसम्बर से 11 दिसंबर तक राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज झुका रहेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के आलवा प्रदेश मंत्रीगण सहित गणमान्य लोगों ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत...
सीडीएस जनरल बिपिन रावत, पत्नी मधुलिका की तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत
CDS जनरल बिपिन रावत, पत्नी मधुलिका की तमिलनाडु में IAF हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई है। सैन्य बलों के प्रमुख सीडीएस जनरल बिपिन रावत को ले जा रहे हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें सवार 14 में से 13 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे के बारे में गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद...
उत्तराखंड: शीतकालीन सत्र नौ से, आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य
नौ दिसम्बर से देहरादून में प्रारंभ हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कोरोना नियमों का शत-प्रतिशत पालन किया जाएगा। सत्र के लिए वैक्सीन की दो डोज होने के बाद भी आरटीपीसीआर जांच कराना अनिवार्य होगी। इसके साथ सत्र में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों सहित मीडिया कर्मियों के लिए कोरोना जांच कराना अनिवार्य होगी। प्रवेश द्वार पर...
उत्तराखंड मंत्रिमंडल में देवस्थानम बोर्ड बंद करने सहित 28 प्रस्ताव पर लगी मुहर
उत्तराखंड मंत्री परिषद की सोमवार को हुई बैठक में देवस्थानम बोर्ड को भंग करने और सरकारी अस्पतालों में निशुल्क दवाई देने सहित कुल 28 प्रस्ताव पर मुहर लगी।
सोमवार रात सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक हुई। बैठक समाप्ति के बाद शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि कुल 28 प्रस्ताव आए हैं,...
चार धाम यात्रा के पुराने रास्तों पर ट्रैक कर ट्रैकिंग दल पहुंचा गोपेश्वर
पुराने रास्तों से उत्तराखंड के चारों धामों की पैदल ट्रैकिंग पूरी करने के बाद उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (यूटीडीबी) और ट्रैक द हिमालय का 25 सदस्यीय दल छह दिसम्बर को गोपेश्वर पहुंचा। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने दल के सभी सदस्यों को ट्रैकिंग पूरी करने पर बधाई देते हुए टीम के अनुभवों को भी जाना।
उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (यूटीडीबी) ने...
उत्तराखंड सरकार आंगनबाड़ी कार्मिकों को दो लाख का दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराएगी
उत्तराखंड सरकार आंगनबाड़ी कार्मिकों को दो लाख रुपये का मुफ्त दुर्घटना बीमा पॉलिसी उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से सेनेटरी नैपकिन अब निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
सोमवार को सनातन धर्म इंटर कॉलेज रेस कोर्स में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के गढ़वाल मंडल की कार्यकत्रियों ओर से मानदेय बढ़ाने संबंधी मांग को पूरा और आभार...
पूर्व कैबिनेट मंत्री के काफिले पर हमला
पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र के काफिले को बाजपुर में कुछ दबंगों ने लाठी डंडे के जोर पर रोक लिया। आरोप है कि पिता-पुत्र पर हमले की कोशिश की गई। इस घटना के विरोध में यशपाल आर्य अपने समर्थकों के साथ कोतवाली बाजपुर में धरने पर बैठ गए। सूचना पर एसपी काशीपुर प्रमोद कुमार और एसपी...



























































