उत्तराखंडः अब सचिवालय और मुख्यमंत्री आवास में मिलेगी मिटृी के गिलासों में चाय
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को समृद्ध और प्राचीन हस्तकला 'कुम्हारी कला' को राज्य में बढ़ावा देने और आर्थिक रूप से मजबूत कर उन्हें मुख्यधारा में लाने पर जोर दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खुद मिट्टी के गिलास में चाय पीकर सचिवालय और मुख्यमंत्री आवास में मिट्टी से बने गिलासों में चाय देने की शुरुआत करने को...
उत्तराखंड में अब तक 58 हजार से अधिक राशन कार्ड हुए सरेंडर
'अपात्र को न, पात्र को हां' अभियान के तहत अभी तक राज्य में 58,374 राशन कार्ड सरेंडर हुए हैं। अब पात्र लोगों के जल्द ही राशन कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए विभागीय मंत्री ने खाद्य सचिव को निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को विधानसभा में खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले की मंत्री रेखा आर्या ने पत्रकार वार्ता में बताया कि...
उत्तराखंड सरकार ने वीरता पदक से सम्मानित सैनिकों को देय एकमुश्त अनुदान राशि बढ़ाई
प्रदेश की धामी मंत्रिमंडल ने राज्य के वीरता पदक से सम्मानित सैनिकों को देय एकमुश्त अनुदान राशि में बढ़ोतरी के साथ ही कुल 23 निर्णयों पर मुहर लगाई है।
शुक्रवार रात सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हुई। सत्र की अवधि 14 जून से घोषित होने के चलते मंत्रिमंडल की ब्रीफिंग नहीं की...
गंगा स्नान को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, लाखों ने लगाई डुबकी
गंगा दशहरा स्नान पर्व पर हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी समेत गंगा के विभिन्न घाटों पर गंगा में डुबकी लगा पुण्य लाभ अर्जित किया। मान्यता है कि मां गंगा आज के दिन ही धरती पर अवतरित हुई थीं। गंगा ने भागीरथ के पुरखों...
15 जून तक गर्मी में राहत के संकेत नहीं: बिक्रम सिंह
मौसम विभाग ने कहा कि 15 जून तक अभी उत्तराखंड में गर्मी से निजात मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह का मानना है कि उत्तराखंड में गर्मी अभी और बढ़ेगी। उन्होंने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर पिथौरागढ़, नैनीताल एवं चम्पावत में कहीं कहीं बहुत हल्के से हल्की गरज...
आईएमए परेड -2022 : पदक और पुरस्कार से सम्मानित किए गए जेंटलमैन कैडेट्स
राजधानी के चेटवुड हॉल भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में कड़ा प्रशिक्षण के बाद सैन्य अफसर बनने से पहले जेंटलमैन कैडेट्स का बुधवार को स्प्रिंग टर्म-2022 पासिंग आउट प्रशिक्षण सम्मान समारोह हुआ। इसमें 150 रेगुलर कोर्स और 133 टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स जेंटलमैंन कैडेट्स को सम्मानित किया गया।
आईएमए के स्प्रिंग टर्म-2022 पासिंग आउट प्रशिक्षण के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट...
लेह-लद्दाख की तर्ज पर कुमाऊं में ओम पर्वत-आदि कैलाश के लिए हुई बाइक राइडिंग
कुमाऊं में ‘बाइक राइडिंग’ की संभावनाओं को आगे बढ़ाते हुए ‘मोक्षा ट्रिप्स, रॉक लिजार्ड-हिमफ्लो संस्था ने पुणे और हैदराबाद के 9 बाइकर्स को कुमाऊं के सुदूरवर्ती क्षेत्र ॐ पर्वत आदि कैलाश, नारायण आश्रम और पंचाचूली बेस कैम्प की यात्रा कराई गई। बुधवार को यात्रा का समापन काकड़ीघाट स्थित ‘पहाड़ी पिसी नूण’ संस्थान में हुआ।
मोक्षा ट्रिप्स के संस्थापक अजय शाह...
चारधाम यात्रा के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन
चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं को अधिक बेहतर रूप से उपलब्ध कराने के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है। इसके लिए स्वास्थ्य सचिव राधिका झा की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
एनएचएम डॉ. सरोज नैथानी की अध्यक्षता में गठित इस समिति में विषय विशेषज्ञ के तौर पर दून मेडिकल कॉलेज के प्रो. डॉ. अनुराग...
रेल परियोजना के एडिट टनल 7 में विस्फोट, एक कर्मचारी की मौत
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण के दौरान रैंतोली में एडिट टनल 7 मेंं विस्फोट से एक कर्मचारी की मौत हो गई। घटना से गुस्साए कर्मचारी-मजदूरों ने बुधवार को सुमेरपुर मेगा कंपनी कार्यालय में प्रदर्शन किया। साथ ही निर्माण कार्य रोक दिया। इस दौरान उन्होंने कंपनी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की...
नैनीताल में अंदर से बाहर जाम ही जाम
पर्यटन नगरी-सरोवर नगरी नैनीताल में लगातार बढ़ती सैलानियों की भीड़, वीआईपी के आवागमन से और बढ़ते जाम तथा शहर के अंदर से लेकर बाहर तक लगते जाम की वजह से हर खास-ओ-आम के लिए कहीं भी आना-जाना मुश्किल हो रहा है।
कुमाऊं परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने मंगलवार को इन्हीं समस्याओं के दृष्टिगत बैठक ली। पुलिस...



























































