लोकसभा अध्यक्ष ने गंगा घाट पर मनाया अपना 75वां जन्मदिन

0
648

ऋषिकेश, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने अपना 75वां जन्मदिन स्वर्गाश्रम में गंगा तट पर सादगी के साथ मनाया। प्रात:काल गंगा पूजन के पश्चात उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया और संतों का आशीर्वाद लिया। शाम को उन्होंने गंगा आरती में भी भाग लिया।

अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर लोकसभा अध्यक्ष बुधवार को स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ आश्रम पहुंची थीं। सुबह भी सुमित्रा महाजन ने यह जाहिर नहीं किया कि आज उनका जन्मदिन है। उनके दिन की शुरुआत आश्रम परिसर में प्रात:कालीन भ्रमण से हुई। उन्होंने अपने कक्ष में योग एवं प्राणायाम भी किया और गंगा पूजन कर मां गंगा से आशीर्वाद लिया।
ऋषिकेश, उत्तराखंड में 3 दिनों के प्रवास पर आए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने परमार्थ निकेतन के गंगा तट पर सादगी के साथ अपना 75 वा जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ने 71 रुद्राक्ष के पौधे वितरित किए और गंगा आरती में शिरकत की, इसके साथ ही सुमित्रा महाजन ने और साध्वी ऋतंभरा ने मां गंगा की पूजा अर्चना की और परमार्थ निकेतन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण भी किया। तीर्थनगरी प्रवास के दूसरे दिन लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन व साध्वी ऋतंभरा ने सुबह ही गंगा की पूजा अर्चना और स्नान करके मां गंगा से प्रार्थना की, इस अवसर पर बोलते हुए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बताया कि, “जिस तरह हम लोग अपने बच्चों की भलाई के लिए कार्य कार्य करते हैं उसी तरह हमें दूसरे बच्चों के लिए भी आगे बढ़कर आना चाहिए खासकर शिक्षा, लड़का-लड़की दोनों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए और बढ़-चढ़कर इस में जन सेवा करनी चाहिए।”