दून पुलिस महकमें में भारी फेरबदल, कई के कार्य क्षेत्र बदले
एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने जनपद देहरादून की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाये रखने के लिये जनपद पुलिस फोर्स में भारी फेरबदल किया गया है। कई उप निरीक्षकों को चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। एसएसपी ने एक बार फिर युवा और अनुभवी उप निरीक्षकों को तरजीह दी है।
एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी तबादला सूची मेंः
निरीक्षक रितेश शाह,...
ऋषिकेश एम्स के लिए हाई कोर्ट का जनहित आदेश
देहरादून, किसी गीतकार की कलम से निकला यह गीत "जिसका कोई नहीं उसका तो खुदा है यारों" उत्तराखंड के हाई कोर्ट के न्यायाधीशों पर सटीक बैठ रहा है, जो काम सरकार को करना चाहिए उस पर राज्य सरकारे कान बंद करके बैठी हुई है, ऐसे में आम लोगों की पीड़ा को समझ कर हाई कोर्ट लगातार सरकार और प्रशासन...
टीचर्स डे स्पेशल: अपने हौंसले से कुदरत की मार को भी चुनौती दी इस शिक्षक ने
पिछले साढ़े तीन सालों से जोध सिंह कुंवर के लिये पिथौरागड़ की अंद्रूनी इलाकों के एक प्राथमिक स्कूल में 8 बच्चों को पढ़ाना ही जीवन का लक्ष्य बन गया था। यहां पढ़ने वाले छात्रों में एक लड़का और सात छात्राऐं हैं। 45 साल के जोध सिंह के लिये 2 अगस्त का दिन भी किसी अन्य दिन के ही समान...
आखिर क्यों एक गाने ने सरकार की जुगलबंदी बिगाड़ी? गायक को मांगनी पड़ी माफी
इन दिनों देश भर में इस बात को लेकर बहस छिड़ी है कि क्या सत्ताधारी नेताओं को किसी भी तरह के विरोध से परहेज है? अंग्रेज़ी में कहते हैं कि "fall in line or fall out". उत्तराखंड भी इस तरह मुद्दों से अछूता नही रहा है। हाल ही में यूट्यूब पर सरकार और मुख्यमंत्री रावत की निंदा करते हुए...
टीचर्स डे स्पेशल: देहरादून के इस थाने में कैसे गूंजती है स्कूल की आवाज़?
देहारदून पुलिस हेडर्क्वाटर से लगभग 8 किलोमीटर दूर प्रेमनगर पुलिस स्टेशन इन दिनों एक पंथ दो काज की मिसाल बना हुआ है। पुलिस थाना होने के साथ-साथ यह जरुरतमंद बच्चो के लिए स्कूल का काम भी कर रहा है।
अगर आप इस पर विश्वास नहीं करते हैं, तो 9.30 बजे के आसपास खुद जाकर देखें जब एक वैन टोंस नदी...
टीचर्स डे स्पेशल: सुविधाओं से वंचित बच्चों को नई राह दिखा रहा है “पेन इंडिया”
डोईवाला के नजदीक पड़ने वाले सपेरा बस्रोंती अपने यहां की मजबूरियों के लिये जाना जाता है। इसी बस्ती में के पास टंगा एक पुराना होर्डिंग दस पीढ़ियों, और 80 से अधिक परिवारों के ऐसे आशियाने का पता बताता है जो जीवन की ज्यादातर मूलभूत सुविधाओं से दूर है। लेकिन यहां रहने वाले लोगों के लिये यही उनका घर है।...
स्वामी चिदानंद ने प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमामालिनी को दिया बेल के पौधे का तौहफा
ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज ने प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री एवं मथुरा की सांसद हेमामालिनी से मुलाकात के दौरान उन्हें बेल का पौधा भेंट किया।
स्वामी ने ब्रज भूमि के लिए हिमालय की सौगात पवित्र बेल का पौधा हेमामालिनी जी को भेंट करते हुए मथुरा के सभी प्रसिद्ध घाटों के सौन्दर्यीकरण, यमुना में गिरते नालों को ऋषिकेश...
संविदाकर्मी को नौकरी से निकाला, विरोध में पेड़ पर चढ़ा
ऋषिकेश एम्स में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हमेशा किसी ना किसी कारण से एम्स प्रशासन सुर्खियों में बना रहा है। आज एम्स ऋषिकेश से निकाले गए संविदा कर्मीयों में से एक कर्मी नौकरी से हटाए जाने को लेकर और दोबारा नौकरी बहाल करने की मांग को लेकर पेड़ पर चढ़ गया। जिसे पुलिस ने काफी...
मुख्यमंत्री ने सिंगापुर के निवेशकों को उत्तराखण्ड आमंत्रित किया
देहरादून। मंगलवार को सिंगापुर में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इन्वेस्ट नॉर्थ समिट 2018 के शुभारम्भ सत्र को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड सरकार द्वारा राज्य में निवेशकों के अनुकूल वातावरण निर्माण के लिए उठाए गए कदमों को रेखांकित किया। उन्होंने ‘‘उत्तराखण्ड राज्य में निवेश संभावनाओं’’ पर एक प्रभावी प्रस्तुतिकरण दिया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इन्वेस्ट...
दिल्ली से आए युवक ने की आत्महत्या
हरिद्वार। प्रदेश में आत्महत्या करने के मामले दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला मंगलौर गंगनहर पुल का है, जहां एक युवक ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास से गुजरने वाले लोगों ने युवक को छलांग लगाते देख आनन-फानन में पुलिस को घटना की सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया...



























































