जल प्रजाति संरक्षण के लिये डब्लूआईआई देगा ट्रैनिंग
वाइल्ड लाइफ इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (डब्लूआईआई) आने वाले दिनों में उत्तराखंड समेत अन्य राज्योें के वन कर्मियों को नदियों में पाये जाने वाले जीवों के संरक्षम के लिये ट्रेनिंग देगी। गौरतलब है कि केंद्र सरकार के नेशनल मिशन फॉर गंगा क्लीनिंग ने डब्लूआईआई को गंगा और उसकी सहायक नदियों में मिलने वाले जल जीवों के संरक्षण के लिये प्लान...
कैबिनेट बैठक में मिली नई केदारपुरी के निर्माण कार्यों को मंजूरी
देहरादून। केदारनाथ धाम में बनाई जा रही नई केदारपुरी के निर्माण कार्यों के लिए 16 बिंदुओं की गाइडलाइन को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉंसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत होने वाले निर्माण कार्यों के लिए ऑनलाइन डोनेशन की व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ में नई केदारपुरी का शिलान्यास किया था। त्रिवेंद्र रावत मंत्रिमंडल...
भाजपा के वरिष्ठ नेता हरबंश कपूर ने किया छठ महोत्सव का शुभारंभ
ऋषिकेश, त्रिवेणी के संगम पर छठ महोत्सव का आगाज हो चुका है विभिन्न प्रदेशों से बड़ी संख्या में पूर्वांचली तीर्थ नगरी ऋषिकेश पहुंचकर गंगा नदी के तट पर सूर्य की उपासना के पर्व को बड़ी धूमधाम से मना रहे हैं। बाहर से आए इन श्रद्धालुओं के लिए छठ समिति ऋषिकेश ने सभी इंतजाम पूरे कर लिए हैं। त्रिवेणी घाट...
गिरिजा देवी के देहांत से शोकाकुल बाॅलीवुड
भारतीय शास्त्री संगीत की प्रख्यात गायिका गिरिजा देवी के देहांत पर बालीवुड की दिग्गज हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। भारतीय शास्त्रीय संगीत में खास तौर पर ठुमरी गाने के लिए विश्व प्रसिद्ध गायिका गिरिजा देवी का कल रात कोलकाता में निधन हो गया था, वे 88 वर्ष की थीं।
सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर ने उनके निधन पर सोशल मीडिया...
ईशा देओल की बेटी का नाम राध्या
ईशा देओल की बेटी का नाम रख दिया गया है, ईशा की मां हेमा मालिनी के मुताबिक, बेटी का नाम 'राध्या' रखा गया है। हेमा मालिनी ने कहा कि, "इस नाम का सुझाव उन्होने दिया, जिसे परिवार ने खुशी से मान लिया।"
ईशा देओल ने 20 अक्तूबर को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। 23 अक्तूबर को...
तुम्हारी सुलू का एक और पोस्टर जारी
17 नवंबर को रिलीज होने जा रही विद्या बालन की फिल्म 'तुम्हारी सुलू' का एक और पोस्टर आज सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया। ये फिल्म का तीसरा पोस्टर है, जिसे रिलीज किया गया है।
फिल्म का ट्रेलर लांच हो चुका है और अब रिलीज की तैयारियां तेज हो गई हैं। फिल्म की टीम का कहना है कि अभी दो...
पुलिस की अवैध वसूली का वीडियो हुआ वायरल
उधमसिंहनगर में पुलिस द्वारा अवैध वसूली करना आम बात है, मगर मामला तक ज्यादा सुर्खियों में आया जब एक वाहन से वसूली करने पर कुछ लोगों ने उसका वीडियों बना दिया, जिसमें सिपाही से कुछ लोग पैसे लेने की बात कर रहे हैं और ट्रेफिक सिपाही उन लोगों से मुंह छुपाकर बागता हुआ दिख रहा है, तभी वहीं सिपाही...
सात करोड़ की बार्ज खरीदकर भूल गए ‘सरकार’
टिहरी, आर्थिक मोर्चे पर संघर्ष कर रहे उत्तराखंड जैसे राज्य में पैसे की बर्बादी का इससे बड़ा नमूना और क्या होगा कि सात करोड़ की लागत से तैयार कराई गई बार्ज बोट (माल ढुलाई) में छेद हो गया है, यह बोट अब चलने लायक नहीं रह गई है। दो साल पहले सिर्फ उद्घाटन वाले दिन ही बार्ज झील में...
आयोग ने लिया मसूरी वॉल्वो न चढ़ पाने का संज्ञान
देहरादून, मानवाधिकार आयोग ने 15.63 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च किए जाने के बाद भी वॉल्वो बसों के मसूरी न चढ़ पाने का मामला संज्ञान लिया है। आयोग ने इसको लेकर प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया तो आयोग को गोलमोल जवाब थमा दिया गया। आयोग अध्यक्ष जगदीश भल्ला व सदस्य डॉ. हेमलता ढौंडियाल...
कम छात्र संख्या वाले हाईस्कूल-इंटर कॉलेज भी किए जाएंगे बंद
देहरादून, बेसिक स्कूलों के विलय के बाद अब सूबे में शिक्षा विभाग ने जनपदों में एक ही परिसर में चल रहे हाईस्कूल और इंटर कॉलेज की लिस्ट तलब की है जिनमें हाईस्कूल में 50 और इंटर में 100 से कम छात्र संख्या हो। विभाग ने ऐसे स्कूलों को इसमें शामिल किया है जिनको 3 साल हो गये हों। गौर...


























































