‘ईद-उल-फितर’ के मुबारक मौके पर राज्यपाल के ने दी हार्दिक बधाई
राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कांत पाल ने ‘ईद-उल-फितर’ के मुबारक मौके पर राज्य के सभी नागरिकों खासकर मुस्लिम समुदाय को त्यौहार की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
रमजान के पवित्र महीने के अन्त में आने वाले इस त्यौहार की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि हमारे देश में विभिन्न धर्म और समुदायों में मनाये जाने वाले त्यौहार...
100 दिन सरकार के, 100 दिन विकास के: मुख्यमंत्री
18 मार्च, 2017 को प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कार्यभार संभाला। राज्य गठन के बाद विधान सभा चुनाव में पहली बार किसी पार्टी को इतना प्रचंड बहुमत मिला है। प्रचंड बहुमत मिलने पर सरकार से जनता की अपेक्षाएं अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में जनता की अपेक्षाओं और राज्य के विकास के लिए एक...
अब प्लास्टिक डिस्पोजल के बजाय ईको फ्रेंडली पत्तल व दोने पर जोर
अब दोने व पत्ते पूरी तरह प्रकृति में नष्ट हो जाएंगे। इसके लिए विशेष व्यवस्था करने की कोई जरुरत नहीं होगी। नान बायो डिग्रेडेबल डिस्पोजेबल गिलास, पत्तल व दोने आदि के स्थान पर बायो डिग्रेडेबल गिलास, पत्तल व दोने आदि का प्रयोग किया जायेगा। अपर आयुक्त गढ़वाल हरक सिंह रावत ने दोना पत्तल एसोसिएशन बबूल पत्ता स्टोर हनुमान चौक,...
जापानी औद्योगिक घरानों से मिले निशंक, निवेश के लिए किया आमंत्रित
पूर्व मुख्यमंत्री एवं संसदीय आश्वासन समिति के अध्यक्ष डाॅ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने जापानी औद्योगिक घरानों से मुलाकात की और उन्हें उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर डाॅ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की पुस्तक ‘परिश्रम पर विश्वास करो भाग्य पर नहीं’ के अंग्रेजी अनुवाद का विमोचन हुआ। जापानी शिष्टमण्डल द्वारा ऊर्जा, परिवहन, शिक्षा और कृषि क्षेत्रों में सहयोग...
एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर चलाया सघन चेकिंग अभियान
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने पिथौरागड़ में भारत नेपाल सीमा पर शनिवार को सघन चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिये गये। एसएसबी के 55वीं वाहिनी इ-कंपनी के निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में एसएसबी के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा से सटे झूलाघाट, झूलापुल,गेठीगड़ा, कानड़ी, बलतड़ी और सप्तड़ी में...
उत्तरकाशी के ऐतिहासिक गर्तांगली के दिन बहुरेंगे
रोमांच के शौकीनों के लिए समुद्रतल से 11 हजार फीट की ऊंचाई पर गर्तांगली जल्द खुल सकती है। 1962 से क्षतिग्रस्त पड़ा जाड़ गंगा घाटी में स्थित सीढ़ीनुमा यह मार्ग (गर्तांगली) दुनिया के सबसे खतरनाक रास्तों में शुमार है। क्षतिग्रस्त होने के कारण इस मार्ग पर आवाजाही बंद है। अब गर्तांगली के दिन बहुरने वाले हैं। करीब तीन सौ मीटर...
सौ दिन में उत्तराखंड सरकार के कई निर्णय जन विरोधी: प्रीतम सिंह
प्रदेश की भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर कांग्रेस ने कहा कि इस अवधि में कई जन विरोधी निर्णय लिये हैं, जिसका असर राज्य की गरीब जनता को भुगतना पड़ा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने उत्तराखंड की गरीब जनता को सस्ते गल्ले के माध्यम...
सड़क सुरक्षा विज्ञापन मामले पर बुमराह ने जताई नाराजगी
जयपुर ट्रैफिक पुलिस भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह द्वारा भारत-पाकिस्तान के फाइनल मैच में फेंकी गई एक नो बॉल को सड़क सुरक्षा का विज्ञापन बनाने पर बुमराह ने नाराजगी जतायी है।बुमराह ने विज्ञापन की फोटो खींच इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'जयपुर ट्रैफिक पुलिस बहुत अच्छा, आपका यह विज्ञापन यह दर्शाता है कि आप देश के लिए...
उत्तराखंड के इस गांव में कोई प्रधान बनने को तैयार नहीं
आमतौर पर गांवों में प्रधान बनने के लिए मारामारी रहती है। प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए धनबल के साथ हर तरह के हथकंडे अपनाते हैं, लेकिन उत्तराखंड की एक ग्राम पंचायत ऐसी भी हैं, जहां कोई प्रधान बनने को तैयार ही नहीं।
टिहरी जिले का घोघस गांव के प्रधान की एक साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी।...
गलत दवा से मृत मरीज के परिजनों की पुकार पीएमओ तक
उत्तराखंड का प्रमुख चिकित्सालय श्री गुरूराम राय मेडिकल कॉलेज पर एक मरीज को गलत दवा देकर मौत के घाट उतारने का आरोप है। यह आरोप महिला श्रीमती स्व.कृष्णा वर्मा के पति एस.के.वर्मा ने लगाया है। खुड़बुड़ा निवासी एस.के.वर्मा ने इस मामले को प्रधानमंत्री कार्यालय तक भेजा है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से अनुभाग अधिकारी कुमार शैलेन्द्र ने 5 मई...



























































