ये हैं वो विधायक जिन्होने अपनी ही सरकार पर उठाई उंगली
कभी विपक्ष में होने का हवाला देकर विकास कार्य ना होने का रोना रोने वाले विधायक अब अपनी ही सरकार में बजट ना होने की दुहाई देकर विकास कार्य ना होने की बात कहकर अपनी ही सरकार पर उंगली ऊठा रहे हैं। जिसमें से एक है काशीपुर के विधायक हरभजन सिंह चीमा, जिनके अनुसार काशीपुर की सड़कें बदहाल हैं...
स्कूल में घुसा मलबा, हादसा टला
रात गिरीश चंद बडोनी, प्रधानाचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, कालसी ने थाना कालसी को फोन से सूचना दी कि भारी बारिश के कारण उनके स्कूल के प्रशासनिक भवन के भूतल, खेल मैदान तथा मुख्य गेट पर भारी मात्रा में मलबा आ गया है।एसङीअारएफ देहरादून ने तुरंत मौका पर जाकर रिलीफ अौर रेस्क्यू काम शुरु किया।
प्रशासनिक भवन से कुछ दूरी पर...
पहाड़ के युवाओं को नया जीवन दे रहे ये कर्नल साहब
इस कहानी उन में से एक की हैं जिन होने अपने आसपास की जिंदगी बदल दी हैं और कर्नल कोठियाल इस बात का जीता जागता उदाहरण है। सन 2013 में कर्नल अजय कोठियाल ने एनआईएच, उत्तरकाशी के प्रिंसिपल का कार्यभार संभाला था।जून 2013 में उत्तराखंड में आई दैविक आपदा ने पूरे प्रदेश में कहर ढाया, एनआईएच देश का माउंटेयरिंग...
बायोमेट्रिक हाजिरी के विरोध में उतरा इंजीनियर्स महासंघ
इंजीनियर्स महासंघ, बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज करने के शासन के फरमान को स्वीकार नहीं करेगा। इसके लिए मंडलीय अध्यक्ष को ज्ञापन भेजकर इस बाध्यता को खत्म करने की मांग की है। महासंघ का साफ कहना है कि अभियंताओं का काम अधिकांश समय क्षेत्र में गुजरता है ऐसे में कार्यालय समय से पहुंच कर हाजिरी लगाना संभव नहीं है। अगर...
सब्जियों ने बिगाड़ा थाली का स्वाद
बरसात की वजह से सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। इस वजह से गरीबों की थाली से सब्जियां गायब होने लगी हैं।प्रदेश तथा सीमा के साथ लगते उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर सब्जी उत्पादक बाहुल्य क्षेत्र है। बरसात होने के कारण इन क्षेत्रों में सब्जी की पालेज खराब हो गई जिसका सीधा असर सब्जियों की पैदावार पर...
जारी है एसआईटी की पुछताछ
एसआइटी के समक्ष पूछताछ के लिए जसपुर के पूर्व एसडीएम एचएस मर्तोलिया पेश हुए। इस दौरान उनसे लंबी पूछताछ की गई और उनके बयान दर्ज किए गए। उनसे भू प्रयोग बदले जाने के संबंध में जानकारी हासिल की गई।
एसआइटी ने अब तक साठ से अधिक अधिकारियों से पूछताछ की है। इस दौरान एसआइटी के सामने पेश हुए किसान, अधिकारियों...
सरकार कर रही है ”सर जार्ज ऐवरेस्ट” की यादें संजोने की कोशिश
आज पूरे हर्षोल्लास के साथ मसूरी में सर जार्ज ऐवरस्ट का 227वां जन्मदिन मसूरी स्थित पार्क स्टेट हाथी पांव में मनाया गया।अल्टरनेट एटलस साइकिलिंग टीम ने साइकिल रेस आयोजित की। 35 लोगों के इस दल में टूरिस्ट और आम लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। साइकल सवारों ने 12 किलोमीटर का रुट तय किया, इसमें मिस्टर और मिसेज धीमान सबसे...
उत्तराखण्ड में ऑपरेशन स्माइल के तहत खोजे गए 331 गुमशुदा बच्चे
उत्तराखण्ड में गुमशुदा बच्चों की तलाश एवं पुनर्वास के लिए ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत कुल 331 गुमशुदा बच्चों को खोजा गया है। जिसमें 280 बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया जा चुका है तथा शेष 51 बच्चों को पुनर्वास हेतु बालगृह दाखिल किया गया है।
पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के निर्देश पर इस अभियान को एक जून से लेकर...
पेट्रोल पंपों पर 12 जुलाई को लगेंगे ताले
तीन सूत्री मांगों को लेकर ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने 12 जुलाई को पेट्रोल-डीजल की खरीदारी और बिक्री नहीं करने का निर्णय लिया है।
एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी विवेक गोयल ने एक भेंटवार्ता में बताया कि तीन सूत्री मांगों को लेकर पेट्रोल पंप पांच जुलाई को पेट्रोल की खरीदारी नहीं करेंगे। फिर भी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया...
विधायक जोशी ने किया दून अस्पताल का निरीक्षण, लगेंगे 150 पंखे
मसूरी विधायक गणेश जोशी ने मंगलवार को दून अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना और अस्पताल में अनुभवी चिकित्सकों की कमी की बात कही। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में 150 पंखे लगाये जाने की घोषणा भी की।
विधायक गणेश जोशी ने कहा कि दून अस्पताल को जिला अस्पताल की श्रेणी में रखा जाना अति आवश्यक है और...



























































