बद्रीनाथ हाईवे 32 घंटे बाद खुला
लामबगड़ के समीप बंद बद्रीनाथ हाईवे को एनएच द्वारा भारी मशक्कत के बाद 32 घंटे बाद मंगलवार को अपराह्न डेढ़ बजे के आसपास खोल दिया गया है। हाईवे खुलने से धाम की यात्रा पर पहुंचे यात्रियों ने राहत की सांस ली।
जनपद में हो रही बारिश के चलते बद्रीनाथ हाईवे सोमवार की सुबह बाधित हो गया था। जिसके कारण बद्रीनाथ...
खसरा-रूबेला प्रतिरक्षण अभियान को लेकर हुई, टास्क फोर्स की बैठक
राष्ट्रीय खसरा-रूबेला प्रतिरक्षण अभियान को सफलता पूर्वक संचालित करने के लिए जिलाधिकारी चमोली आशीष जोशी ने सोमवार को जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक ली। जिसमें सदस्यों को टीकारण अभियान को संचालित करने के बारे में जानकारी दी गई।
आगामी 30 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलने वाले राष्ट्रीय खसरा-रूबेला प्रतिरक्षण अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि टीकाकरण अभियान...
बद्रीनाथ व हेमकुंड की पहाड़ियों पर सीजन का पहला हिमपात
इस साल के पहले हिमपात ने पहाड़ो में अगस्त अंत में ही ठंड का आह्वान कर दिया है। कुछ दिनों से चल रही बारिश ने जहां मैदानों का तापमान कम कर दिया है वहीं एक बार गढ़वाल और कुमाऊं के ऊंचे क्षेत्रों में ठंड की लहर लौटकर वापस आ गई हैं।
जनपद चमोली में हो रही बारिश के बाद मौसम...
हमारी न्याय व्यवस्था मजबूतः बाबा रामदेव
रेप केस मामले में दोषी करार दिए गए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के भाग्य पर विशेष सीबीआई कोर्ट फैसला आने तथा राम रहीम को दस वर्ष की सजा सुनाए जाने पर योगगुरु बाबा रामदेव का बड़ा बयान आ है।
बाबा रामदेव ने बलात्कारी बाबा को लेकर कहा कि न्याय में देर हो सकती है, अंधेर नहीं। उन्होंने...
‘छोटों’ के चुनाव पर ‘दांव’ पर लगी है ‘बड़ों’ की साख
छात्र राजनीति की बिसात पर मोहरे सज चुके हैं। छात्र संघ में सत्ता पाने की हसरत लिए 'खिलाड़ियों' ने अपना दांव चल दिया है। चुनावी समर अपने अंतिम पड़ाव पर है और अब बारी शह और मात की है। यह चुनावी खेल होगा तो कॉलेज की चाहर दिवारी में लेकिन बाहर भी कइयों की साख दाव पर लगी है।...
‘पदक जीतकर डीजीपी से मिली उत्तराखंड पुलिस की टीम’
पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड (डीजीपी) अनिल के. रतूड़ी से विगत दिनों शूटिंग प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाली उत्तराखण्ड पुलिस की टीम ने सोमवार को भेंट की। रतूड़ी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में इसी प्रकार अच्छे प्रर्दशन करने की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर अशोक कुमार, सचिव पुलिस स्पोर्टस कण्ट्रोल अथॉरिटी एवं नारायण सिंह राणा, अध्यक्ष उत्तराखण्ड...
आईआईटी कर्मचारी के खाते से उड़ाए डेढ़ लाख
जनपद के रुड़की स्थित आईआईटी कर्मचारी के खाते से ऑनलाइन 1.40 लाख की ठगी हो गई। आरोपियों ने एटीएम कार्ड ब्लॉक होने का झांसा देकर खाते से रकम निकाली थी। कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के ढंडेरा गांव निवासी सुदेश आईआईटी के केमिकल विभाग में कार्यरत हैं।
24 अगस्त को उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वालद को बैंक...
सभी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं में लगेगा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चित्र
उमसिंह नगर जिले के डीएम ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वह देश की उन्नति के लिए वर्ष 2022 तक नये भारत के निर्माण का संकल्प लेने तथा सभी राजकीय कर्यालयों, प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थाओं में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चित्र लगाया जाना सुनिश्चित करें। डीएम ने शासन के पत्र का हवाला देते हुए यह निर्देश...
हसीना…की रिलीज तारीख फिर से बदली जाएगी?
श्रद्धा कपूर की प्रमुख भूमिका वाली फिल्म 'हसीना पारकर' की रिलीज तारीख को लेकर एक बार फिर संकट के संकेत मिल रहे हैं। अभी तक इस फिल्म को 22 सितंबर को रिलीज होना है, जिस दिन संजय दत्त की वापसी वाली फिल्म 'भूमि' रिलीज होने जा रही है और यही कारण बताया जा रहा है कि हसीना की रिलीज...
‘हरिद्वार से ईएमयू शटल ट्रेन चलाने की मांग’
सामाजिक कार्यकर्ता चौधरी चरण सिंह ने रेलवे के डीआरएम को पत्र लिखकर आम हित में शटल ट्रेन संचालित किए जाने की गुहार लगाई है। चरण सिंह ने कहा कि मुरादाबाद से हरिद्वार के लिए सवारी गाड़ी बांदीकुई-ऋषिकेश एवं सहारनपुर के लिए लखनऊ-सहारनपुर के लिए दिन में एक दो सवारी गाड़ी ही इस रूट पर चल रही जिससे क्षेत्रीय यात्रियों...


























































