कर्ज के बोझ तले एक और किसान ने खाया जहर
बाजपुर, उधमसिंह नगर के किसान बलविंदर ने पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से ट्रैक्टर के लिए सात लाख रुपये का लोन ले रखा था, लोन पिछले साल ही जमा होना था, लेकिन वह जमा नहीं कर पाया। लोन जमा न होने से पीएनबी की बेरिया शाखा, ने 30 जून को नोटिस जारी किया। नोटिस में 7,49,846/- रुपये जमा न करने...
अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई,यात्री सुरक्षित
गुरुवार यानि आज सुबह 6:30 बजे एक बस नंबर UK 07PA 1772 जो आई0एस0बी0टी0 से सेलाकुई टोयोटा कंपनी के कर्मचारियों को लेकर जा रही थी, झाझरा पुलिया के पास अनियंत्रित होकर रोड से नीचे उतर कर एक पेड़ से टकरा गयी। बस में टोयटा कंपनी के 16 कर्मचारी बैठे थे, जिन्हें मामूली चोटें आयी। सभी घायलों को उपचार हेतु...
रोटी के लिए उफनती गंगा से गुजरते हैं वन गुर्जर
श्यामपुर कोतवाली क्षेत्र में वन गुर्जर जान जोखिम में डाल गंगा पार करने को मजबूर हैं। दो जून की रोटी के लिए गंगा पार से वन गुर्जर, रोजाना दूध लेकर गाजीवाली और श्यामपुर आते हैं। गंगा नदी के उफान पर होने से वन गुर्जरों को जान जोखिम में डालकर दूध देने जाना पड़ा।
एक गुर्जर तो गंगा के उफान में...
अधिकारियों के अवकाश लेने पर रोक
जनपद पौड़ी गढ़वाल, में मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्व चेतावनी के मध्यनजर राज्य सरकार द्वारा जिलाधिकारियों को सर्तक रहने के निर्देश जारी किये हैं। शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी सुशील कुमार ने जनपद में 12-13 जुलाई को सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल, कॉलेज व आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश रहेगा।
जिलाधिकारी ने...
बिल्डरों का रजिस्ट्रेशन नहीं, शिकायतें शुरू
बिल्डरों की मनमानी पर अंकुश लगाने और निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए लागू किए गए रियल एस्टेट (रेगुलेशन एण्ड डेवलपमेंट) एक्ट यानी रेडा को लेकर बिल्डर गंभीर नजर नहीं आ रहे। 1 मई 2017 से एक्ट के प्रभावी हो जाने के बाद भी अब तक किसी भी बिल्डर ने रियल एस्टेट रेगुलेशन अथॉरिटी में अपना पंजीकरण नहीं...
आयुष मंत्रालय के एनएबीएच बोर्ड से जुड़ेगा पतंजलि चिकित्सालय
पतंजलि चिकित्सालय के चिकित्सकीय एप्रोच से प्रेरित होकर आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फार हॉस्पिटल एण्ड हेल्थ केयर प्रोवाइडर एनएबीएच के अधिकारियों का तीन सदस्यीय दल बुधवार को पतंजलि योगपीठ पहुंचा।
दल के सदस्यों और पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण के मध्य पतंजलि चिकित्सालय को एनएबीएच के साथ जोड़ने, चिकित्सालय की क्वालिटी इम्प्रूव करने में बोर्ड...
कनाडा की तकनीक पर तैयार होगी ‘स्मार्ट सिटी’
देहरादून को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए कनाडा की तकनीक और अनुभवों का उपयोग किया जाएगा। इसे लेकर कनाडा के 'द काउंसिल जनरल' ने भी रूचि दिखाई है। सब ठीक रहा तो स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए कनाडा की तकनीक व विशेषज्ञों की सेवाएं ली जाएंगी।
सचिवालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह...
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पीएम मोदी ने उत्तराखण्ड के सड़क और आवास की ली जानकारी
उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव एस. रामास्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रगति (प्रोएक्टिव गवर्नेस एण्ड टाइमली इंप्लीमेंटेशन) की समीक्षा के दौरान मुजफ्फरनगर-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग के फोर लेनिंग और प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रगति की जानकारी दी।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव ने पीएम को बताया कि फोर लेन के कार्य में राज्य में 67 प्रतिशत की भौतिक प्रगति है। इस...
आसन नदी के टापू पर फसें 3 लोग को सकुशल निकाला
मूसलाधार बारिश से आसन नदी, विकासनगर के जलस्तर मे वृद्धि दिनों दिन हो रही थी लेकिन अाज बैराज पर यमुना नदी का पानी छोड़े जाने से बैराज पर पानी का दबाव बढ गया। नदी मे मछली पकड़ने गये 3 लोग, कंजा मटक माजरीके रहने वाले, नदी के बीच मे टापू पर फंस गये।
सूचना पर प्रभारी निरी. कोतवाली विकासनगर, श्री एस.एस. नेगी, उ.नि....
डीएम दीपक रावत ने किया वृक्षारोपण
जिलाधिकारी दीपक रावत ने आज हरेला पर्व की शुरूआत कलेक्ट्रेट प्रांगण में पौधारोपण के साथ की। जिलाधिकारी कार्यालय रोशनाबाद में प्रेम नर्सिंग होम की संचालिका डा. संध्या शर्मा के सौजन्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजत किया गया। जिलाधिकारी, डा संध्या तथा जिलाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने रूद्राक्ष, नीम, बरगद तथा फलों के पौधे रोपित किये। जिलाधिकारी दीपक रावत ने कहा...
























































