Page 1809

कांस्टेबल प्रमोद राणा को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मृत हेड कांस्टेबल प्रमोद राणा के पार्थिव शरीर को शनिवार को पुलिस लाइन देहरादून में पूरे राजकीय सम्मान के साथ शोक सलामी दी गई। इस दौरान पुलिस महानिदेशक ने वहां पर मौजूद मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा पुलिस परिवार आपके साथ...

हेलमेट और सीट बेल्ट ना लगाने पर होगी ”स्पेशल क्लासेस”

चीता पुलिस
परिवहन विभाग अब सभी 13 जिलों में वाहनों की सुरक्षा के लिए सीट बेल्ट और हेलमेट पहने बिना पहचाने गए वाहन चालकों के लिए विशेष 'कक्षाएं' आयोजित करेगा। हाल में यहां आयोजित एक बैठक में परिवहन आयुक्त डी.सेंथिल पांडियन ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित करे कि यातायात नियम उल्लंघनकर्ता सभी जिलों में अनिवार्य वर्गों...

शरणार्थी बनने के लिए जेल में बंद रूसी नागरिक अनशन पर

उत्तराखंड की टिहरी जेल में बंद रूसी नागरिक ने पिछले एक सप्ताह से अनशन पर है। हालात बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल टिहरी में भर्ती कराया गया है। उसने एक जिद पकड़ रखी है जिसे पूरा कराने के लिए पानी छोड़ने की चेतावनी भी दे चुका है। रूसी नागरिक उत्तरकाशी में बिना वीजा और पासपोर्ट के पिछले एक माह से...

पुलिस लाईन में लगा हैल्थ कैम्प

पुलिस लाईन देहरादून में पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड श्री एम.ए. गणपति ने मैक्स हास्पिटल द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस कर्मियों के लिए आयोजित किए जा रहे 2 दिन के मेडिकल कैम्प का शुभारम्भ किया। मेडिकल कैम्प के दौरान अपने सम्बोधन में महानिदेशक महोदय ने बताया कि पुलिस कर्मियों की दिनचर्या अनियमित होती है, जिस कारण वह अक्सर बीमारी से ग्रस्त हो जाते...

ड्राईवर ने ट्रांसपोर्टर को मारी गोली

रुद्रपुर में गाड़ी की चाबी खो जाने के मामूली विवाद पर एक स्कूल बस के ड्राइवर ने स्कूल के ही ट्रांसपोर्ट इंचार्ज को गोली मार दी। स्कूल परिसर में हुई फायरिंग से वहां अफरा-तफरी मच गई। घायल ट्रांसपोर्ट इंचार्ज को आनन-फानन में एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहा से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया...

चीन को अपने गिरेबां में झांकने की जरूरत

सिक्कम में गहराते सीमा विवाद को लेकर चीन ने समझौते की संभावना से साफ इनकार करके यह साबित कर दिया है कि वह भारत को विभिन्न मोर्चों पर आगे बढ़ते हुए देखना नहीं चाहता है तथा उसकी भारत के साथ सीमा विवाद सुलझाने सहित अन्य मुद्दों के समाधान में कोई दिलचस्पी नहीं है। भारत में चीन के राजदूत द्वारा...

आधर कार्ड बनाने के लिए सीएससी को सशर्त अनुमति

केंद्र सरकार ने 350 कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) को आधार कार्ड बनाने की सशर्त अनुमति दे दी है। एक जुलाई को यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) की संस्तुति पर केंद्र सरकार ने इन सीएससी पर रोक लगा दी थी। यूआईडीएआई ने आधार कार्ड बनाने में लापरवाही बरतने की शिकायत की थी। अब केंद्र सरकार इन केंद्रों की जांच कराएगा,...

बीज धोटाले में दस अधिकारियों पर गाज

उत्तराखंड बीज एवं तराई विकास निगम लि. (टीडीसी),पंतनगर में वर्ष 2015-16 के दौरान हुए करोड़ों के बीज घोटाले में जांच के बाद एमडी समेत दस अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। शासन के निर्देश पर निगम के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सीके सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। आरोपी अधिकारी में से एक की मौत हो चुकी है। पांच...

दून में उमस भरी गर्मी, प्रदेश में बारिश के आसार

मौसम विभाग की तरफ से भारी बारिश की चेतावनी। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, नैनीताल और चम्पावत जिलों में भारी वर्षा के आसार।आने वाले तीन दिन हो सकती है बारिश। । सभी जनपदों के जिला प्रशासन को किया गया अलर्ट। उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून सहित प्रदेश भर में आज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले...

अब उत्तराखंड के शिक्षक पहनेंगे ग्रे पैंट-आसमानी शर्ट

शिक्षकों ने स्वैच्छिक ड्रेस कोड को लेकर रुचि नहीं दिखाई तो आखिरकार विभाग ने ही शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड तय कर दिया। विभाग के ड्रेस कोड के अनुसार एक अगस्त से प्रदेश के तमाम स्कूली शिक्षक सिल्वर ग्रे पैंट और गहरे आसमानी रंग की शर्ट में स्कूल पहुंचेंगे। इसी तरह महिला शिक्षकों के लिए गहरी आसमानी रंग साड़ी...