Page 1713

दिलीप कुमार से मिलने पहुंचे शाहरुख खान

मंगलवार देर रात शाहरुख खान बांद्रा के पाली हिल में स्थित दिलीप कुमार के बंगले पर पंहुचे और उनकी तबियत के बारे में जानकारी ली। शाहरुख खान आधे घंटे से भी ज्यादा वक्त तक दिलीप कुमार के साथ रहे। दिलीप कुमार की बेगम सायरा बानो की ओर से सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें शेयर की गईं।...

मिशन का लक्ष्य हर मानव को ब्रह्म ज्ञान कराना: सविंदर कौर

निरंकारी मिशन का लक्ष्य हर मानव को ब्रह्म ज्ञान कराना है, जिससे जीते जी मुक्ति संभव है। मुक्ति को प्राप्त करने वाले हर मानव के लिए मुक्ति पर्व एक सुनहरा अवसर है। सन्त निरंकारी मिशन, देहरादून के तत्वाधान में आयोजित विशाल सन्त समागम का आयोजन रेस्टकैम्प निरंकारी सत्संग भवन में किया गया, जहां मसूरी से पधारी ज्ञान प्रचारक सविंदर...

हेमकुंड यात्रा में भटके युवक-युवती की पुलिस ने बचायी जान

आपदा
हेमकुंड यात्रा पर गए एक युवक और युवती रास्ता भटक कर जंगल की तरफ चले गये थे। जंगल में खतरे को देखते हुए उन्होंने मदद के लिए काफी आवाज लगाई, जिसे सुनकर कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए पुलिस ने मंगलवार रात में ही युवक-युवती को बचा लिया। मंगलवार की रात को दिल्ली...

बहुउद्देशीय शिविर में 82 शिकायतें दर्ज, कई का निस्तारण

बहुउद्देशीय शिविर में बुधवार को 82 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई, जिसमें कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस मौके पर समाज कल्याण विभाग से 20 आवेदको की पेंशन स्वीकृत की गई। जिलाधिकारी डॉ. नीरज खैरवाल की अध्यक्षता में महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट...

डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी

डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। साथ ही कॉलेज में आचार संहिता भी लागू हो गई है। कॉलेज में 31 अगस्त को मतदान और एक सितंबर को मतगणना होगी। कॉलेज में सात मुख्य पदों के लिए मतदान होगा। 23 से 25 अगस्त तक मिलेंगे नामांकन पत्र कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने...

ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

अखिल भारतीय डाक सेवक संघ द्वारा अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार से राष्ट्रीय स्तर पर अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी है। बुधवार को जिले के विभिन्न हिस्सों से जिला मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचे ग्रामीण डाक सेवकों ने मुख्य डाकघर के परिसर में धरना दिया तथा अपने राष्ट्रीय कार्यकारणी के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। ग्रामीण...

विधायक गणेश जोशी ने की राष्ट्रपति से भेंट

मसूरी विधायक गणेश जोशी ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से शिष्टाचार भेंट कर उन्होंने राष्ट्रपति को भगवान बद्रीनाथ धाम का प्रतिरूप भेंट स्वरुप दिया। विधायक जोशी ने बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि राष्ट्रपति कोविंद को जीत की बधाई दी और उन्हें मसूरी एवं चारधाम यात्रा के लिए आमंत्रित किया। गौरतलब है कि राष्ट्रपति...

कार और बस की टक्कर, कार चालक की मौत

हरिद्वार, के बहादराबाद क्षेत्र में कार और बस की सीधी टक्कर में कार चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। मंगलवार की रात को बढेड़ी के पास सल्फर मोड़ पर दिल्ली से हरिद्वार की ओर आ रही नोएडा की बस सामने से आ रही...

निर्देशन के मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं कंगना

कंगना बहुत जल्दी निर्देशन के मैदान में आने वाली हैं। इस बात के संकेत उन्होंने खुद दिए हैं,  वे काफी पहले इस बात को लेकर अपना मन बना चुकी हैं कि अब वे किसी और निर्देशक की फिल्म में काम नहीं करेंगी, इस समय कंगना के पास दो फिल्में हैं। इन दोनों फिल्मों में से पहली फिल्म हंसल मेहता...

दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

ऋषिकेश, में एक विवाहिता ने अपने पति सहित पांच ससुराल पक्ष के लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करवाया है।श्यामपुर भल्ला फॉर्म की मीनाक्षी जुगराण द्वारा कोतवाली में दर्ज कराई गयी रिपोर्ट मे कहा गया है कि उसका विवाह वर्ष 2013 में हिन्दू रीति-रिवाज के साथ श्यामपुर भल्ला फॉर्म निवासी संजय जुगराण के साथ धूमधाम से सम्पन्न हुआ...