राशन डीलरों में फूट डालने में जुटा विभाग
देहरादून। राज्य खाद्य योजना की सब्सिडी सीधे उपभोक्ताओं के बैंक खाते में भेजने की व्यवस्था के विरोध में हड़ताल कर रहे राशन डीलरों को विभाग तोड़ने में जुट गया है। इसके लिए विभाग ने उन राशन डीलरों को जोड़ना शुरू कर दिया है जो फिलहाल हड़ताल में शामिल नहीं हैं।
दरअसल, उत्तराखंड उचित दर विक्रेता एसोसिएशन के बैनर तले गढ़वाल...
आरएफसी कुमाऊं को सीएम ने किया बर्खास्त
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक(आर.एफ.सी.) कुमाऊं वीएस धनिक को बर्खास्त कर दिया गया है। सचिव खाद्य को इसकी भनक तक नही लगी, जबकि एसआईटी ने जांच रिपोर्ट उन्हें शनिवार को ही भेज दी थी। रिपोर्ट की एक प्रति सीएम को भेजी गई थी जिस पर उन्होंने एक्शन लिया।
रुद्रपुर, काशीपुर व किच्छा के गोदाम...
शादी का झांसा देने वाला गिरफ्तार
रात थाना पटेलनगर में लिखित तहरीर दी की एक व्यक्ति कुशान्त गुप्ता, निवासी मोहब्बेवाला के पास पंचायती मंदिर, पटेलनगर देहरादून वादनी को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया गया तथा वादिनी द्वारा शादी करने की बात कहने पर उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गयी।
लिखित तहरीर के आधार पर थाना पटेलनगर में मुकदमा...
चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट 17 अक्टूबर को होंगे बंद
पंच केदारों में से एक व चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट शीत काल के लिए 17 अक्टूबर को बंद होंगे।
रुद्रनाथ मंदिर के पुजारी जर्नादन प्रसाद तिवारी ने बताया कि, "पंचांग देखने के बाद यह शुभ मुहूर्त निकाला गया है। पंच केदारों में चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट विधि विधान और परंपरा के अनुसार शीत काल के लिए बंद...
हादसे में बाइक सवार की मौत, दो घायल
हरिद्वार, पथरी थाना क्षेत्र में लक्सर मार्ग पर अज्ञात वाहन और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन युवक घायल हो गए। इसमें से एक युवक की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि दो की नाजुक हालत देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हालांकि पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश...
एकता कपूर की नई बेव सीरिज- मंगलयान
एकता कपूर की कंपनी ऑल्ट बालाजी ने अपनी अगले वेबसीरिज मंगलायन की घोषणा की है। ये शो मंगलायन तीन महिला वैज्ञानिकों के बारे में हैं। यह तीनों वैज्ञानिक इस्रो में मार्स ओरबिट मिशन पर काम करते हैं। जिससे भारत को वैश्विक मंच पर वाहवाही मिलती हैं।
यह कहानी इन तीन वैज्ञानिकों की निजी और व्यावसायिक जिंदगी पर रोशनी डालती हैं।...
आफिस बनाने के लिए 20 करोड़ का बंगला खरीदा कंगना ने
कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'सिमरन' के बाक्स आफिस पर न चलने के बाद भी कंगना के हौसलों पर कोई असर नहीं हुआ है। इन दिनों वे रानी लक्ष्मीबाई पर बनने वाली फिल्म 'मणिकर्णिका' में बिजी हैं। ये फिल्म आधे से ज्यादा बन चुकी है और अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी।
इस बीच कंगना ने फिल्म प्रोडक्शन में...
इम्तियाज की अगली फिल्म में रणबीर और आलिया ?
मुंबई में रणबीर कपूर के जन्मदिन का जश्न मनाया गया, इस मौके पर उनके 'राक स्टार' डायरेक्टर इम्तियाज अली भी पंहुचे और आलिया भट्ट भी आई। वहीं से ये खबर सुनने को मिली है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी इम्तियाज की अगली फिल्म में काम करेगी।
अभी तक चर्चा थी कि रणबीर और आलिया की जोड़ी पहली...
लूट का अभियुक्त देहरादून से गिरफ्तार
ऋषभ मधवल,निवासी हरबर्टपुर, देहरादून के द्वारा रात को लगभग 8:30 बजे 100 नंबर पर सूचना दी की वह कैनाल रोड पर बाला सुंदरी मंदिर के पास इवनिंग वॉक कर रहा था, तभी अचानक एक i20 गाड़ी उसके पीछे आकर रुकी। उसमें से एक युवक उतरा और उसको पिस्टल दिखाकर उससे ₹ 10,000/- लूटकर रायपुर की ओर भाग गया।
ऋषभ ने भागते...
ढाबा संचालकों के खिलाफ आबकारी टीम ने की कार्रवाई
हरिद्वार जिला में आबकारी अधिकारी के निर्देशानुसार ढाबों एवं रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब पिलाने वाले संचालकों के विरुद्ध जारी अभियान के अन्तर्गत दो रेस्टोरेन्ट संचालकों का आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत चालान किया गया।
आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान के नेतृत्व में एक टीम ने जगजीतपुर लक्सर मार्ग पर संचालित लगभग 10 ढाबों एवं रेस्टोरेन्ट पर छापेमारी की। इस...


























































