छठ पूजा की तैयारी हुई पूरी

0
619

रुद्रपुर, छठ महापर्व के लिए छठ पूजा समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। छठ पूजा समिति ने प्रशासनिक रवैये पर नाराजगी जताई है। अलबत्ता विधायक राजकुमार ठुकराल ने छठ के मौके पर सूर्य को अघ्र्य देने के लिए स्वच्छ पानी महैया कराने के लिए कुंड का निर्माण कराकर आर्टीजन चालू करा दिया है।

छठ पर्व पर पूर्वांचल समाज की महिलाएं डूबते सूरज को और अगले दिन उदय होते सूर्य को अघ्र्य देती हैं। पूर्वांचल में छठ पर्व का बड़ा महत्व है। कल्याणी व्यू नदी पर स्थित छठ पूजा घाट पर छठ पूजा की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। घाट पक्के कर दिए गए हैं। घाट की साफ सफाई कर दी गई है। छठ पूजा के लिए वेदियां तैयार की जा रही है। छठ पूजा स्थल पर रौनक बढ़ गई है। छठ पूजा समिति के लोगों ने इस बात पर नाराजगी जताई है कि प्रशासन का कोई अधिकारी पूजा स्थल पर नहीं पहुंचा।

छठ के मौके पर बुधवार को महिलाओं ने उपवास रखा। यह उपवास कल भी जारी रहेगा। यह मान्यता है कि छठ मइया भगवान सूर्य की बहन हैं। छठ को साक्षी मान कर सूर्य की उपासना की जाती है। कल महिलाएं डूबते सूर्य को पानी में खड़े होकर अघ्र्य देंगी। शुक्रवार को सूर्योदय समय भी अघ्र्य दिया जाएगा। इस बार स्वच्छ पानी में सूर्य को अघ्र्य दिया जाएगा।

विधायक राजकुमार ठुकराल ने विधायक निधि से छठ पूजा के लिए कुंड बनवाया है, जिसमें आर्टीजन के जरिए पानी की आपूर्ति होगी। छठ पूजा के लिए महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।