अाज रिलीज होगी नवाज की बायोग्राफी
हाल ही में बालीवुड के कई दिग्गज सितारों की बायोग्राफी रिलीज हुई हैं। अब इसी कड़ी में इस दौर के प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक माने जाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बायोग्राफी 'एन आर्डिनेरी लाइफ' लांच होने जा रही है। माना जा रहा है कि इस बायोग्राफी में नवाज की जिंदगी के कई महत्वपूर्ण राज बेपरदा होंगे। इस बायोग्राफी...
पहाड़ी दीपावली ईगाश बग्वाल के अवसर पर तीर्थनगरी में बिखरेंगे गढ़वाल की संस्कृति के रंग
ऋषिकेश, दिवाली के 11 दिन बाद आने वाली पहाड़ी दीपावली भगवान भगवान के अवसर पर गढ़ सेवा संस्थान ऋषिकेश के तत्वाधान में दो दिवसीय गढ़ रक्षक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पहाड़ की लोक संस्कृति के साथ साथ पहाड़ी परंपरा और व्यंजनों को भी परोसा जाएगा।
दो दिवसीय इस महोत्सव में उत्तराखंड के जाने-माने लोक कलाकार अपनी संगीत प्रस्तुति...
हाईकोर्ट की सम्पत्ति पर कौन कर रहा सेंधमारी
हाईकोर्ट की सम्पत्ति में ही हर बार क्यो होती है चोरों की सेंधमारी? और क्या वजह है कि पुलिस को नहीं लगती भनक? जही हां, काशीपुर शुगर मिल की सम्पत्ति फिलहाल हाईकोर्ट के अधीन है। कई बार इस शुगर मिल में बडे-बडे गिरोह लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं, यही नहीं पुलिस पर भी फायरिंग...
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित मसूरी कार्यक्रम के अवसर पर पुलिस बल की ब्रीफिंग
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित एल.बी.एस.एन.ए.ए मसूरी, में भ्रमण कार्यक्रम के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की अध्यक्षता में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने ड्यूटी में नियुक्त किए गए समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग की गई।
ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना, पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल...
सरकारी उदासीनता के चलते एक करोड़ की पंपिंग योजना बनी शोपीस
गोपेश्वर,चमोली जिले के नगर पालिका क्षेत्र गोपेश्वर के रामपुरा, कोठियाल और भैड़ी गांवों के लोगों की प्यास बुझाने के लिए एक करोड़ की लागत से निर्मित पंपिंग पेयजल योजना शो पीस बनी हुई है। ठेकेदार और जल संस्थान के बीच आपसी सामंजस्य न होने के कारण एक वर्ष पूर्व निर्मित पंपिंग योजना आज तक सुचारु नहीं हो पाई है।...
यूजेवीएन की जमीन पर बसने लगी अवैध बस्ती
विकासनगर, शक्ति नहर किनारे सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध अतिक्रमण के बाद अब उत्तराखंड जल विद्युत निगम की खाली पड़ी जमीन पर भी अवैध कब्जे की कोशिशें होने लगी हैं। कब्जाधारक शुरुआती दौर में खाली पड़ी जमीन पर घास फूस के छप्पर बना रहे हैं, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाता है।
हैरानी की बात है कि इन...
रैगिंग के मामलों में छात्र के साथ नपेंगे संस्थान
देहरादून, बीडीएस में नए सत्र में दाखिला लेने वाले छात्रों की यदि सीनियर छात्र रैगिंग करते पाए गए तो न सिर्फ रैगिंग कमेटी उन्हें एक साल के लिए निष्कासित कर सकती है बल्कि डेंटल कॉलेज की मान्यता तक जा सकती है। भारतीय दंत परिषद ने रैगिंग को लेकर देशभर के डेंटल कॉलेजों को सख्त चेतावनी दी है। उनसे 31...
समृद्ध सांस्कृतिक विरासत सहेजे द्वाराहाट और स्याल्दे बिखौती का मेला
‘ओ भिना कसिकै जानूं द्वारहाटा’ जैसे कुमाऊं के लोकप्रिय लोक गीतों में वर्णित और कत्यूरी शासनकाल में राजधानी रहा द्वाराहाट अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए देश-प्रदेश में प्रसिद्ध है। उत्तराखण्ड राज्य के अल्मोड़ा जिले में रानीखेत तहसील मुख्यालय से लगभग 21 किलोमीटर दूर गेवाड़ घाटी में स्थित इस छोटे से कस्बे में 8वीं से 13वीं शदी के बीच निर्मित...
अब गढ्ढों की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं के लिए अफसर होंगे जिम्मेदार
सड़क पर गड्ढे हादसों का सबब बनते आ रहे है। किसी की जान जाने का अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन पुलिस ने दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कमर कसते हुए इसके लिए एनएचएआइ को जिम्मेदार ठहरा कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ ने एनएचएआइ को पत्र लिख कर हादसों का सबब बन रही सड़कों की...
अब्बास-मस्तान के साथ काम करेंगे अक्षय कुमार
अक्षय कुमार के कैरिअर में खिलाड़ी फिल्म से पहली बड़ी सफलता दिलाने वाली निर्देशक जोड़ी अब्बास मस्तान की अगली फिल्म में अक्षय कुमार हो सकते हैं। ऐसा हुआ, तो 13 साल बाद अक्षय कुमार इस निर्देशक जोड़ी के साथ काम करेंगे। 13 साल पहले 2004 में सुभाष घई के बैनर में बनी फिल्म एतराज में अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा...


























































