कांग्रेस प्रतिनिधि मण्डल ने सौंपा राष्ट्रपति को ज्ञापन
राष्ट्रपति डाॅ. प्रणव मुखर्जी के उत्तराखण्ड आगमन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह जी के नेतृत्व में श्री राष्ट्रपति से उनके निवास आशियाना में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें ज्ञापन प्रेषित किया। कांग्रेस शिष्टमण्डल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री दिनेश...
जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए राज्यपाल व मुख्यमंत्री
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी एक दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंच गए हैं। यहां वह राजपुर रोड स्थित आशियाना में चार घंटे बिताएंगे।जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सेना के विशेष विमान से राष्ट्रपति दोपहर करीब पौने बारह पहुंचे। इस मौके पर प्रदेश के राज्यपाल डॉ़ केके पॉल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनकी आगवानी की। स्वागत के उपरांत राष्ट्रपति सेना के हेलीकॉप्टर से...
धर्म-आध्यात्म बताता है जीवन जीने की सही राह: मनीषा कोइराला
फिल्म सौदागर से बॉलीवुड में एंट्री कर सभी को इलू-इलू का मतलब सिखाने वाली मनीषा ने जहां अपनी पहली ही फिल्म से कामयाबी का स्वाद चखा तो वहीं वक्त के झटकों से अपनी जिंदगी को बिखरते हुए भी देखा। एक समय मनीषा की जिंदगी ऐसी उलझी कि शराब और ड्रग्स की पनाह में उन्हें सुकून मिलने लगा था। कैंसर...
कांवड़ियों की सुविधा के लिए सीएम रावत ने लांच किया ऐप
सावन मास के पहले सोमवार को सुबह 10.00 बजे जनता दर्शन हॉल, मुख्यमंत्री आवास, न्यू कैंट रोड में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कावड़ियों की सुविधाओं को लेकर कावड़ ऐप लॉन्च किया।
इस ऐप के माध्यम से उत्तराखण्ड में आने वाले कांवड़ियों को यह पता रहेगा किः
कहां पर रूट डायवर्ट है।
आपतकाल नंबर क्या है।
कहां बारिश हो रही...
जू के जानवरों के मददगारों को मिलेगी इनकम टैक्स में छूट
देहरादून के ज़ू प्रशासन ने जानवरों की देखरेख के लिए दारकर्ताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है।देहरादून ज़ू में इस वक्त 11 ऐसे दानकर्ता हैं जो अलग-अलग जानवरों का खर्चा उठा रहे हैं। दानकर्ता अपने गोद लिए हुए जानवरों के खाने-पीने की सभी चीजों का खर्च उठाते हैं, लेकिन उन्हें ज़ू प्रशासन...
लिपिस्टिक अंडर माई बुर्का की डायरेक्टर अलंकिृता पर बरसे निहलानी
प्रकाश झा की प्रोडक्शन कंपनी में बनी फिल्म लिपिस्टिक अंडर माई बुर्का की निर्देशिका अलंकिृता श्रीवास्तव और सेंसर बोर्ड के चेयरमैन पहलाज निहलानी एक बार फिर एक दूसरे से भिड़ने को तैयार नजर आ रहे हैं। याद रहे कि ये फिल्म काफी समय तक सेंसर बोर्ड में फंसी रही थी, जब कटेंट को आपत्तिजनक बताते हुए सेंसर बोर्ड ने...
सचिवालय की सुरक्षा में नाइट विजन से लैस सीसीटीवी कैमरे
उत्तराखण्ड सचिवालय की सुरक्षा के लिए अब नाइट विजन से लैस सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन आनंद वर्धन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
हाल ही सचिवालय के निरीक्षण के दौरान कई प्रकार की गतिविधयां रात में सचिवालय के आसपास होने की बात सामने आई थी। इसमें सचिवालय के शौचालयों में शराब की बोतलें भी...
टिहरी जेल में रुसी नागरिक की तबियत बिगड़ी,एम्स ऋषिकेश में भर्ती
टिहरी जेल में बंद रूसी नागरिक सेरगुए को ऋषिकेश एम्स में रेफर कर दिया गया है। रविवार सुबह टिहरी पुलिस रूसी नागरिक को लेकर ऋषिकेश एम्स पहुंची। एम्स चिकित्सकों ने उसे प्रशासन के निर्देशानुसार फोर्स फीडिंग देने की कोशिश की, मगर उसने साफ इन्कार कर दिया।
एम्स चिकित्सालय में भर्ती रूसी नागरिक लगातार माला का जाप कर रहा है, उसने...
पेपर मील में लापरवाही से मजदूर की मौत
काशीपुर के पेपर मील में श्रमिक की दर्दनाक मौत के बाद पेपर मील प्रबंधन ने अपनी जान छुड़ाने के लिए श्रमिक का शव घर के बहार छोड़ कर फरार हो गए। तभी गांव के लोगों ने जब शव को देखा तो परिजनों को बताया जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने जिसके बाद ग्रामीणों के साथ मिलकर...
बहुत जल्द किसानों के लिए राज्य में आएगा ”नर्सरी एक्ट”
राज्य सरकार जल्द ही नर्सरी एक्ट बनाने जा रहा है। किसानों के हित में विभागों का एकीकरण किया जाएगा। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य प्राप्त करना है। किसानों के हित में प्रत्येक न्याय पंचायत पर एक-एक अधिकारी निर्धारित होगा, जिसकी निरंतर मॉनिटरिंग सचिव उद्यान द्वारा प्रत्यक्षतः की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा...


























































