प्रधानमंत्री ने की चारधाम महामार्ग विकास परियोजना के प्रगति की सराहना
(देहरादून) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रगति (प्रो एक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इम्पलीमेंटेशन) की समीक्षा के अंतर्गत चारधाम महामार्ग विकास परियोजना के प्रगति की सराहना की। साथ ही ड्रोन के जरिए हेलंग, भद्रकाली और श्रीनगर निर्माण स्थल को देखा। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के गोदाम से लेकर राशन शॉप तक कंप्यूटरीकृत करने और अमृत की समीक्षा की।...
रायवाला के आदमखोर को मारने के आदेश
ऋषिकेश,अब तक 19 लोगों के जान ले चुका रायवाला का आदमखोर गुलदार अब वन विभाग के निशाने पर है जिसको लेकर वन विभाग लगातार जंगलों में कांबिंग कर रहा है, लेकिन शातिर गुलदार हर बार टीम को चकमा देकर गायब हो जा रहा है।
गौरतलब है कि इसकी दहशत से सत्यनारायण रायवाला मोतीचूर आसपास के क्षेत्र वासी शाम होते ही...
यात्रा के दौरान जाम से यात्री परेशान
चारधाम यात्रा शुरू होने के चार माह पहले से ही प्रशासन मैराथन बैठकें कर यात्रा मार्गों से लेकर सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के दावे करने शुरू कर देता है लेकिन जब यात्रा शुरू होती है तो प्रशासन के दावों की पोल खुलनी भी शुरू हो जाती है।
चमोली-गोपेश्वर-मंडल मोटर मार्ग जो कि केदारनाथ से बदरीनाथ व बदरीनाथ से...
उल्टी साइड वाहन चलाने वालों का लाइसेंस होगा निरस्त
(रूद्रपुर) सड़क पर गलत साइड वाहन चलाने वालों का ड्राईविंग लाईसेन्स निरस्त किया जएगा। डीएम डाॅ.नीरज खैरवाल ने रॉग साइड वाहन चलाने वाले पर परिवहन विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने तथा ड्राईविंग लाईसेन्स निरस्त करने के निर्देश दिए है। यह निर्देश डीएम ने कलेक्ट्रेट स्थित डाॅ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में बुधवार को आयोजित सड़क...
चढ़ता पारा: अगले चार-पांच दिन तक गर्मी से राहत नहीं
देहरादून, सूरज की तपिश से फिलहाल अभी राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार से पांच दिन तक लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी कर कहा है कि उत्तराखंड के कुछ भागों...
नालियों में सीवर खोलने वाले खिलाफ चलाए अभियान
चम्पावत, जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी को नालियों में सीवर खोलने वालों का नाम सार्वजनिक स्थान पर चस्पा करने के निर्देश दिया। साथ ही कहा कि नोडल अधिकारी से नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ छापामारी अभियान चलाए।
जिला सभागार में बैठक में नालियों और रास्तों में सीवरेज खोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने नालियों...
जान-बूझकर निकाय चुनाव टाल रही प्रदेश सरकार: किशोर
(हरिद्वार) कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में ऐसा कोई भी कार्य नहीं किया है, जिससे जनता उन्हें याद रख सके। प्रदेश सरकार जानबूझकर निकाय चुनाव को टाल रही है। नैतिकता के आधार पर सरकार को इस्तीफा देना चाहिए।
पत्रकारों से बुधवार को बातचीत करते हुए उन्होंने...
जगलों की आग ने मुख्यमंत्री का भी चढ़ाया पारा, पर क्या सुधरेंगे हालात?
कई दिनों से उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग पर आखिरकार सरकार जागती दिखी है। इसके चलते मुख्यमंत्री ने बुधवार को सभी ज़िलाधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। मुख्यमंत्री वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम के लिये सभी जिलाधिकारियों को कदम उठाने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों को आडे़ हाथों लेते हुए उनसे पूछा कि उन्होंने क्या तैयारी...
तमाम सरकारी दावों के बावजूद जल रहे हैं उत्तराखंड के जंगल
कुमाऊं और गढ़वाल में कई जगहों पर जंगलों के धधकने का सिलसिला जारी है। जंगलों में लगी आग से तपिश बढ़ गई है। वनाग्नि से काफी वन संपदा राख हो गई है। चंपावत जिले में फायर सीजन में अब तक वनों में आग की 18 घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें करीब 35 हेक्टेयर जंगल जल गए हैं। अकेले देवीधुरा और...
2:00 बजे के बाद श्रद्धालु नहीं जा पाएंगे श्री हेमकुंड साहिब
देहरादून, उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित सिखों के पवित्र स्थान श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 25 जून को खुलने जा रहे हैं जिसको लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऋषिकेश, हेमकुंड गुरुद्वारा साहिब मैनेजमेंट कमेटी अपने पहले जत्थे को रवाना भी कर दिया है, लेकिन अभी काम बड़ी जोर शोर से चल रहा है, चारों...


























































