कांग्रेसियों ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
देहरादून। कांग्रेस नेताओं ने शहर की स्वास्थ्य, सड़क, सीवरेज सिस्टम सहित विभिन्न समस्याओं को की मांग को लेकर गुरुवार को नगर निगम आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चन्द शर्मा के नेतृत्व में महानगर देहरादून व कैंट विधानसभा के वार्ड 43 द्रोनपुरी और वार्ड-32 बल्लूपुर की समस्या को लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया। इस...
प्रधानमंत्री की अपील पर बीजेपी कार्यकर्ता उपवास पर बैठे
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी देहरादून महानगर के कार्यकर्ता टिहरी सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह के नेतृत्व में गांधी पार्क के सामने उपवास पर बैठे हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि बजट सत्र के दौरान कांग्रेस एवं विपक्षी दलों ने एक भी दिन संसद न चलने देने के विरोध में...
“द वॉल” राहुल द्रविड़ ने अपने परिवार के साथ गंगा मे की वाइट वाटर राफ्टिंग
ऋषिकेश, ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग का मजा हर कोई चाहता है तो इस मजे से भला ऋषिकेश छुट्टियां बिता रहे राहुल द्रविड़ कैसे बच पाते "द इंडियन वॉल" राहुल द्रविड़ ने अपने परिवार के साथ गंगा के वाइट वाटर पर रिवर राफ्टिंग करके यहां के रैपिड का मजा लिया, साथ ही कयाकिंग में भी अपना हाथ आजमाया कयाकिंग करते...
ऑनलाइन पेमेंट बना ऋषिकेश के एक व्यापारी के लिए मुसीबत
ऋषिकेश- एक ओर केंद्र की मोदी सरकार ऑनलाइन पेमेंट अौर केश लेस को बढ़ावा देने की कवायद में जुटी हुई है। वही ऋषिकेश के व्यापारी को ग्राहक से ऑनलाइन पेमेंट लेना मुसीबत का सबब बन गया है, जिसके चलते व्यापारी को जान से मारने की धमकी और कोतवाली के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
मामला ऋषिकेश के वर्त मेगा-मार्ट का...
उत्तराखंड क्रांति दल पहाड़ को बचाने के लिए है तत्पर
ऋषिकेश। उत्तराखंड क्रांति दल प्रदेश को बचाने के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ेगा और वह स्थानीय निकायों के चुनाव को मजबूती के साथ लड़ेगा। यह निर्णय उत्तराखंड क्रांति दल की ऋषिकेश में चल रही दो दिवसीय केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद बुधवार को पारित प्रस्ताव में लिया गया। जिसमें कहा गया कि पहाड़ को बचाने के लिए उत्तराखंड क्रांति...
चांगसील ट्रैक पर रास्ता भटके पर्यटकों में से एक की ठंड से मौत
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के चांगसील ट्रैक पर बुधवार को महाराष्ट्र के 24 वर्षीय पर्यटक की ठंड से मौत हो गई। मौत की सूचना पर एसडीआरएफ, पुलिस और वन विभाग की टीम शव को लेने घटना स्थल पर पहुंच गई है। दल के साथ गए बाकी ट्रैकर सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
एसडीएम पुरोला पूरण सिंह राणा ने बताया कि पर्यटक...
सेना भर्ती रैली के अंतिम दिन पकड़े गए 85 मुन्ना भाई
कोटद्वार / पौड़ी। यहां कौड़िया स्थित गब्बर सिंह कैंप में आयोजित सेना भर्ती रैली के अंतिम दिन 85 मुन्ना भाइयों को दबोचा लिया। सेना के अधिकारियों की मुस्तैदी के चलते कुल 119 मुन्ना भाई दबोचे गए।
बताते चलें कि रविवार को सेना की भर्ती रैली में यूपी के आठ मुन्ना भाई भी पहुंच गए थे, जिनमें से दो ने तो...
जायका की योजनाओं से वन सरंक्षण, भू-क्षरण में मिलेगी मदद : सीएम
देहरादून, प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि जायका की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन द्वारा वन सरंक्षण, भू-क्षरण रोकने तथा मिटटी की गुणवत्ता में सुधार व मिट्टी में खनिजो की कमी को पूरा करने में मदद मिलेगी । सरकार राज्य में वन पंचायमों को मजबूत करने पर पूरा ध्यान केन्द्रित कर रही है।
मसूरी के एक स्थानीय होटल...
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन पहुंचे ऋषिकेश 3 दिन के उत्तराखंड दौरे पर
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। वो ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में होने वाली गंगा आरती में भाग लेंगी। जिसके बाद उनका हरिद्वार दौरे का भी कार्यक्रम है। लोकसभा अध्यक्ष दोपहर एक बजे जॉलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंची। जहां पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के उनका स्वागत किया।
इसके बाद सुमित्रा...
पॉलिटेक्निक प्रधानाचार्या के खिलाफ दिया सांकेतिक धरना
देहरादून। कांग्रेस नेत्री आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा सहित राज्य की समस्त ट्रेड यूनियन एवं सामाजिक संगठन, कौलागढ़ रोड, देहरादून स्थित ओएनजीसी के महिला पॉलिटेक्निक के गेट पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान प्रधानाचार्या, गवर्निंग बॉडी पर कर्मचारियों का शोषण का आरोप लगाया।
बुधवार को सांकेतिक धरना के मौके पर आशा मनोरमा ने कहा कि ओएनजीसी एक ऐसी संस्था...


























































