Page 1350

मिसाल: ”कोदर्फी” की उत्तराखंडी मिठास से ये युवा दे रहे हैं पलायन को चुनौती

राज्य बनने के बाद से ही उत्तराखंड के सामने पहाड़ के पानी और जवानी को रोकने की चुनौती मुंह खोलकर खड़ी  है। पलायन को रोकने के सरकारी दावों और कागजी बातों के बीच राज्य के कुछ युवाओं ने भी इससे निपटने को लिये कमर कस ली है। ऐसे ही टिहरी के दो युवा रिवर्स पलायन को हकीकत बनाने में लगे...

16 करोड़ की वसूली जल संस्थान के लिए बनी चुनौती

देहरादून, पानी के बकायेदारों से बकाया वसूल करना जल संस्थान के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। महज तीन माह में बकायेदारों से 16 करोड़ रुपये वसूले जाने हैं। पिछले नौ महीनों में जल संस्थान ने सिर्फ 10 करोड़ रुपये ही वसूल कर पाए हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि 16 करोड़ रुपये तीन महीने में वसूल करना...

अधिशासी अभियंता पर हमले में आरोपी एसडीओ निलंबित

विकासनगर, अधिशासी अभियंता पर हमला करने के मामले में उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिडेट के प्रबंध निदेशक एसएन वर्मा ने आरोपी एसडीओ को निलंबित कर दिया है। मामले को लेकर विभाग की खूब किरकिरी हुई थी, प्रबंधन निदेशक से अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की थी जिस आधार पर यह कार्रवाई की गई। आरोपी एसडीओ ने गुरुवार को विकासनगर कोर्ट...

जल्द पूरा होगा मसूरी संयुक्त चिकित्सालय का निर्माण कार्य: जोशी

देहरादून,सचिवालय में मसूरी विधायक गणेश जोशी ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सचिव नितेश झा से मुलाकात कर मसूरी के सिविल अस्पताल के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए पुनरीक्षण धनराशि जारी करने की मांग की। सचिव नितेश झा ने विधायक जोशी को आश्वस्त किया है कि छह माह के अन्दर मसूरी के संयुक्त चिकित्सालय का निर्माण कार्य...

चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार, चोरी की वारदात कर जनपद में अपराध का वातावरण पैदा करने वाले चार शतिर चोरों के खिलाफ ज्वालापुर पुलिस ने गैंगेस्टर में निरुद्ध किया हैं। आरोपियों को पुलिस ने बैटरी और बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपियों के खिलाफ कनखल थाने समेत जनपद के कई थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह...

वाहन लेकर फरार चालक गिरफ्तार

हरिद्वार,  मालिक के छोटा हाथी वाहन को लेकर फरार 2500/- रुपये के इनामी आरोपी चालक को थाना ज्वालापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में मुकदमा दर्ज था, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कोर्ट से वारंट हासिल किया था, आरोपी के कब्जे से वाहन बरामद कर...

ठंड से कांपी तीर्थनगरी

उत्तराखंड
हरिद्वार, पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और बारिश ने अब मैदानी इलाकों में भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है। कोहरे ओर बर्फीली हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना दूभर कर दिया है। बर्फीली हवाओं के कारण लोगों को बहुत दिक्कत हो रही है। गुरुवार को तीर्थनगरी हरिद्वार में दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। पिछले तीन दिनों...

फिल्म स्टार गोविंदा पहुंचे नीलकंठ महादेव की शरण में

गोविंदा ने ऋषिकेश के नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की.गोविंदा ने भगवान महादेव के इस मंदिर में जलाभिषेक भी किया। अभिनेता ने भगवान से अपने परिवार तथा सबके लिए शांति और समृद्धि की प्रार्थना भी की। मंदिर में उपस्थित सूत्रों ने यह जानकारी दी। बॉलीवुड के 54 वर्षीय अभिनेता गोविंदा ने हालांकि, प्रशंसकों को उनके साथ तस्वीरें खिंचाने का मौका...

बाल भवन में बच्चे सीख रहे हैं फोटोग्राफी और पेटिंग के गुर

गोपेश्वर। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के बाल भवन में बच्चे शीतकालीन अवकाश के दौरान फोटोग्राफी और पेटिंग के गुर सीख रहे हैं। बाल भवन के निदेशक विनोद रावत ने बताया कि आजकल बच्चों का शीतकालीन अवकाश चल रहा है। इन छुट्टियों में बच्चे कुछ नया सीखें इसके लिए बाल भवन गोपेश्वर में बच्चों को निशुल्क फोटोग्राफी और पेटिंग के गुर...

एनएसएस छात्राओं ने निकाली स्वच्छता रैली

ऋषिकेश। ऋषिकेश महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्रा इकाई ने सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन कैंप स्थल कोविलूर वेदांत मठ से चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर तक स्वच्छता रैली निकाली। इस दौरान क्षेत्रवासियों को शिविरार्थियों ने स्वच्छता का संदेश देकर अपने घरों को साफ और स्वच्छ रखने के साथ बीमारियों से बचने के लिए घरों के आसपास के क्षेत्र को...