वित्तीय साइबर का नंबर बदला, अब 1930 पर होगी शिकायत
वित्तीय साइबर धाेखाधड़ी शिकायतों के लिए अब नंबर बदल गया है। पहले हेल्पलाइन नंबर 155260 पर शिकायत की जा रही थी, अब 1930 नंबर पर रखा गया है। पूरे भारत में उत्तराखण्ड इस हेल्पलाइन नंबर से जुड़ने वाला तीसरा राज्य है।
प्रभारी स्पेशल टॉस्क फोर्स उत्तराखंड की ओर से बताया गया है कि प्रदेश में जनता को साइबर हेल्पलाइन की...
राजाजी टाइगर रिजर्व में दो दिन पूर्व संघर्ष में घायल हुए दूसरे हाथी की भी मौत
राजाजी टाइगर रिजर्व में आपसी संघर्ष में घायल दूसरे गजराज की भी आज मौत हो गयी। मोतीचूर रेंज से सटे साहब नगर ग्राम सभा में स्थित सौंग नदी में हाथी का शव मिला।
दो दिन पूर्व 17 फरवरी को मोतीचूर रेंज के सत्यनारायण क्षेत्र में दो गजराजों की भीषण भिड़ंत हो गयी थी वर्चस्व की इस जंग में 55 वर्षीय...
सेनानायक ने किया आरक्षी को माउंट क्लीमेंजारो के लिए रवाना
पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को पर्वतारोहण के लिए आगे बढ़ाना उत्तराखंड पुलिस के महत्वपूर्ण कार्यों में शामिल है। ऐसे ही एसडीआरएफ के सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने आरक्षी राजेन्द्र नाथ को अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट क्लीमेंजारो के सफल आरोहण हेतु फ्लैग ऑफ किया। एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट से आरक्षी राजेन्द्र नाथ को अफ्रीका महाद्वीप के तंजानिया में स्थित...
उत्तराखंड का मुख्यमंत्री वही बनेगा, जिसे सोनिया गांधी बनाएंगी: हरीश रावत
हरीश रावत ने उत्तराखंड में 48 सीटें जीतने का दावा किया है। ऐसे में अब कांग्रेस में मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इसको लेकर हरीश रावत और प्रीतम सिंह में बयानबाजी भी शुरू हो गई है। हरीश रावत ने कहा है कि मुख्यमंत्री वही बनेगा, जिसे सोनिया गांधी बनाएंगी।
उन्होंने कहा कि बहुमत मिलने पर कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी से मुख्यमंत्री बनाने...
सियासत में हरीश रावत फिर बने चर्चा का केन्द्र
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद हरीश रावत हमेशा की तरह सियासत में फिर भाजपा-कांग्रेस दोनों दलों के लिए चर्चा बने हुए हैं। भाजपा का कहना है कि हरीश रावत अपने पद और दायित्व से इतर सत्ता के लिए स्वार्थी बनते जा रहे हैं। कांग्रेस में हरीश रावत के चाल और बयान पर सबकी नजर आगामी परिणामों पर...
उत्तराखंड : चुनाव के बाद भाजपा कांग्रेस नेता आमने-सामने
प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने के बाद एक फिर भाजपा कांग्रेस आमने सामने हैं। कांग्रेस में मुख्यमंत्री चेहरा तो भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष पर पार्टी के विधायकों की ओर से आरोप लगाए जा रहे हैं।
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 14 फरवरी को संपन्न होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर पार्टी के ही विधायक खुलकर मोर्चा खोल दिया है। भाजपा...
अंतर्कलह और भितरघात से दोनों राष्ट्रीय दल परेशान
भले ही मतदान ईवीएम में कैद हो गया है, लेकिन प्रदेश के दोनों प्रमुख राजनीतिक दल घमासान में जुटे हुए हैं। हार जीत के दावे किए जा रहे हैं। दोनों दलों में अंतर्कलह और भितरघात की खबरों ने पार्टी को असहज कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का सोशल मीडिया में एक ट्वीट तैर...
उत्तराखंड में 20 फरवरी के बाद फिर बदलेगा मौसम
उत्तराखंड में एक बार फिर 20 फरवरी के बाद मौसम परिवर्तन होने की संभावना है। प्रदेश में मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह का मानना है कि अधिकतर जनपदों में 20 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
20 फरवरी के बाद उत्तराखंड में बारिश और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है मौसम विभाग के पूर्वानुमान के...
अध्यक्ष कौशिक के फर्जी ट्वीट से चढ़ा सियासी पारा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नाम से जारी फर्जी ट्वीट से चुनाव बाद एक बार फिर सियासत पारा चढ़ने लगा है। कांग्रेस के कुछ बड़े नेता भी इसे शेयर करते दिखाई दिए, लेकिन ट्वीट देखकर साफ लग रहा हैं कि ये फर्जी ट्वीट है। ट्वीट में विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार तय होने,...
उत्तराखंड में आयोग ने दो दिन बाद जारी किया अंतिम आंकड़ा, औसत मतदान 65.37 प्रतिशत रहा
निर्वाचन आयोग ने बुधवार की देर रात विधानसभा चुनाव के अंतिम आंकड़े जारी किए। यह आंकड़े इस बात के प्रतीक हैं कि गत चुनाव की तुलना में इस बार मत प्रतिशत गिरा है। 11 जनपदों में मत प्रतिशत में गिरावट देखी गई है।
वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में 67.17 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि इस बार चुनाव...


























































