Page 1819

टिहरी के कई गांवों में डायरिया का प्रकोप

टिहरी झील में जलस्तर बढ़ने से झील से सटे ग्रामीण इलाके में डेंगू, मलेरिया और डायरिया के बढ़ते प्रभाव से ग्रामीण चिंतित हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीमारी के रोकथाम के लिए दवाइयां बांटी जा रही हैं। झील से सटे थौलधार और प्रतापनगर के कई गांवों में इन दिनों डायरिया का प्रकोप चल रहा है, जिसको देखते हुए...

यशराज की नई फिल्म ‘सुई धागा’ में वरुण व अनुष्का की जोड़ी

यशराज में एक और नई फिल्म की घोषणा की गई है, जिसकी प्रमुख भूमिकाएं निभाने के लिए वरुण धवन और अनुष्का शर्मा का चयन किया गया है। फिल्म का टाइटल 'सुई धागा- मेड इन इंडिया' रखा गया है। यशराज में बनने वाली इस फिल्म के निर्माता मनीष शर्मा और निर्देशक शरत कटारिया होंगे। मनीष शर्मा और शरत कटारिया की...

‘हाउसफुल 4’ से अलग हुए अक्षय कुमार

अब ये लगभग साफ हो गया है कि फिल्म हाउसफुल की चौथी कड़ी का अक्षय कुमार हिस्सा नहीं होंगे। पिछले साल 'हाउसफुल 3' रिलीज हुई थी, जिसमें अक्षय कुमार हिस्सा थे और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने सौ करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। अक्षय कुमार की ओर से कहा गया है कि वक्त की कमी और दूसरी...

देहरादून से लखनऊ के लिए एयर इंडिया की सीधी उड़ान

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून अपने निवासियों को हर बेहतर सेवा देने की कोशिश कर रहा है।इसी कड़ी में एयर इंडिया ने अपनी नई सेवा शुरु की है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से देहरादून के लिए एयर इंडिया की सीधी उड़ान सेवा पांच जुलाई यानि आज से शुरू हो रही है। इन उड़ानों के लिए टिकटों की बुकिंग भी...

तहसील दिवस पर अधिकारियों की गैर मौजूदगी से मायूस लौटे फरियादी

एक महीने से अपनी समस्याओं के समाधान होने की प्रतिक्षारत फरियादियों को उस समय निराशा हाथ लगी जब महीने में लगने वाले तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी सहित जिम्मेदार विभागीय अधिकारी भी मौजूद नहीं रहे। बताते चलें कि महीने के प्रथम सप्ताह में प्रत्येक मंगलवार को उत्तराखंड राज्य में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार की ओर से तहसील...

बीमार हालात में ऋषिकेश का सरकारी अस्पताल

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा यात्रा के प्रवेश द्वार, ऋषिकेश के एक मात्र सरकारी अस्पताल के हाल सरकार के तमाम वादों की हकीकत बताने के लिए काफी है। यहाँ काफी लंबे समय से डाक्टर की कमी के चलते मरीजों को काफी दिक्केतें हो रही है, तो वहीँ हॉस्पिटल की व्यवस्था की तरफ भी कोई ध्यान देता नहीं दिख रहा...

जीएसटी लागू होने से इंस्पेक्टर राज खत्म होगा

जीएसटी लागू होने से इंस्पेक्टर राज पूरी तरह खत्म हो जाएगा। इस व्यवस्था से आम उपभोक्ता को वस्तुएं सस्ती मिलेंगी। यह जानकारी वित्तमंत्री प्रकाश पंत ने बिक्री कर मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। हरिद्वार, मसूरी बाइपास पर आयोजित वाणिज्य कर विभाग अधिकारिक व्यावसायिक वेबसाइट जारी कर रहे थे, जिसमें जीएसटी के उपभोक्ताओं के लिए पंजीकरण से...

चमोली जेल के अंदर से हो रही है रंगदारी की डिमांड, पुलिस महकमे में हड़कंप

चमोली जिला कारागार एक बार फिर से सुर्खियों में बना हुआ है। यहां लंबे समय से बंद कुख्यात सुशील चौधरी द्वारा देवबंद की महिला चिकित्सक डॉ. आशा सनावर को 40 लाख रुपये दिये जाने की धमकी भरा पत्र भेजे जाने का मामला सामने आया है।मामला सामने आते ही चमोली जेल प्रशासन की कार्य प्रणाली एक बार फिर सवालों के...

दुर्गम स्कूलों में तैनात होंगे लापरवाह शिक्षक

सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की लापरवाही का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। विभाग के तमाम कड़े दिशा-निर्देशों का शिक्षक जमकर मखौल उड़ा रहे हैं। आलम यह है कि सोमवार को विभाग मे किए गए आकस्मिक निरीक्षण में 809 स्कूलों के 381 शिक्षक गैर हाजिर पाए गए। विभाग ने अब नई नीति के तहत गैर हाजिर शिक्षकों...

ट्वीट वार : राज्य का राजस्व घाटा, ऋण बढ़ा : पंत

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और वित्त मंत्री प्रकाश पंत के बीच राज्य की वित्तीय स्थिति, ऋण और राजस्व की स्थिति को लेकर ट्वीटर पर वार छिड़ी है। दोनों तरफ से आंकड़ों जरिये हमला किया जा रहा है। पूर्व सीएम ने जहां राज्य में प्रति व्यक्ति आय और ऋण को लेकर मौजूदा सरकार पर हमला बोला तो वित्त मंत्री ने...