नए रूप में जल्द ही दिखेगा दून रेलवे स्टेशन
देहरादून,। उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून के रेलवे स्टेशन को जल्द स्मार्ट रूप दिया जाएगा और इस काम को पूरा करने के लिए स्टेशन पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। रेलवे स्टेशन को सुन्दर व सुविधा युक्त बनाने के लिए कुछ महीने पहले से ही निर्माण कार्य शुरू हो गया है। हालांकि निर्माण कार्य की गति पिछले दिनों कुछ...
विवादों के बाद भी बढ़ रहा है चीन से कारोबार
बीते दिनों के डोकलाम विवाद का लिपूलेख दर्रे से होने वाले व्यापार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। व्यापार निर्बाध गति से चल रहा है। अलबत्ता व्यापार चीन के पक्ष में अधिक रहता है। इस व्यापार में निर्यात से आयात अधिक होता जा रहा है।
भारत-चीन व्यापार सीमांत जिला पिथौरागढ़ के धारचूला तहसील के व्यास घाटी से होता है। इस व्यापार...
जागेश्वर मंदिर प्रबंधन :पहले चोरी और फिर सीना जोरी
पहले चोरी और फिर सीना जोरी, ये कहावत जागेश्वर मंदिर के प्रबन्धक पर फिट बैठती है, ये महाशय कोर्ट के नियमों की अवेहलना कर तीन साल तक प्रबन्धक पद पर आसीन रहे। मंदिर के पुजारियों की सूची में इनका नाम 35वें नम्बर पर साफ-साफ दर्ज है। इतना ही नहीं इन्होंने पद पर रहकर हमेशा ही अपने चहेतों को जमकर...
क्यों ले रहे हैं दुग्ध संघों के कर्मचारी जबरन वीआरएस?
देहरादून। पिछले 20 माह से वेतन न मिलने से परेशान पौड़ी और टिहरी के दुग्ध संघों के कर्मचारियों के सामने सरकार ने दो विकल्प रखे हैं। इसके तहत वे या तो स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) को आवेदन कर सकते हैं या फिर उन्हें हरिद्वार अथवा देहरादून के दुग्ध संघों में शिफ्ट किया जा सकता है। इसके लिए अब इन कार्मिकों...
तो दून के इन बिल्डरों को मिला “रेरा” का नोटिस
देहरादून। रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) में पंजीकरण कराए बिना शहर में होर्डिंग लगाकर प्रचार-प्रसार करने पर पनाश वैली व पैसिफिक हिल्स को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा शहर के विभिन्न हिस्सों में तीन और नोटिस जारी किए गए। इनमें विशपरिंग विलोज, शिमला बाइपास रोड स्थित सरदार जसवीर सिंह व जीएमएस रोड पर बिना नाम की एक...
किडनी कांडः एक और आरोपी हुआ गिरफ्तार
पिछले दिनों लालतप्पड़ (डोईवाला क्षेत्र) में किडनी खरीद- फरोख्त / ट्रांसप्लांट प्रकरण में थाना डोईवाला पुलिस द्वारा थाना डोईवाला में पंजीकृत मु0अ0सं0 256 /17 धारा 420/120B/370 ( i ) / 342 IPC व 18 / 19/20 मानव अंगो का प्रत्यारोपण अधिनियम 1994 में घटना के दिन से ही फरार चल रहे अभियुक्त राजीव कुमार चौधरी पुत्र स्व0 श्री सुरेन्द्रपाल...
पर्यटन विभाग सुधारेगा चौरासी कुटिया की दशा: सतपाल महाराज
देर आए, दुरुस्त आए कुछ यही हाल है उत्तराखंड सरकार का भी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके महर्षि महेश योगी के चौरासी कुटिया बीटल्स आश्रम के दिन अब सुधरने की उम्मीद बनी है।
पर्यटन विभाग ने अब जाकर इस अंतर्राष्ट्रीय पॉइंट पर अपनी रुचि दिखानी शुरू की है। गौरतलब है कि 60-70 के दशक में ब्रिटिश बैंड बीटल्स...
साइकिल के पहियों से तय किया गिनीज बुक रिकॉर्ड का सफर इस उत्तराखंडी ने
उत्तराखंड में हर तरफ युवा कला और प्रतिभा हर क्षेत्र में मिसाल कायम कर रहे हैं। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में गरुड़ क्षेत्र के रहने वाले प्रदीप राणा ने साइकिल से 116 दिनों में 15261 किलोमीटर का सफर तय कर नया कीर्तिमान रचा है। एक साधारण किसान के बेटे प्रदीप ऐसा कारनामा करने वाले पहले इंसान बन गये हैं।
वो कहते हैं...
स्वच्छता व खुले में शौच से मुक्ति के महायज्ञ में सभी दें योगदान की आहुति : राज्यपाल
स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत रविवार को सेवा दिवस के अवसर पर राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कांत पाॅल ने नगर निगम कॉम्प्लेक्स के समीप श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की। उनके साथ कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, विधायक खजानदास ने भी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग किया। उन्होंने एक सार्वजनिक शौचालय के निर्माण की नींव भी रखी।
राज्यपाल डाॅ. पाल ने कार्यक्रम में...
स्वच्छता सेवा संकल्प के रूप में मनाया जन्मदिवस, चलाया घाटों पर सफाई अभियान
स्वच्छ गंगा अभियान टीम के सदस्यों ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को स्वच्छता ही सेवा संकल्प के रूप में मनाया। स्वच्छ गंगा अभियान टीम के सदस्यों ने गंगा घाटों पर साफ सफाई अभियान चलाते हुए दिव्यांग घाट वेद भारती घाट पर सफाई अभियान चलाया। टीम के सदस्यों ने गंगा घाटों पर स्नान कर रहे यात्रियों को...



























































