Page 1862

बिन बिजली आईटी की पढाई

विद्यालय में बिजली नहीं है, इसके बाद भी बच्चों को सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आइसीटी) के माध्यम से शिक्षा मिल रही है। बच्चों को मोबाइल प्रोजेक्टर और थ्री-डी मोबाइल स्क्रीन से पढ़ाया जा रहा है। बिजली विहीन राजकीय प्राथमिक विद्यालय खड़कूभल्या गांव, पिथौरागढ़ में यह सब प्रभारी प्रधानाध्यापक कर रहे हैं। पिथौरागढ़ तहसील के रामगंगा नदी घाटी के दूरस्थ राप्रावि खड़कूभल्या...

आरपीएफ कर्मियों ने लोको पायलट से की मारपीट

फरुखाबाद से कासगंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में आरपीएफ कर्मियों ने लोको पायलट और सहायक लोको पायलट के साथ मारपीट कर दी। इससे खफा ट्रेन ड्राइवरों ने संपर्क क्रांति ट्रेन रोककर प्रदर्शन किया। स्टेशन प्रशासन के चालकों को काफी समझाने के बाद वे ट्रेन को आगे जाने देने के लिए राजी हुए। सुबह पैसेंजर ट्रेन (55331) फरुखाबाद से कासगंज जा...

जीरों टाॅलरेंस पर सरकार अडिग

नैनीताल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर अडिग है। एनएच घोटाले की सीबीआइ जांच की संस्तुति की जा चुकी है। सीबीआइ नियमानुसार 90 दिन के भीतर जांच पर निर्णय लेती है। इस घपले में अब तक छह अफसरों को सस्पेंड जबकि दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।...

थीम बेस्ड पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये 2 सर्किट हाउस के प्रपोजल तैयार

उत्तराखंड ईकोटोरिसम कॉरपोरेशन स्वदेश दर्शन योजना के तहत दो पर्यटन सर्किट लॉन्च करने के लिए एक प्रस्ताव प्रस्तुत करेगी।थाको-संजय झील, चौरासी कुटिया-रानीचौरी-धनोल्टी-देवलसारी और चीला-रसियाबाद-स्नेह-कोल्हुचौर-कनवाश्रम सर्किट को जोड़ते हुए ऋषिकेश, राजाजी राष्ट्रीय उद्यान, हरिद्वार, टिहरी, मसूरी और कोटद्वार को विकसित करने की योजना बनाई है। तीन सर्किट के कांसेप्ट को जोड़ते हुए हिमालय, ईकोटौरीज़म और वन्य-जीव का यह प्रस्ताव अपने...

पहाड़ के बहुत से गांवों को रौशन करेगी ”सूर्य ज्योति”

विषम भूगोल वाले उत्तराखंड में करीब सवा लाख परिवार आज भी विद्युत सुविधा से वंचित हैं। इनमें सीमांत क्षेत्रों के गांव शामिल हैं, लेकिन अब 'सूर्य ज्योति' (सोलर डोम) तकनीक पर आधारित संयंत्र से ये गांव रोशन हो सकेंगे। एनबी इंस्टीट्यूट फॉर रूरल टेक्नोलॉजी (एनबीआइआरटी) कोलकाता की ओर से विकसित यह संयंत्र प्रथम चरण में राज्य के चार जनपदों के...

क्यों घट रही नवोदय की प्रतिभा

गंगोलीहाट-राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, पिथौरागढ़ में इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाफल में भारी गिरावट आई है। इससे यहां के शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न लगने लगे हैं। प्रतिवर्ष एक करोड़ की धनराशि व्यय होने के बाद लचर परीक्षाफल को लेकर अभिभावकों का विश्वास डगमगाने लगा है। हाईस्कूल परीक्षा में उत्त्तीर्ण हुए पांच में से दो छात्रों ने विद्यालय...

आईएमए से भारतीय सेना को मिले जाबांज अधिकारी,सेना प्रमुख ने ली सलामी

शनिवार को देहरादून की भारतीय सैन्य अकादमी ने अपने 140वें रेगुलर कोर्स के पासिंग आउट परेड का आयोजन किया । ऐतिहासिक चेटवुड हाल के प्रांगण में 423 भारतीय कैडेटों के साथ साथ 8 मित्र देशों से आये 67 कैडेटस कोर्स पूरा कर के अधिकारी बन गये।आर्मी चीफ बिपिन रावत परेड के रिव्यू आॅफिसर थे। इस मौके पर बोलते हुए जनरल...

बद्रीनाथ में हुआ हैलीकाॅप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत

बद्रीनाथ से देहरादून के लिए तीर्थयात्रियों को लेकर जा रहा एक हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में हेलीकाप्टर के चीफ पायलट लाम्बा भी घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, सुबह बद्रीनाथ से देहरादून के लिए तीर्थयात्रियों को लेकर जा रहा एक हेलीकाप्टर टैक ऑफ करते वक्त अपना नियंत्रण खो बैठा और हादसे...

उत्तराखंड में सेना करेगी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार

उत्तराखण्ड सरकार और भारतीय सेना के मध्य श्रीनगर गढ़वाल स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली मेडिकल काॅलेज को सेना द्वारा संचालित करने के विषय पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है। यह निर्णय मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भारत के थलसेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत के मध्य हुई मुलाकात में लिया गया। इसके साथ ही उत्तराखण्ड में डाॅक्टरों की कमी को...

नैनी झील बचाने के लिये बयान साबित हो रहे नाकाफ़ी?

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने यह बात वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों व बुद्धिजीवियों के साथ बोट हाउस क्लब में नैनी झील बचाने हेतु बैठक में कहां कि, नैनी झील राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त है, झील के संरक्षण व संवर्द्धन के लिये कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। राज्य सरकार इसके लिये पूरी सहायता करेगी, झील के संरक्षण संवर्द्धन के...