Page 1409

उत्तराखंड में पांच लाख लोग ही देते हैं आयकर

ऋषिकेश,  मुख्य आयकर आयुक्त प्रमोद कुमार ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार एक करोड़ पच्चीस हजार की आबादी में अभी मात्र पांच लाख बीस हजार ही करदाता हैं। वहीं इस वर्ष आयकर का लक्ष्य उत्तराखंड में 11000 लोगों को जोड़ना है। आईडीपीएल स्थित आयकर विभाग कार्यालय में आयकर सेवा केंद्र का उद्घाटन बतौर मुख्य...

देहरादून: भारतीय सैन्य अकादमी से सेना को मिले 409 जाबांज़ अधिकारी

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से शनिवार 409 कैडेट्स पास आउट हो अधिकारी बन गये। देहरादून स्थित आईएमए परिसर में हुई भव्य परेड में 78 विदेशी कैडेट भी पास आउट होकर अपने अपने देश की सेनाओं में अधिकारी बने। इस पासिंग आउट परेड की सलामी बांग्लादेशी सेना के प्रमुख जनरल अबू बिलाल मोहमम्द ने ली। परंपरा के अनुसार ऐतिहासिक चेटवुड हाॅल के...

मसूरी बना नए जोड़ों का पसंदीदा ”हनीमून डेस्टिनेशन”

अब जब शादियों का सीज़न जोरों पर है, शादी के बाद नए जोड़े मैदानी क्षेत्रों से हनीमून मनाने पहाडों की रानी मसूरी आ रहे हैं।मैदानी क्षेत्रों की भागदौड़ और व्यस्त जिंदगी से दूर लोग पहाड़ों की तरफ अपना रुख कर रहे हैं, मसूरी का मॉल रोड नए जोड़ों के खिलखिलाते चेहरों और धूप की किरणों से भरा हुआ हैं।...

दून में 24 हजार अवैध निर्माण भी चिह्नित

देहरादून, राजधानी देहरादून की अधिकांश भूमि की ऊपरी परत जलोड़ी मिट्टी की बनी है, जो भूकंप के समय आसानी से बिखर सकती है। बावजूद इसके राजधानी और आसपास के इलाके में धड़ाधड़ बहुमंजिला इमारतें खड़ी की जा रही हैं और सुनियोजित विकास के प्रति जवाबदेह मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की भूमिका भूकंपरोधी तकनीक को लेकर सिर्फ नक्शे तक सीमित...

दून में भूकंप को लेकर खास एहतियात की जरूरत

देहरादून, भूकंप के संवेदनशील जोन-चार में आने वाले दून में खास एहतियात की जरूरत है। वर्ष 2015 के अप्रैल माह में नेपाल में आए 7.8 मैग्नीट्यूड के विशाल भूकंप से दून की जमीन भी थर्राई थी। जो सरकार के लिए एक चेतावनी थी। इसलिए हमे भवन निर्माण में खास ध्यान रखना होगा। सरकार ने दून में भवनों की अधिकतम ऊंचाई का...

विधानसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

गैरसैंण। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शुक्रवार कोे गैरसैंण में आयोजित शीतकालीन सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। सत्र की शुरुआत गुरुवार (सात दिसम्बर) को हुई थी। इस दौरान कुल 12 विधेयक पास हुए और एक सदन पटल पर रखा गया। अग्रवाल ने सत्र की समाप्ति पर जनप्रतिनिधियों, सचिवालय व विधानसभा सचिवालय के कर्मचारी और मीडियाकर्मियों के...

भराड़ीसैण शीतकालीन सत्र सरकार का महत्वपूर्ण निर्णय: मुख्यमंत्री

भराड़ीसैण, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भराड़ीसैण में शीतकालीन विधानसभा सत्र को सफल आयोजन बताते हुए कहा कि सरकार का जो प्रयोजन था वह सफल हुआ। उन्होंने कहा कि इस सत्र में उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण विधेयक पारित होना महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसकी प्रतीक्षा लंबे समय कर रहे थे। साथ ही उन्होंने अल्मोड़ा आवासीय...

स्थायी राजधानी समेत तीन सूत्रीय मांग को लेकर अनशन

गैरसैंण,  उत्तराखण्ड की स्थायी राजधानी सहित मद्य निषेध विभाग की पुर्नस्थापना और रोजगार के मौलिक अधिकार की तीन सूत्रीय मांगों को लेकर चन्द्रनगर गैरसैंण में आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। कड़ाके की ठण्ड के बावजूद अनशनकारी रामलीला मैदान में डटे हुए हैं। स्थानीय महिलाओं द्वारा अनशनकारियों को अलाव सेंकने के लिए लकड़ी और अंगीठी उपलब्ध कराई...

डाक्टरों की कुर्सी की जंग

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए सरकार भले ही प्रयास कर रही हो लेकिन चिकित्सक है कि सरकार की मंशा पर जमकर पलीता लगा रहे हैं, ऊंची रसूख रखने वाले डाक्टर एक ही जगह पर सालों से काबिज है स्थानांतरण के बावजूद अपनी पहुँच का फायदा उठाकर स्थानांतरण रुकवा लेते हैं, और फिर शुरु होती है कुर्सी की...

सर्च अभियान में लापता हेमकुंड यात्रियों का मिला सामान

गोपेश्वर,  शुक्रवार को सर्च अभियान के दौरान मारवाड़ी से हेलंग बाईपास के समीप एक जैकेट मिला है, उसमें कुछ सामग्री मिली है, उसके अनुसार यह जैकेट हरपाल सिंह पुत्र चरण सिंह की है। हेमकुंड की यात्रा से लौटे इनोवा कार में आठ लोग सवार थे, जो टंया पुल के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसके लिए सर्च अभियान चलाया...