जनता की समस्याओं के समाधान में ना-नुकर बर्दाश्त नहीं
चंपावत। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में आए सभी समस्याओं का एक माह में गंभीरता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर से हल हो सकने वाली समस्याओं के समाधान में ना-नुकर बर्दाश्त नही की जाएगी। मंगलवार को तहसील दिवस में 9 समस्याएं शिकायतकर्ताओं ने रखी, सभी समस्याओं का स्थल पर ही समाधान किया गया।
जिलाधिकारी...
नगर निगम ने लगाया मोबाईल टॉयलेट, ‘आप’ ने थपथपाई अपनी पीठ
देहरादून। लम्बे समय से लक्खीबाग वार्ड अंतर्गत सार्वजनिक शौचालय की कमी से जूझ रही दरभंगा बस्ती में मोबाईल शौचालय स्थापित किए जाने पर क्षेत्र के लोगों के चेहरे पर खुशी देखी गई। बस्ती में नगर निगम द्वारा दो मोबाईल टाॅयलेट लाकर खडे किए गए हैं, लेकिन टाॅयलेट लगाए जाने को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) अपनी पीठ थपथपा रही...
चंपावत में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या
चंपावत जनपद सड़क दुर्घटनाओं के साथ अब आपराधिक घटनाओं का भी गढ़ बन चुका है। बीते छह माह में जनपद में आज तीसरी हत्या का मामला सामने आया है। तीन दिन पूर्व सील्याड़ ग्राम सभा के उदाली गांव के चांचडी तोक में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी।
सूचना के बाद घटनास्थल पहुंची पुलिस ने...
प्रदेश में बारिश व भूस्खलन से बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे अवरुद्ध
प्रदेश में बारिश व भूस्खलन से चारधाम यात्रा मार्गों सहित तमाम सड़कें बार-बार अवरुद्ध हो रही हैं। बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में रविवार से लगातार अवरुद्ध चल रहा है। उधर ऋषिकेश यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डाबरकोट ओजरी के पास मलवा आने से एक बार फिर से अवरुद्ध हो गया है। मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। लिहाजा बारिश...
लखवार बांध पर सहमति यानी आत्मनिर्भरता की ठोस पहल : सियाराम पांडेय ‘शांत’
विकास का श्रेय जिस तरह निरंतर नरेंद्र मोदी की सरकार ले रही है, उससे विपक्ष का तिलमिलाना स्वाभाविक है। लखवार बहुउद्देश्यीय राष्ट्रीय परियोजना के समझौता पत्र पर छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के हस्ताक्षर नरेंद्र मोदी और नितिन गडकरी की बड़ी उपलब्धि है। इससे देश को बिजली -पानी के मामले में आत्मनिर्भर होने का बड़ा मौका मिलेगा।
यह सच है कि...
पुलिस ने चलाया नशे के विरुद्ध जनजागृति अभियान
देहरादून, पुलिस ने सोमवार को एन्टी ड्रग टास्क फोर्स की मौजूदगी में ड्रग प्रभावित क्षेत्र मद्रासी कॉलोनी में स्थानीय जनप्रतिनिधि व नवयुवकों की मदद से नशे के विरुद्ध जनजागृति अभियान चलाया। इसमें मद्रासी कॉलोनी के सभी वर्ग व आयु के बच्चों, महिलाओं व पुरुषों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
पुलिस ने उपस्थित लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में...
नन्दा देवी की डोली पार कराने एसडीआरएफ रवाना
गोपेश्वर, हिमालय की आराध्या नन्दा देवी की हर छह माह में निकलने वाली यात्रा डोली सोमवार को जब चमोली जिले के विकास खंड घाट के स्यांरी से बंगाली गांव की ओर रवाना हुयी तो दोंनो गांवों के बीच बहने वाले गदेरे में आये पानी के उफान को देखते हुये ग्रामीणों व डोली के साथ चल रहे यात्रियों ने पुलिस...
इनवेस्ट नॉर्थ समिट में भाग लेने मुख्यमंत्री पहुंचे सिंगापुर
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार का प्रतिनिधिमंडल विभिन्न निवेशकों से मुलाकात करने एवं भारत के उच्चायोग द्वारा आयोजित इनवेस्ट नोर्थ समिट 2018 में प्रतिभाग करने सिंगापुर पहुंचे। इनवेस्ट नोर्थ समिट 2018 कार्यक्रम 4 सितंबर को सी.आई.आई. के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सिंगापुर के दौरे की शुरूआत ऐतिहासिक पेरूमल मंदिर...
भागीरथी नदी में गिरा टैंपो ट्रेवलर,13 लोगों की मौत दो घायल
उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी ब्लॉक में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें तेरह लोगों की मौत हो गई।दो लोगों को रेस्कयू कर जिला अस्पताल उत्तरकाशी पहुंचाया गया है,जबकि क्षतिग्रस्त गाड़ी से 13 (तीन महिला दस पुरुष) लोगों के शवों को निकाला गया है। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं, जिलाधिकारी ने घायलों को...
अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट
देहरादून। मौसम विभाग ने सूबे में अलगे 24 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की है। मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में खासकर, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, पौड़ी तथा देहरादून जनपदों में भारी वर्षा की...



























































