Page 1770

37 सौ करोड़ के घोटालेबाज के खिलाफ कोर्ट ने दिए आदेश

मित्तल के खिलाफ कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। विजय कुमार की ओर से अधिवक्ता कमल चिलाना ने कोर्ट में केस करके कहा था कि विजय कुमार ने नोएडा की अनुभव मित्तल की कंपनी में 40250 रुपये जमा किए थे, जिसमें से उसे बहुत कम रकम ही वापस मिली। आरोप था कि सोशल साइड के नाम...

फिल्मों में मोबाइल नंबर के प्रयोग को लेकर सेंसर बोर्ड का नया फरमान

विवादों में घिरे रहे सेंसर बोर्ड की ओर से एक और ऐसा फरमान जारी किया गया है, जिसके विवाद में घिरने की आशंका है। सेंसर बोर्ड ने फरमान जारी किया है कि अब किसी भी फिल्म में अगर किसी व्यक्ति के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल हो सकता है, तो उस व्यक्ति का नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट निर्माता की ओर...

जग्गा जासूस को लेकर अनुराग पर भड़के ऋषि कपूर

फिल्म जग्गा जासूस की असफलता को लेकर आपस में झगड़े शुरु हो गए हैं। पहले रणबीर कपूर ने फिल्म की असफलता के लिए निर्देशक अनुराग बसु को जिम्मेदार ठहराया, तो अनुराग ने रणबीर कपूर की खिंचाई की और अब इस फिल्म को लेकर ऋषि कपूर की नाराजगी सामने आई है। ऋषि कपूर ने कहा कि निर्देशक की लापरवाही इस...

पेयजल निगम की 537 योजनाएं तीन साल से ठंडे बस्ते में

बारिश की बूंदे यूं तो राहत देती हैं, लेकिन उत्तराखंड में बारिश के कारण पेयजल निगम की 537 योजनाएं तीन साल से ठंडे बस्ते में पड़ी हैं। इससे एक लाख से ज्यादा की आबादी को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, निगम इन योजनाओं को दुरुस्त करने के लिए 20 करोड़ रुपये की व्यवस्था नहीं कर...

एक सितंबर तक अानलाइन होंगी 1409 पंचायतें

रजिस्ट्री
राज्य में 1409 ग्राम पंचायतों में समयबद्ध सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से इन्हें डिजिटलाइज किया जा रहा है। पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडेय ने विभागीय समीक्षा बैठक में कहा कि सभी पंचायतें एक सितम्बर से ऑनलाइन सेवाएं देना शुरू कर देंगी। कोई भी व्यक्ति परिवार रजिस्टर का पंजीकरण, परिवार रजिस्टर की प्रतिलिपि जन्म प्रमाण-पत्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र ऑनलाइन प्राप्त...

नशे पर लगाम लगाने के लिए स्पेशल टीम का गठन:एसएसपी नैनीताल

एसएसपी नैनीताल जन्मेजय खंडूरी ने नशे पर रोक लगाने के लिए स्पेशल टीम एण्टी ड्रग्स स्कवॉड का किया गठन, जिसमें 5 सदस्यों को किया गया नियुक्त, जो जिले में जगह जगह छापेमारी कर नशे पर कड़ी कार्यवाही करेंगे। एसएसपी नैनीताल ने न्यूज़पोस्ट से हुई बातचीत में बताया कि ''हालांकि हल्द्वानी और नैनीताल में ड्रग्स का खतरा बहुत ज्यादा नहीं है...

हाईस्कूल के भवन में चल रहा इंटर कॉलेज

वर्ष 1996 में हाईस्कूल से इंटर स्तर पर उच्चीकृत होने के बाद आज तक चमोली जनपद के विकास खंड घाट का कांडई माणखी इंटर कॉलेज पुराने भवन में ही संचालित हो रहा है। इस संबंध में कई बार प्रशासन को लिखा जा चुका, लेकिन भवन विस्तारित नहीं किया गया। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता व उत्तराखंड राज्य आंदोलकारी पृथ्वी सिंह...

बिछड़े बेटे की तलाश में दर-दर भटक रही मां

कांवड़ मेले में बिछड़ गए बेटे की तलाश में एक मां दर-दर भटक रही है। पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद भी अब तक बेटे का कुछ पता नहीं चलने पर बेबस मां ने सिटी मजिस्ट्रेट से गुहार लगायी है। सिटी मजिस्ट्रेट से बेटे को ढूंढने की गुहार लगाने आयी पंजाब के राजपुरा की रहने वाली पिंकी ने बताया...

मतदाता सूची में 10 अगस्त तक जोड़े जाएंगे युवा

राज्य में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज के कराने के लिए अभियान 10 अगस्त तक जारी रहेगा। निर्वाचन आयोग के आदेश के तहत तहसील प्रशासन ने सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारियों को तैनात कर दिया है। नये मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए 10 जुलाई से 10...

25 लाख के लालच में बनाया फर्जी प्रमाण पत्र

 कुंडा एक व्यक्ति ने ग्राम प्रधान का फर्जी लेटर पैड और मुहर बनाकर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया, जिससे बीमा कंपनी का लाभ मिल सके। कंपनी की टीम जब सत्यापन करने पहुंची तब इसकी जानकारी लगते ही प्रधान के होश उड़ गए और उन्होंने कुंडा थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। ग्राम बुक्सौरा...