Page 1534

धूमिल हो रही है हिमालय की चकाचौंध

नैनीताल से विराट हिमालय के दर्शन में भी वायु प्रदूषण व नमी की बाधा आड़े आ रही है। अक्टूबर बीतने को है और धुंध के आवरण से नैनीताल समेत ऊंचाई वाले इलाकों से हिमालय की आभा आंखों से ओझल है। नैनीताल की मनोहारी सुंदरता के साथ हिमालय दर्शन यहां के पर्यटन का  मुख्य आकर्षण रहा है। यहां चार स्थान हैं,...

अब बोर्ड पेटर्न पर होंगी माध्यमिक की परीक्षाएं

फीस
अब माध्यमिक विद्यालयों की गृह परीक्षाएं भी उत्तराखंड बोर्ड के पैटर्न पर होंगी। इसके लिए बोर्ड ने कवायद शुरू कर दी है। इसका मकसद अन्य शिक्षकों को भी बोर्ड के मूल्यांकन के लिए मानसिक रूप से तैयार करना है। साथ ही परीक्षार्थी भी बोर्ड परीक्षा के लिए पहले से तैयार हो सकेंगे। कक्षा नौ, दस, 11 और 12वीं में छह...

दून की महिलाओं को पुलिस देगी फ्री पार्किंग

पार्किंग
देहरादून में बद से बदत्तर हो रही ट्रैफिक व्यवस्था पर काबू पाने के लिये और महिलाओं की सुरक्षा औऱ सुविधा के लिये ट्रैफिक विभाग शहर में महिलाओं के लिये डेडिकेटड औऱ फ्री पार्किंग स्पॉट बनाने जा रहा है। शहर मे तीन जगह बनने वाले इन फ्री पार्किंग स्थानों को लेकर विभाग ने...

ग्राम सदस्य ने की प्रधान की पीएम पोर्टल पर शिकायत

हरिद्वार,  विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान की शिकायत पीएम पोर्टल पर की गई है। ग्राम पंचायत सदस्य ने शिकायत में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। मामला बहादराबाद विकास खंड क्षेत्र की अहमदपुर ग्रंट ग्राम पंचायत का है। यहां के ग्राम पंचायत सदस्य सुरेंद्र कुमार ने प्रधानमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए कहा कि...

छह दिनों से कोटा गांव में पसरा अंधेरा

विकासनगर/चकराता, कालसी ब्लाक की डिमऊ पंचायत के कोटा मजरे में ऊर्जा निगम की लापरवाही के चलते पिछले पांच दिनों से अंधेरा पसरा हुआ है। दो दर्जन से अधिक परिवार परेशानी झेल रहे हैं। गांव को विद्युत आपूर्ति करने वाले ट्रांसफार्मर से मजरे तक जाने वाली बिजली की तार टूटकर जमीन पर गिर गई है। ग्रामीण कई बार निगम अधिकारियों...

14 सालों में नहीं बन पाई पैंग गांव के लिए सड़क

गोपेश्वर, चमोली जनपद के विकास खंड जोशीमठ के ग्राम सभा रैणी पल्ली के पैंग गांव के ग्रामीण आज भी सड़क की बाट जोह रहे हैं। गांव के लिए बनने वाला पैदल पुल के लिए धन तो आया पर उसका आज तक पता नहीं की कहां खर्च हुआ। जिससे लोगों में भारी रोष व्याप्त है। रैणी पल्ली की पूर्व प्रधान व...

गूगल स्टार का परपोता चलाता है टैक्सी

पिथौरागढ़- परदादा गूगल पर छाए हैं और परपोता टैक्सी चला कर जीवन यापन कर रहा है। अपने परदादा को मिले सम्मान से उसकी खुशी का ठिकाना नहीं है, परंतु अपने परदादा के नाम पर खोले गए पर्वतारोहण संस्थान में वह केवल एक छोटी नौकरी की ही चाह रखता है। ताकि रोजी-रोटी चलती रहे। महान सर्वेयर पं. नैन सिंह रावत के...

34 साल बाद महासंयोग, छठ पूजा के पहले दिन सूर्य का रवियोग

हरिद्वार,  हिन्दू धर्म में छठ पर्व का विशेष महत्व है। यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से आरंभ होकर सप्तमी तक चलता है। बिहार से शुरू हुआ यह पर्व अब पूरे देश में खासकर उत्तर व पश्चिम भारत में उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार को परिवार के सुख और समृद्धि के लिए मनाया...

100 साल पूरे किये 3 कुमाऊं के गौरवपूर्ण इतिहास ने, आर्मी चीफ पहुंचे पिथौरागड़

भारतीय सेना की सबसे पुरानी रेजिमेंट में से एक और ब्रटिश भारतीय सेना की पहली कुमाऊंनी बैटेलियन 3 कुमांऊ राइफ्लस VS आज 100 साल पूरे कर लिये।इस रेजिमेंट की स्थापना अक्टूबर 23,1917 में अल्मोड़ा के करीब हुई थी। इस मौके पर रेजिंमेंट से जुड़े करीब 600 पूर्व सैनिक जिनमे अफसर और सैनिक सभी पिथौरागड़ में रेजिमेंट के साथ जश्न...

सेना में भर्ती के लिए अब राज्य की बेटियों का प्रशिक्षण शुरू

भारतीय सेना की कोर आॅफ मिलिट्री पुलिस (सीएमपी) के लिए बालिकाओं का भर्ती प्रशिक्षण शुरू हो गया है। यूथ फाउंडेशन द्वारा देहरादून और श्रीनगर (चौरास) में बालिकाओं को भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिया जा रहा है।  यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल अजय कोठियाल की प्रेरणा से संचालित भर्ती प्रशिक्षण में पहली बार बालिकाओं को भी सेना के लिए तैयार किया जा...