शुक्रवार से हरकी पैड़ी पर नहीं मिलेगी केन और पॉलीथिन

0
246
Pilgrims took holy dip on buddh purnima
Pilgrims

सरकार के निर्देश पर एक जुलाई से पूरे उत्तराखंड में प्लास्टिक मुक्त अभियान की शुरुआत होगी। प्रतिबंधित प्लास्टिक का सामान बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान को लेकर हरिद्वार जिला प्रशासन ने भी कमर कस ली है। खासकर हरिद्वार के गंगा घाटों पर बिकने वाली प्लास्टिक की केन और पॉलीथिन पर प्रशासन की विशेष नजर है।

इस दौरान लोगों को जागरूक कर प्लास्टिक का सामान न बेचने की अपील की जाएगी। घाटों पर पॉलीथिन की जगह हाथ से बनाई हुई चटाई का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसके लिए जिला प्रशासन ने चटाई बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से संपर्क साधा है।

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने बताया कि 01 जुलाई से प्रतिबंधित प्लास्टिक का सामान बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्लास्टिक मुक्त अभियान से पहले लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यदि उसके बावजूद भी लोग नहीं माने और प्रतिबंधित प्लास्टिक का सामान बेचते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी तरह से 1 जुलाई के बाद ढील नहीं दी जाएगी। हमारा प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द हरिद्वार जिले को सिंगल प्लास्टिक यूज से मुक्त किया जाए जिसका संदेश पूरे भारत देश में जाए।