Page 1836

स्वामी चिदानंद एवं साध्वी भगवती न्यूयार्क में सम्मानित

परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज एवं जीवा की अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती को अमेरिकन यहूदी कमेटी द्वारा न्यूयार्क में अन्तर्राष्ट्रीय उत्कृष्ट सेवाओं के लिये सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम अंतर्धार्मिक एवं अंतर्समूह सम्बन्ध, अमेरिकन यहूदी कमेटी (एजेसी) के निदेशक रबाई नोम ई मारन्स के सानिध्य एवं संरक्षण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित अमेरिकन यहूदी...

फेमिना मिस इंडिया फाइनल में उत्तराखंड की अनुकृति रही टाॅप 6 में

मिस इंडिया हरियाणा मनुषी छिल्लर ने मिस इंडिया-2017 का खिताब जीत लिया। जम्मू-कश्मीर की सना दुआ फस्र्ट रनरअप और बिहार की प्रियंका कुमारी सेकेंड रनरअप रहीं। फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड अनुकृति गुसाईं ने टॉप-6 में जगह बनाई। अनुकृति को मिस मल्टीमीडिया चुना गया। मुंबई में हुई प्रतियोगिता के अंतिम राउंड में प्रतिभागियों को अपने-अपने राज्य की पृष्ठभूमि से संबंधित परफॉरमेंस...

‘यमला पगला 3’ में फिर से देओल परिवार

देओल परिवार के एक साथ वाली कॉमेडी फिल्म यमला पगला दीवाना की तीसरी कड़ी बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। तीसरे पार्ट के लिए एक बार फिर धर्मेंद्र अपने दोनों बेटो के साथ पर्दे पर नजर आएंगे। सूत्रों के अनुसार, इस बार भी तीनों अपने-अपने किरदारों में ही नजर आएंगे, लेकिन कहानी अलग होगी, जिसका पहली...

चीन में दिखाई गई मधुर की शॉर्ट फिल्म ‘मुंबई मिस्ट’

मधुर भंडारकर द्वारा मुंबई की जीवन शैली पर बनाई गई शॉर्ट फिल्म 'मुंबई मिस्ट' की स्क्रीनिंग चीन में हुए ब्रिक्स देशों के फिल्म फेस्टिवल में की गई। इस मौके पर शामिल होने के लिए मधुर विशेष रूप से बीजिंग पहुंचे थे, जहां इस शॉर्ट फिल्म की स्क्रीनिंग की गई। वहां से मधुर ने इस आयोजन से अभिभूत होकर बताया...

उत्‍तराखंड के इस गांव के लोग सीख रखे हैं अंग्रेजी, जानिए क्‍यों

उत्तरकाशी जिले के अगोड़ा गांव में फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रहीं 28 साल की माया देवी को देख कोई भी हैरत में पड़ सकता है। माया 12वीं पास हैं और गांव में ही रहती हैं। माया ऐसी अकेली शख्स नहीं, गांव में 50 लोग इन दिनों अंग्रेजी भाषा का ज्ञान ले रहे हैं। मकसद है पर्यटकों से सीधा संवाद। प्रसिद्ध...

40 दिन 20 हजार रुपये अौर एक मिशन पर है ये नौजवान

आपको हर रोज देखने को नहीं मिलता की एक 21 साल की उम्र का लड़का,जो इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष का छात्र है और अपनी किताबों से दूर अापको घूमता मिले। लेकिन यह युवा लड़का केवल घूमने नहीं बल्कि एक मिशन पर है। जी हां 40 दिनों के दौरान देश की यात्रा के लिए उसने 20,000/रुपये का बजट रखा है। उड़ीसा के...

मालसी डिअर पार्क की शोभा बढ़ायेंगे गुलदार के दो शावक

ऋषिकेश वन विभाग ने गुलदार के दो शावकों को पकड़ा। ऋषिकेश वन विभाग को सूचना मिली कि टीएचडीसी आवासीय कॉलोनी स्थित गोदाम में बंदर कुछ जंगली जानवरों के पीछे पड़े हैं। सूचना पर रेंजर गंगासागर नोटियाल वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने गुलदार के दो नन्हें शावकों को देखा।  उन्होंने शावकों को पकड़कर पिंजरे में कैद किया। रेंजर...

नए दौर में भारत-अमेरिका के संबंध

अमेरिका के साथ भारत के राजनीतिक, कूटनीतिज्ञ, सामाजिक और सांस्‍कृतिक संबंध समय-समय पर किस तरह से बदलते रहे हैं, यह किसी से छिपा नहीं है। इसके बाद भी इतना तय रहा है कि प्रतिभावान भारतीयों के लिए अमेरिका की धरती किसी स्‍वर्ग से कम नहीं रही है। कुछ नकारात्‍मक घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो प्राय: जो युवा वहां...

शहीद स्थल को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने के लिए समिति गठित

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दर्शनी गेट स्थित शहीद महाराज प्रदुम्मन शाह की समाधि स्थल पर खुड़बुड़ा युद्ध के 83 शहीदों की आत्मा की शांति के लिए आयोजित यज्ञ में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महाराज ने कहा कि खुड़बुड़ा युद्ध के सभी 83 वीर शहीदों के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक है तथा हम...

कोविंद भाजपा सांसदों, विधायकों से मिले, दो निर्लदीय विधायकों ने भी दिया समर्थन

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी रामनाथ कोविंद ने सोमवार को देहरादून में बीजेपी सांसदों और विधायकों के साथ बैठक की। इस बैठक में दो निर्दलीय विधायकों ने भी एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देने का ऐलान किया।बैठक के बाद राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कोविंद की जीत का विश्वास दिलाते हुए बद्रीनाथ आने का...