अध्यक्ष कौशिक के फर्जी ट्वीट से चढ़ा सियासी पारा

0
303
मदन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नाम से जारी फर्जी ट्वीट से चुनाव बाद एक बार फिर सियासत पारा चढ़ने लगा है। कांग्रेस के कुछ बड़े नेता भी इसे शेयर करते दिखाई दिए, लेकिन ट्वीट देखकर साफ लग रहा हैं कि ये फर्जी ट्वीट है। ट्वीट में विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार तय होने, पार्टी से इस्तीफे के ऐलान के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लालसा को चुनाव में हार तय होने के लिए जिम्मेदार बताया गया है।

पिछले दिनों से बीजेपी के कई सिटिंग विधायकों ने पार्टी संगठन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लक्सर के विधायक संजय गुप्ता ने सीधे प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर भितरघात का आरोप लगाते हुए उनको पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है। इसके साथ ही काशीपुर के विधायक हरभजन सिंह चीमा और चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने भी कई गम्भीर आरोप लगाए हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने कहा कि यह फर्जी ट्वीट है और कांग्रेस इस पर निम्न स्तर की राजनीति कर रही है। यह कांग्रेस की एक बड़ी चाल भी है। इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

कौशिक की फोटो वाले ट्विटर अकाउंट (@madankaushikbjp)से किए गए। ट्वीट की भाषा इस प्रकार है, ‘उत्तराखंड में भाजपा हार रही है। इसलिए मैं आज ही पार्टी से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देता हूं। मुख्यमंत्री धामी को बहुत बार समझाने की कोशिश की मगर उनकी लालसा देवभूमि में भाजपा को ले डूबी’।