Page 1835

विश्व बाॅडी बिल्डिंग चैम्पियनशीप में उत्तराखंड की भूमिका ने जीता मिस वर्ल्ड का खिताब

एक और भारतीय मिस वर्ल्ड बन चुकी है और इस मिस वर्ल्ड के पास लोगों को दिखाने के लिए अच्छी खासी मांसपेशियों भी है। जी हां बाॅडी बिल्डर भूमिका ने उत्तराखंड को एक नई उपाधि से नवाजा है।देहरादून की भूमिका शर्मा ने तीन श्रेणियों में सबसे अधिक अंक हासिल किए- व्यक्तिगत रूप से पोज़ करने में, बॉडी के प्रदर्शन...

बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे सैंकड़ों अस्पताल

उधमसिंह नगर के काशीपुर में सैकड़ों निजी अस्पताल चल रहे हैं, मगर सीएमओ कार्यालय में सिर्फ 26 निजी अस्पताल पंजीकृत हैं। इसका खुलासा सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई सूचना से हुआ। पंजीकृत न कराने वाले अस्पताल संचालक मरीजों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। यही नहीं, अस्पतालों में अंट्रेंड लोग काम भी कर रहे हैं। हैरानी की...

आपातकालीन सेवा 108 में लगे वाहन अब दम तोड़ने लगे

जनता को तत्काल उपचार दिलाने के लिए चलाई गई 108 चिकित्सा वाहन सुविधा खुद बीमार नजर आ रही है। मानकों से अधिक चल चुके वाहन रास्ते में ही खराब होने लगे हैं। रोगियों को बीच रास्ते से वाहन बुक कर अस्पताल तक पहुंचना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला रविवार को बेरीनाग तहसील में देखने मिला। गर्भवती को लेने...

धमाके से दहल उठा गांव

सितारगंज के बाराकोली रेंज के जंगल से सटे शक्तिफार्म के अर्विंदनगर में तड़के हुए तेज धमाके के बाद ग्रामीण दहल गए। इसकी चपेट में एक कुत्ता आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार रात को भी गांव से कुछ दूरी पर विस्फोट हुआ था। आशंका जताई जा रही है जंगली जानवरों के...

केदारनाथ में गर्मी से हुए लोग बेहाल!!!

समुद्र तल से साढ़े तीन हजार मीटर ऊंचाई पर बसे केदारनाथ धाम का मौसम अक्सर ठंडा रहता है। लेकिन आप यह जानकार चौंक जाएंगे की इस ठंडे इलाके में भी तीर्थयात्री गरमी से हांफने लगे हैं। बीते शनिवार को उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में काफी गर्मी हुई। इसका असर केदारनाथ धाम में भी देखने को मिला। यहां अचानक तापमान में...

उत्तराखंड में एक और किसान ने की कर्ज से तंग आकर आत्महत्या

प्रदेश में कर्ज में डूबे काश्तकारों के आत्महत्या करने की कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है। खटीमा के कंचनपुरी गांव के 45 वर्षीय काश्तकार रामअवतार पुत्र रामप्रसाद ने शनिवार की रात पेड़ पर गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी। प्रदेश में कर्ज में डूबे काश्तकार द्वारा आत्महत्या करने का यह दूसरा मामला है। इसके बाद प्रशासनिक अमले...

उत्तराखंड में पक्ष-विपक्ष की तल्खी का रंग सियासत में दिखने लगा

प्रचण्ड बहुमत की भाजपा सरकार को कांग्रेस सियासी पटखनी देने में कोई चूक नहीं करना चाहती। भाजपा अपने सौ दिनों के कामकाज का बखान करने में जुटी है तो कांग्रेस प्रदेश सरकार के कार्यों को सिरे से खारिज कर रही है। एक-दूसरे की धुर विरोधी भाजपा और कांग्रेस उपलब्धियों व नाकामियों को गिनाने में पीछे नहीं रहना चाहती। यही कारण...

निरंकारी स्वंयसेवी कर रहे मसूरी ट्रैफिक कंट्रोल करने में मदद

सुबह के 7 बजे मसूरी की व्यस्त सड़कों पर मेरी मुलाकात हिमांशु रावत से हुई, 2 महीने की छुट्टियों में वह अपने घर चंबा से मसूरी अाया हैं और उनके आने की वजह है उनका निरंकारी मंडल में स्वंयसेवक होना। 19 वर्षीय हिमांशु 13 स्वयंसेवकों में से एक है जो मसूरी के तीन व्यस्त चौराहें क्लॉक टॉवर से लाइब्रेरी...

‘गुलाब जामुन’ में काम के लिए ऐश्वर्या ने कर दी ‘ना’

अनुराग कश्यप ने कुछ दिनों पहले अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी के साथ 'गुलाब जामुन' नाम से फिल्म बनाने के संकेत दिए थे। अब खबर मिल रही है कि ऐश्वर्या राय ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया है और इसकी वजह बताई गई है कि उनको अपना रोल पसंद नहीं आया है। कहा...

शौचालय निर्माण तो हो गया, पर नहीं हुआ भुगतान

भले ही केंद्र सरकार उत्तराखंड में स्वच्छ भारत अभियान के तहत खुले में शौच मुक्त हेतु सभी घरों में शौचालय बनाने की योजना को परवान चढ़ने के दावे करती हो, लेकिन फिलहाल स्वच्छ भारत का ये सपना उधार की नींव पर खड़ा है। क्योंकि, स्वजल ने योजना के तहत लोगों से शौचालय तो बनवा दिए, लेकिन भुगतान अब तक...