‘छोटों’ के चुनाव पर ‘दांव’ पर लगी है ‘बड़ों’ की साख
छात्र राजनीति की बिसात पर मोहरे सज चुके हैं। छात्र संघ में सत्ता पाने की हसरत लिए 'खिलाड़ियों' ने अपना दांव चल दिया है। चुनावी समर अपने अंतिम पड़ाव पर है और अब बारी शह और मात की है। यह चुनावी खेल होगा तो कॉलेज की चाहर दिवारी में लेकिन बाहर भी कइयों की साख दाव पर लगी है।...
‘पदक जीतकर डीजीपी से मिली उत्तराखंड पुलिस की टीम’
पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड (डीजीपी) अनिल के. रतूड़ी से विगत दिनों शूटिंग प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाली उत्तराखण्ड पुलिस की टीम ने सोमवार को भेंट की। रतूड़ी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में इसी प्रकार अच्छे प्रर्दशन करने की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर अशोक कुमार, सचिव पुलिस स्पोर्टस कण्ट्रोल अथॉरिटी एवं नारायण सिंह राणा, अध्यक्ष उत्तराखण्ड...
आईआईटी कर्मचारी के खाते से उड़ाए डेढ़ लाख
जनपद के रुड़की स्थित आईआईटी कर्मचारी के खाते से ऑनलाइन 1.40 लाख की ठगी हो गई। आरोपियों ने एटीएम कार्ड ब्लॉक होने का झांसा देकर खाते से रकम निकाली थी। कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के ढंडेरा गांव निवासी सुदेश आईआईटी के केमिकल विभाग में कार्यरत हैं।
24 अगस्त को उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वालद को बैंक...
सभी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं में लगेगा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चित्र
उमसिंह नगर जिले के डीएम ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वह देश की उन्नति के लिए वर्ष 2022 तक नये भारत के निर्माण का संकल्प लेने तथा सभी राजकीय कर्यालयों, प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थाओं में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चित्र लगाया जाना सुनिश्चित करें। डीएम ने शासन के पत्र का हवाला देते हुए यह निर्देश...
हसीना…की रिलीज तारीख फिर से बदली जाएगी?
श्रद्धा कपूर की प्रमुख भूमिका वाली फिल्म 'हसीना पारकर' की रिलीज तारीख को लेकर एक बार फिर संकट के संकेत मिल रहे हैं। अभी तक इस फिल्म को 22 सितंबर को रिलीज होना है, जिस दिन संजय दत्त की वापसी वाली फिल्म 'भूमि' रिलीज होने जा रही है और यही कारण बताया जा रहा है कि हसीना की रिलीज...
‘हरिद्वार से ईएमयू शटल ट्रेन चलाने की मांग’
सामाजिक कार्यकर्ता चौधरी चरण सिंह ने रेलवे के डीआरएम को पत्र लिखकर आम हित में शटल ट्रेन संचालित किए जाने की गुहार लगाई है। चरण सिंह ने कहा कि मुरादाबाद से हरिद्वार के लिए सवारी गाड़ी बांदीकुई-ऋषिकेश एवं सहारनपुर के लिए लखनऊ-सहारनपुर के लिए दिन में एक दो सवारी गाड़ी ही इस रूट पर चल रही जिससे क्षेत्रीय यात्रियों...
कपिल के शो से बैरंग लौटे बादशाहो के सितारे
कपिल शर्मा के कामेडी शो से लगातार बुरी खबरें आने का तांता लगा हुआ है। एक तरफ और एक साल के लिए सोनी चैनल द्वारा इस शो का कांट्रेक्ट बढाए जाने के बाद टीआरपी के खेल में ये शोज लगातार पिछड़ता जा रहा है और टाप टेन शोज से बाहर हो चुका है। दूसरी ओर, इस शो की शूटिंग...
बद्रीनाथ हाईवे लामबगड़ में फिर हुआ बाधित
बद्रीनाथ हाईवे सोमवार को फिर बाधित हो गया। पहाड़ी से गिरते बोल्डरों और भूस्खलन से यह हाईवे सुबह छह बजे के आसपास बंद हो गया। हालांकि मार्ग को खोलने के प्रयास किये जा रहें हैं। मशीनें और मजदूर मार्ग खोलने में जुटे हैं। मगर यहां पर इतनी मिट्टी और बोल्डर आये है कि उन्हें हटाने में परेशानी आ रही...
हंस फाउंडेशन ने बांटे 35 लाख के चेक
खबर उन गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए है जो गंम्भीर बिमारी से पीडित है और आर्थिक तंगी के कारण अपना ईलाज नहीं करवा पा रहे हों या फिर अपने होनहार प्रतिभावान बच्चों को आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा ग्रहण नही करवा पा रहे है, अगर आपकी कुछ इस तरह की समस्या है तो आपकी मदद ऋषिकेश के हंस कल्चरल...
क्या हुआ जब डीएम हरिद्वार ने किया सरकारी विभागों का औचक निरीक्षण, यहां देखिये वीडियो
अपने तेज तर्रार अंदाज और काम करने के तरीके के लिये मशहूर आईएएस अधिकारी और हरिद्वार के डीएम दीपक रावत का एक और वीडियो सामने आया है। सरकारी विभागों में दलालों की मौजूदगी और लोगों को परेशान करने की शिकायतें मिलने के बाद डीएम दीपक रावत ने सरकारी कार्यालयों के औचक निरीक्षण किये। देखिये वीडियों में कि क्या हुआ...



























































