Page 1349

जल्द पूरा होगा मसूरी संयुक्त चिकित्सालय का निर्माण कार्य: जोशी

देहरादून,सचिवालय में मसूरी विधायक गणेश जोशी ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सचिव नितेश झा से मुलाकात कर मसूरी के सिविल अस्पताल के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए पुनरीक्षण धनराशि जारी करने की मांग की। सचिव नितेश झा ने विधायक जोशी को आश्वस्त किया है कि छह माह के अन्दर मसूरी के संयुक्त चिकित्सालय का निर्माण कार्य...

चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार, चोरी की वारदात कर जनपद में अपराध का वातावरण पैदा करने वाले चार शतिर चोरों के खिलाफ ज्वालापुर पुलिस ने गैंगेस्टर में निरुद्ध किया हैं। आरोपियों को पुलिस ने बैटरी और बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपियों के खिलाफ कनखल थाने समेत जनपद के कई थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह...

वाहन लेकर फरार चालक गिरफ्तार

हरिद्वार,  मालिक के छोटा हाथी वाहन को लेकर फरार 2500/- रुपये के इनामी आरोपी चालक को थाना ज्वालापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में मुकदमा दर्ज था, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कोर्ट से वारंट हासिल किया था, आरोपी के कब्जे से वाहन बरामद कर...

ठंड से कांपी तीर्थनगरी

उत्तराखंड
हरिद्वार, पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और बारिश ने अब मैदानी इलाकों में भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है। कोहरे ओर बर्फीली हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना दूभर कर दिया है। बर्फीली हवाओं के कारण लोगों को बहुत दिक्कत हो रही है। गुरुवार को तीर्थनगरी हरिद्वार में दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। पिछले तीन दिनों...

फिल्म स्टार गोविंदा पहुंचे नीलकंठ महादेव की शरण में

गोविंदा ने ऋषिकेश के नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की.गोविंदा ने भगवान महादेव के इस मंदिर में जलाभिषेक भी किया। अभिनेता ने भगवान से अपने परिवार तथा सबके लिए शांति और समृद्धि की प्रार्थना भी की। मंदिर में उपस्थित सूत्रों ने यह जानकारी दी। बॉलीवुड के 54 वर्षीय अभिनेता गोविंदा ने हालांकि, प्रशंसकों को उनके साथ तस्वीरें खिंचाने का मौका...

बाल भवन में बच्चे सीख रहे हैं फोटोग्राफी और पेटिंग के गुर

गोपेश्वर। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के बाल भवन में बच्चे शीतकालीन अवकाश के दौरान फोटोग्राफी और पेटिंग के गुर सीख रहे हैं। बाल भवन के निदेशक विनोद रावत ने बताया कि आजकल बच्चों का शीतकालीन अवकाश चल रहा है। इन छुट्टियों में बच्चे कुछ नया सीखें इसके लिए बाल भवन गोपेश्वर में बच्चों को निशुल्क फोटोग्राफी और पेटिंग के गुर...

एनएसएस छात्राओं ने निकाली स्वच्छता रैली

ऋषिकेश। ऋषिकेश महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्रा इकाई ने सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन कैंप स्थल कोविलूर वेदांत मठ से चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर तक स्वच्छता रैली निकाली। इस दौरान क्षेत्रवासियों को शिविरार्थियों ने स्वच्छता का संदेश देकर अपने घरों को साफ और स्वच्छ रखने के साथ बीमारियों से बचने के लिए घरों के आसपास के क्षेत्र को...

दून की सड़कों पर ई-रिक्शा चलाने वाली पहली महिला बनी गुलिस्तां

देहरादून। नारी शक्ति जो ठान ले उसे कर गुजरने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देती है। ऐसी एक मिसाल राजधानी दून के इंदर रोड नई बस्ती निवासी 25 साल की गुलिस्तां अंसारी ने पेश की है। गुलिस्तां जब सड़कों पर रिक्शा लेकर निकली तो ऐसी नजर नहीं थी जो उनको बिना देखे रह पाई हो। परिवार की जिम्मेदारियां...

ब्लास्ट से दो मजदूरों की मौत दो घायल

चंपावत- सड़क बनाते समय बड़ी चट्टान तोड़ने के लिए किया गया बारूदी विस्फोट तबाही लेकर आया। विस्फोट होते ही भारी भूस्खलन हो गया। इसमें दो श्रमिक मलबे में जिंदा दफन हो गए। जबकि तीन श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मरने वालों में एक श्रमिक हिमाचल प्रदेश का निवासी था। हादसा ठुलीगाढ़ से जौलजीबी तक सड़क निर्माण कार्यके...

प्रधानमंत्री की योजना में भी फर्जीवाड़ा

जसपुर-  जीरो टालरेंस की सरकार में एक और फर्जीवाडे का खुलासा हुआ है यहां तो प्रधानमंत्री की योजना पर ही पलीता लगा दिया गया और अपात्रों को ही पात्र बताकर योजना की धनराशि ही वितरित कर दी गयी, जिसकी जांच में पुष्टी हुई तो अब रिकवरी करने में अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नगर...