Page 138

चंपावत: मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा कर फूंका चुनावी, तल्ला देश क्षेत्र के लिए की कई घोषणाएं

धामी
चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी के इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री चुनावी मोड में आ गए हैं। वह गुरुवार को चंपावत के तल्ला देश क्षेत्र में विख्यात और पवित्र धाम बाबा गुरु गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और दर्शन कर प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा का आशीर्वाद लेने के बाद मंदिर परिसर में एक जनसभा...

उत्तराखंड: चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी का विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा, अध्यक्ष ने किया स्वीकार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी ने गुरुवार को उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को अपना इस्तीफा सौंपा। विधानसभा अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, संगठन महामंत्री अजेय कुमार सहित अन्य नेता उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से विधानसभा चुनाव हार गए थे। अब इसी...

उत्तराखंड में 22 आइएएस अधिकारियों के दायित्व बदले

ई-गवर्नेस
उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में बड़े स्तर पर फेरबदल कर 22 अधिकारियों के दायित्वों में परिवर्तन किया है। शासन के आदेश के अनुसार राज्य के मुख्य सचिव एसएस संधू को वर्तमान दायित्व के साथ मुख्य स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली का अतिरिक्त दायित्व मिला है। राधा रतूडी से अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा वैकल्पिक ऊर्जा, उच्च...

कैलाश के इस्तीफ़े के बाद चंपावत से चुनाव लड़ेंगे पुष्कर धामी

धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री चंपावत से ही उप चुनाव लड़ेंगे। शीर्ष नेतृत्व से मिली हरी झंडी के बाद अब चंपावत से भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी ने इस बात की पुष्टि करते हुए गुरुवार को अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने की पेशकश सबसे पहले चंपावत से भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी ने की...

हाई कोर्ट ने विधायक मदन कौशिक को नोटिस जारी कर मांगा चार सप्ताह के भीतर जवाब

मदन कौशिक
हाई कोर्ट ने हरिद्वार में पुस्तकालय घोटाला मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ ने याचिका में पक्षकार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व हरिद्वार शहर विधायक मदन कौशिक को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा है। अगली सुनवाई के लिए चार सप्ताह...

उत्तराखंड सरकार चार धाम यात्रा में बरतेगी सख्ती, होगा वेरिफिकेशन

उत्तराखंड सरकार चार धाम यात्रा को लेकर चौकस है। इस बार साधु-संतों ने हिन्दुओं के अलावा अन्य लोगों के प्रवेश को वर्जित करने की मांग की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की धर्म संस्कृति को बचाए रखने के लिए वेरिफिकेशन अभियान चलाएगी। मुख्यमंत्री धामी ने कानून व्यवस्था को लेकर भी सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने...

बर्फ के पहाड़ काटकर हेमकुण्ड साहिब-लोकपाल का मार्ग तैयार करेंगे सेना के जवान

सिखों के पवित्र धाम हेमकुण्ड साहिब और प्रसिद्ध तीर्थ लोकपाल तक बर्फ से पटे मार्ग को खोलने के लिए सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। सेना के 44 जवान घांघरिया से हेमकुंड साहिब-लोकपाल तक के मार्ग से ग्लेशियर काट कर मार्ग आवाजाही के लिए तैयार करेंगे। गौरतलब है कि हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 22 मई को खोले जाने हैं।...

श्री बदरीनाथ धाम गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा

बदरीनाथ
श्री बदरीनाथ धाम गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा 22 अप्रैल को राजदरबार नरेन्द्र नगर से शुरू होगी। इसके पश्चात डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी, प्रतिनिधि गाडू घड़े को लेकर 21 अप्रैल को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के चेलाचेतराम धर्मशाला ऋषिकेश पहुंचेंगे। यह जानकारी बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ ने दी। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल...

नील पर्वत पर लगी भीषण आग, हवा बढ़ा रही परेशानी

आग
जैसे-जैसे मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे अब जंगलों में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। सोमवार दोपहर अचानक नील पर्वत स्थित चंडी देवी की पहाडि़यों पर आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कई किलोमीटर दूर से इसका धुआं देखा जा सकता था। आग लगने के बाद राजाजी टाइगर रिजर्व...

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व आयोजन की तैयारियां शुरू

चारधाम यात्रा
चमोली जिले में इस वर्ष कोरोना की रफ्तार कम होने के साथ ही बदरीनाथ धाम की यात्रा शुरू होने से पूर्व आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजनों को लेकर स्थानीय लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीते दो वर्षों से कोरोना की पाबंदियों के चलते धार्मिक आयोजन सादे समारोह में आयोजित किये जा रहे थे। चमोली में प्रतिवर्ष बदरीनाथ धाम...