उत्तराखंड आकर फिल्मों की शूटिंग करना पड़ रहा महंगाः तिग्मांशु धूलिया
देहरादून। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म निर्माता, निर्देशक और अभिनेता तिग्मांशु धूलिया ने बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भेंट की और फिल्म नीति में सुधार को लेकर कई सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने सुझावों पर गंभीरता पूर्वक विचार करने का भरोसा दिया। साथ ही कहा कि उनके साथ बैठक फिल्म नीति में संशोधन को लेकर विस्तार से चर्चा भी...
अनाथालयों में रह रहे बच्चों की स्थिति पर सभी राज्यों को नोटिस
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने अनाथालयों में रह रहे बच्चों की स्थिति पर दायर राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग की याचिका पर सुनवाई करते हुए सभी राज्यों को नोटिस जारी किया है। याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस एएम खानविलकर की बेंच ने याचिका का दायरा बढ़ाते हुए सभी राज्य सरकारों को...
उचित दर पर बच्चों को मिलेगी स्कूल बस की सुविधा
देहरादून, अब स्कूलों के बच्चों को स्कूल जाने व छोड़ने के लिए अपने वाहनों से आने की फजीहत नहीं झेलनी पड़ेगी। जिला प्रशासन उचित दरों पर स्कूल बसों का संचालन करने की व्यवस्था करने जा रहा है। व्यवस्था के तहत बच्चों को स्कूल आने जाने में स्कूल बसों का संचालन किया जाएगा। खास बात यह कि इन बसों का...
औली में फिस रेस की जमीनी हकीकत बताएगी विशेष टीम
गोपेश्वर, औली में फिस रेस के लिए सबकुछ तो तैयार हो गया। अब स्कीइंग के लायक कृतिम बर्फ बन भी पा रही है या नहीं अथवा आसमान से बर्फ गिरने की कितनी संभावना है, इस सब को जांचने के लिए फेडरेशन आफ स्कींइग की एक विशेष टीम पांच जनवरी को औली पहुंच रही है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह टीम...
नौरख, पाखी में पांडव और बाटुला में बग्डवाल नृत्य की धूम
गोपेश्वर, आजकल चमोली जिले के विभिन्न गांवों में पौराणिक पांडव व बग्डवाल नृत्यों की धूम मची है। चमोली के पीपलकोटी के नौरख गांव में 20 साल बाद व ग्राम सभा पाखी पांच साल बाद पौराणिक पांडव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है तो वहीं बाटुला मायापुर में बग्डवाल नृत्य का आयोजन किया जा रहा है।
नौरख के पांडव सल्ला...
ऑनलाईन बैंकिंग फ्रॉड के जाल में ना आये जनता: अशोक कुमार
अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड ने बताया कि, "आजकल एटीएम फ्रॉड से सम्बन्धित साईबर अपराधों के मामलों में अपराधियों द्वारा आम जनता को विभिन्न तरीको से झांसे मे लेकर उनके डेबिट/क्रेडिट कार्ड एवं ओ.टी.पी की जानकारी प्राप्त कर उनके बैंक खातों से धनराशि निकाली जा रही है। इस प्रकार के गिरोह अधिकांशतः झारखण्ड व...
पांच साल में 1500 हेक्टयर हुआ सेब उत्पादन का क्षेत्रफल
त्यूनी, देहरादून जिले के जौनसार बावर परगना में सेब उत्पादन का दायरा बढ़ने लगा है। बीते पांच साल में यहां सेब उत्पादन 1000 हेक्टेयर से बढ़कर 1500 हेक्टेयर तक जा पहुंचा हैं। काश्तकारों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
वर्तमान में 8500 काश्तकारों की आजीविका का मुख्य स्रोत सेब उत्पादन बन चुका है। सेब के बढ़ते उत्पादन को देखते...
तीर्थ नगरी में ठंड का कहर, प्रशासन संवेदनहीन
ऋषिकेश, त्रिवेणी घाट पर गंगा किनारे गरीबों का जमावड़ा लगा था। भीषण ठंड का अहसास उनके हिलते शरीर को देख सहज ही लगाया जा सकता था।
दरअसल, इनको ठंड से निजात के लिए मदद की दरकार थी। केवल यहीं नहीं, बल्कि शहर के कई फुटपाथों पर ऐसा ही नजारा आम था। लोग जुगाड़ यानी प्लास्टिक, कचरा, टायर या फिर बीनकर...
संस्कृत भाषा को मिले बढ़ावा
संस्कृत के विद्वान आचार्य स्वर्गीय श्री गिरजा प्रसाद सिरोड़ी जी की चौदहवीं पुण्यतिथि पर ऋषिकेश स्थित श्री दर्शन महाविद्यालय में संस्कृत छात्र सेवा समिति द्वारा उनकी मूर्ति का अनावरण और श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया जिसमें उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मौजूद रहे।
मीडिया से बात करते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि, "उत्तराखंड की पहचान...
जनता के हितों को ध्यान में रख कर होगा प्राधिकरण का गठनःकौशिक
रुद्रपुर, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में आयोजित ऊधम सिंह नगर विकास प्राधिकरण की प्रथम बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिला विकास प्राधिकरणों के गठन का मुख्य उद्देश्य सुनियोजित व व्यवस्थित तरीके से क्षेत्रों का चहुंमुखी विकास करना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रों के विकास व जनता के हितों का ध्यान...


























































