लूट की झूठी सूचना देने वाला चालक पहुंचा हवालात
हरिद्वार। शराब के नशे में पुलिस को लूट की झूठी सूचना देने वाले चालक को पुलिस ने हवालात में डाल दिया है। पुलिस पूछताछ में चालक द्वारा बताई गई कहानी झूठी निकली। घटना सिडकुल चौकी की है।
मिली जानकारी के मुताबिक सिडकुल क्षेत्र में एक ड्राइवर ने शराब के नशे में पुलिस को लूट की सूचना दे डाली। पुलिस कंट्रोल...
ऑटो रिक्शा यूनियन के लोग दूसरे दिन भी रहे धरना पर
देहरादून। परेड ग्रउंड स्थित धरना स्थल पर दून ऑटो रिक्शा यूनियन का धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। विभिन्न मांगों को लेकर यूनियन ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
यूनियन के अध्यक्ष बालेंद्र तोमर ने मांग करते हुए कहा कि आॅटो रिक्शा चलाने का दायरा 25 किलोमीटर से बढ़ाकर 40 किलोमीटर किया जाए | साथ ही यह आरोप...
सोनू निगम पौराणिक मन्दिरों के दर्शन कर दिल्ली रवाना
ऋषिकेश,भारतीय फिल्म इंडस्ट्रीज में अपनी गायकी के जरिए एक खास मुकाम बना चुके सोनू निगम ने अपने चार दिवसीय आध्यात्मिक दौरे पर ऋषिकेश के अनेक पौराणिक मंदिरों के दर्शन कर तीर्थ नगरी से विदा लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए।
बुधवार को सिद्ध पीठ मां कुंजापुरी मां भद्रकाली मंदिर में उन्होंने शीश नवाकर अपने परिवार की सुख समृद्धि की मनोकामना...
अवैध शराब की तस्करी में 1 व्यक्ति गिरफ्तार
ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध रूप से नशीले पदार्थो एव शराब की तस्करी करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाया गया जिसके तहत
पुलिस टीम सिटी गेट आईडीपीएल में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि मुखबिर ने आकर बताया कि रायवाला की तरफ से एक सलेटी रंग की सेन्ट्रो कार आ रही है, जिसमें एक व्यक्ति तस्करी कर भारी मात्रा...
महिला आश्रम, बाल गृह और वृद्धा आश्रम संयुक्त होने से देखरेख में होगी आसानी: डीएम
रुद्रपुर, उधमसिंह नगर जिले में महिला आश्रम, बाल गृह, वृद्धा आश्रम के निर्माण कार्य के लिए जिलाधिकारी डाॅ नीरज खैरवाल ने सम्बन्धित विभागों तथा एनजीओं के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को अवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी गृह कार्य की दृष्टि से आपस में जुड़े हुए है। इसलिए दूरगामी...
रुचिका कंडारी गढवाली हिंदी फ्यूजन गाने में दिखायेंगी जलवा
ऋषिकेश, गढ़रत्न नरेंद सिंह नेगी के होली गीत की जबरदस्त सफलता के बाद बाद डब्शमैश क्वीन रुचिका कंडारी अब गढ़वाली हिंदी फ्यूज़न सांग में अपनी कला का जलवा दिखायेगी।
सोशल मीडिया के फलक पर सितारा बनकर उभरी रूचिका कंडारी ने एक खास मुलाकात में बताया कि जल्द ही उनका गढवाली हिंदी फ्यूजन गीत लोगों के सामने आयेगा। बताया कि गीत...
नगर निकायों में शामिल होने वाले क्षेत्रों को 10 वर्ष तक टैक्स छूट
देहरादून। नगर निकायों में शामिल किए जा रही ग्राम सभाओं के लोगों को आने वाले 10 साल तक कोई कर नहीं देना होगा। सीएम ने रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में यह घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने रायपुर विकासखंड के उद्धार और फर्नीचर के लिए भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ब्लॉक भवन रायपुर में रायपुर विधानसभा...
यात्रा 2018: इस बार की चारधाम यात्रा में मिलावटखोरों को मिलेगा सबक
ऋषिकेश, देवभूमि के प्रवेश द्वार ऋषिकेश को चार धाम यात्रा का प्रवेश द्वार भी कहते हैं, यही कारण है यहां साल भर बड़ी संख्या में तीर्थयात्री देश विदेश से आते हैं। लगातार चार धाम यात्रा मार्गों पर खराब खाने और मिलावट की शिकायत से यात्री परेशान थे लेकिन इस बार की चारधाम यात्रा में खाद्य विभाग ने कमर कस...
राज्य में फायर सीज़न शुरु लेकिन वनकर्मी हड़ताल पर,कैसे होगी सुरक्षा
देहरादून, उत्तराखंड में गर्मियों का मौसम आते ही जंगलों पर इसका असर साफ देखा जा सकता है। वन विभाग फायर सीजन की तैयारियां पहले से ही शुरु कर देता है, जंगलों में फायर लाइन बनाना पत्तों को जलाना और लोगों को जागरूक करना यही सारे काम उत्तराखंड वन विभाग हर फायर सीजन की शुरुआत पर करता है, लेकिन वन...
क्यों कर रही जनता ट्रेफिक पुलिस से शिकायत!!
राजधानी देहरादून में बढ़ रही ट्रैफिक समस्या किसी से छिपी नहीं है।सड़कों पर आदमियों से ज्यादा गाड़ियां दौड़ते नज़र आती हैं।ऐसे ही ट्रैफिक समस्या को लेकर आए एक फोन ने हमें बताया कि शहर के दून हॉस्पिटल पहुंचने के तीन रास्ते बंद होने की वज़ह से आम लोगों को अस्पताल तक पहुंचने में तकलीफ हो रही है।
जी हां, दून...


























































